छत्तीसगढ़ सीएम ने पूजा आयोजित की

सीएम साय ने बाबा कर्मेश्वर का किया रुद्राभिषेक, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

छत्तीसगढ़ के सीएम ने बलरामपुर-रामानुजगंज में रुद्राभिषेक और पूजा आयोजित की और धार्मिक पर्यटन विकास के संकल्प की घोषणा की।

By : शिवम् पांडेय
सीएम साय ने बाबा कर्मेश्वर का किया रुद्राभिषेक, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

छत्तीसगढ़ सीएम ने पूजा आयोजित की

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बुधवार को बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के राजपुर विकासखंड के ग्राम कर्रा पहुंचे। यहां आयोजित महारुद्र यज्ञ एवं शिव पुराण कथा में शामिल होकर उन्होंने प्राचीन बाबा कर्मेश्वर धाम में भगवान शिव का विधि-विधान से रुद्राभिषेक और पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और प्रगति की कामना की।

कर्रा में मंगल भवन की घोषणा

मुख्यमंत्री साय ने ग्राम कर्रा में मंगल भवन निर्माण की घोषणा की। उन्होंने कहा कि बाबा कर्मेश्वर की कृपा से क्षेत्र लगातार विकास के रास्ते पर आगे बढ़े, इसके लिए राज्य सरकार जरूरी विकास कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करेगी। उन्होंने आयोजन समिति और श्रद्धालुओं को महारुद्र यज्ञ एवं शिव पुराण कथा के आयोजन की शुभकामनाएं दीं।

शक्तिपीठों को कॉरिडोर से जोड़ेगी सरकार

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ धर्म, संस्कृति और आस्था की समृद्ध परंपराओं की भूमि है। यह माता कौशल्या की जन्मभूमि और भगवान राम का ननिहाल है। प्रदेश में प्राचीन शिवालयों, देवी मंदिरों और लोक आस्था के कई केंद्र हैं। सरकार इन धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण और विकास पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के प्रमुख शक्तिपीठों को धार्मिक कॉरिडोर के रूप में जोड़ने की दिशा में काम किया जा रहा है। इससे श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और धार्मिक पर्यटन के साथ रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।

रामलला और तीर्थ दर्शन योजना का जिक्र

सीएम साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ का भगवान राम से गहरा संबंध है। रामलला दर्शन योजना के जरिए प्रदेश के श्रद्धालुओं को अयोध्या में प्रभु राम के दर्शन का अवसर मिल रहा है। उनके मुताबिक अब तक करीब 50 हजार श्रद्धालु इस योजना के तहत अयोध्या जाकर रामलला के दर्शन कर चुके हैं। उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों के लिए शुरू की गई तीर्थ दर्शन योजना का भी जिक्र किया। इसके तहत देश के 19 प्रमुख तीर्थ स्थलों को चिन्हांकित किया गया है और करीब 10 हजार श्रद्धालु अब तक इसका लाभ ले चुके हैं।

बाबा कर्मेश्वर धाम की पुरानी मान्यता

ग्राम कर्रा स्थित बाबा कर्मेश्वर धाम क्षेत्र की प्राचीन लोक आस्था का प्रमुख केंद्र है। स्थानीय मान्यता के अनुसार यहां शिवलिंग प्राकृतिक रूप से प्रकट हुआ था। जनश्रुतियों के मुताबिक करीब नौवीं-दसवीं शताब्दी में साल के पेड़ के खोल में शिवलिंग की उत्पत्ति हुई थी। तभी से यहां भगवान शिव की पूजा-अर्चना की परंपरा चली आ रही है। वर्तमान में कर्मेश्वर महादेव मंदिर जीर्णोद्धार समिति की ओर से मंदिर के जीर्णोद्धार का काम कराया जा रहा है। बाबा कर्मेश्वर धाम से जुड़ी कई लोक मान्यताएं आज भी क्षेत्र में प्रचलित हैं।

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान में पौधरोपण

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंदिर परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम 3.0’ अभियान के तहत अपनी माता जसमनी देवी साय के नाम पर रुद्राक्ष का पौधा लगाया। उन्होंने लोगों से पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की। संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने भी मंदिर परिसर में बेल का पौधा लगाया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने भी पौधरोपण किया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन ने लाड़ली बहनों को दी सौगात, खातों में ट्रांसफर किए 1835 करोड़

सीएम डॉ. मोहन ने लाड़ली बहनों को दी सौगात, खातों में ट्रांसफर किए 1835 करोड़

मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने 1.25 करोड़ बहनों के खातों में 1835 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए और आगर मालवा में विकास कार्यों की घोषणा की।

गांव की अर्थव्यवस्था मजबूत करने का मिशन, CM धामी ने नए सहकारी बैंक अध्यक्षों को दिया विकास का मंत्र

गांव की अर्थव्यवस्था मजबूत करने का मिशन, CM धामी ने नए सहकारी बैंक अध्यक्षों को दिया विकास का मंत्र

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जिला सहकारी बैंकों के अध्यक्षों से मुलाकात कर ग्रामीण विकास और सहकारिता को मजबूत करने पर जोर दिया।

भंडारा सड़क दुर्घटना पर CM विष्णु देव साय ने जताया गहरा शोक, मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना

भंडारा सड़क दुर्घटना पर CM विष्णु देव साय ने जताया गहरा शोक, मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना

महाराष्ट्र के नागपुर-रायपुर राजमार्ग पर हुए भीषण सड़क हादसे में छत्तीसगढ़ के नागरिकों की मौत पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दुख व्यक्त किया।

CM डॉ. मोहन यादव की दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात, रोजगार और टेक्सटाइल सेक्टर पर हुई चर्चा

CM डॉ. मोहन यादव की दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात, रोजगार और टेक्सटाइल सेक्टर पर हुई चर्चा

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने रोजगार, कौशल विकास और टेक्सटाइल सेक्टर को बढ़ावा देने के मुद्दे पर चर्चा की।

‘मिर्जापुर: द मूवी’ के ‘शूरवीर’ गाने पर विवाद, दिल्ली हाई कोर्ट में PIL; फिल्म से हटाने की मांग

‘मिर्जापुर: द मूवी’ के ‘शूरवीर’ गाने पर विवाद, दिल्ली हाई कोर्ट में PIL; फिल्म से हटाने की मांग

फिल्म 'मिर्जापुर: द मूवी' के गाने 'शूरवीर' के इस्तेमाल पर विवाद, दिल्ली हाई कोर्ट में PIL दायर। गाने को गैंगस्टर संदर्भ में दिखाने पर आपत्ति।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर