170 दिन बाद जेल से बाहर आएंगे चैतन्य बघेल, जन्मदिन पर हुए थे अरेस्ट

chhattisgarh-chaitanya-baghel-release

170 दिन बाद जेल से बाहर आएंगे चैतन्य बघेल, जन्मदिन पर हुए थे अरेस्ट

170 दिन बाद जेल से बाहर आएंगे चैतन्य बघेल जन्मदिन पर हुए थे अरेस्ट

chaitanya baghel release: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में जेल में बंद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को बड़ी राहत मिलने वाली है। हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद शनिवार को उनकी रिहाई होने जा रही है। इस मौके पर रायपुर केंद्रीय जेल के बाहर कांग्रेस समर्थकों और कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटना शुरू हो गई है।

chaitanya baghel release: जेल से 170 दिन बाद रिहाई

चैतन्य बघेल पिछले करीब 170 दिनों से रायपुर केंद्रीय जेल में बंद थे। उन्हें 18 जुलाई को उनके जन्मदिन के दिन गिरफ्तार किया गया था। अब हाईकोर्ट से प्रवर्तन निदेशालय (ED) और ईओडब्ल्यू दोनों मामलों में जमानत मिलने के बाद, रायपुर जिला कोर्ट में उनकी रिहाई की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।.हाई के समय उनके बेटे विवांश का जन्मदिन भी है, जिससे यह मौके पर और उत्साह बढ़ गया है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि जमानत मिलने के बावजूद रिहाई में जानबूझकर देरी कराई गई। रायपुर कांग्रेस अध्यक्ष कुमार मेनन ने कहा कि सरकार कुछ भी कर ले, सच्चाई को दबाया नहीं जा सकता।

chaitanya baghel release: 2800 करोड़ का शराब घोटाला मामला

छत्तीसगढ़ में 2800 करोड़ रुपये से अधिक के कथित शराब घोटाले की जांच के तहत चैतन्य बघेल को 17 जुलाई 2025 को प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ्तार किया था। एजेंसी के मुताबिक, इस घोटाले से प्राप्त 800 करोड़ रुपये से अधिक की राशि को रियल एस्टेट व्यवसाय में लगाया गया।  Also Read-छत्तीसगढ़ में नक्सलियों का बड़ा सफाया: 14 ढेर, देवा समेत 20 सरेंडर

chaitanya baghel release: कई नामी अभी भी जेल में

घोटाले में रकम को अलग-अलग माध्यमों से चैनलाइज करने का आरोप है। इसी मामले में पूर्व आबकारी मंत्री कावासी लखमा, पूर्व मुख्यमंत्री की उपसचिव सौम्या चौरसिया, निरंजन दास, एपी त्रिपाठी समेत कई अधिकारी और कारोबारी अभी भी जेल में हैं.चैतन्य बघेल को हाईकोर्ट से मिली जमानत को इस केस में एक अहम मोड़ माना जा रहा है।  

संबंधित सामग्री

आज का राशिफल 23 जुलाई 2026: मेष से मीन तक जानें किसका दिन रहेगा शानदार

सनातन

आज का राशिफल 23 जुलाई 2026: मेष से मीन तक जानें किसका दिन रहेगा शानदार

23 जुलाई 2026 राशिफल: जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का राशिफल, नौकरी, व्यापार, प्रेम, शिक्षा और सफलता से जुड़े महत्वपूर्ण संकेत

मध्य प्रदेश में अशोक वर्णवाल नए मुख्य सचिव के रूप में नियुक्त

राज्य

मध्य प्रदेश में अशोक वर्णवाल नए मुख्य सचिव के रूप में नियुक्त

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नए मुख्य सचिव अशोक वर्णवाल को दी बधाई। वर्णवाल पहले कई महत्वपूर्ण विभागों में सेवा दे चुके हैं।

सीएम डॉ. मोहन ने किया इंटरनेशनल क्रिकेटर क्रांति का सम्मान, कहा- &quotहमारी बेटियां किसी से कम नहीं&quot

राज्य

सीएम डॉ. मोहन ने किया इंटरनेशनल क्रिकेटर क्रांति का सम्मान, कहा- "हमारी बेटियां किसी से कम नहीं"

मध्यप्रदेश की क्रिकेटर क्रांति गौड़ को लॉर्ड्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री ने 5 लाख रुपये की सम्मान राशि प्रदान की।

किसान कल्याण के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, कृषि यंत्रों के निर्माण में आत्मनिर्भर हो रहा एमपी

राज्य

किसान कल्याण के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, कृषि यंत्रों के निर्माण में आत्मनिर्भर हो रहा एमपी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव किसानों की सुविधा के लिए हर विधानसभा में कृषि यंत्र किराया शॉप्स खोलने की तैयारी कर रहे हैं।

सीएम डॉ. यादव 23 को आलीराजपुर में, बलराम कृषि महोत्सव में होंगे शामिल, देंगे करोड़ों की सौगात

राज्य

सीएम डॉ. यादव 23 को आलीराजपुर में, बलराम कृषि महोत्सव में होंगे शामिल, देंगे करोड़ों की सौगात

मध्यप्रदेश में बलराम कृषि महोत्सव के आयोजन की घोषणा, किसानों के लिए नवाचार और तकनीकी जानकारी पर जोर।