चारधाम बोर्ड पर राजनीति गरमाई

चारधाम देवस्थानम बोर्ड पर CM त्रिवेंद्र सिंह के बयान से विवाद, कांग्रेस ने फूंका पुतला

पूर्व CM त्रिवेंद्र सिंह रावत के चारधाम बोर्ड को लेकर दिए गए बयान पर देवप्रयाग में उग्र प्रदर्शन और पुतला दहन हुआ। कांग्रेस ने तीव्र विरोध जताया।

चारधाम देवस्थानम बोर्ड पर CM त्रिवेंद्र सिंह के बयान से विवाद, कांग्रेस ने फूंका पुतला

चारधाम बोर्ड पर राजनीति गरमाई

चारधाम देवस्थानम बोर्ड को दोबारा लागू करने के संबंध में पूर्व CM त्रिवेंद्र सिंह रावत के बयान पर देवप्रयाग में सियासत गरमा गई है। जिला कांग्रेस और नगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने इस बयान पर कड़ा ऐतराज जताते हुए देवप्रयाग संगम तट पर पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह का पुतला दहन किया और भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेसियों ने पूर्व CM के इस बयान को तीर्थ पुरोहितों व हक-हकूकधारियों के पारंपरिक अधिकारों पर सीधा डाका डालने वाला बताया।

BJP पर आरोप

पुतला दहन कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे कांग्रेस जिलाध्यक्ष उत्तम सिंह असवाल और नगर अध्यक्ष त्रिवेंद्र रावत ने कहा कि साल 2019 में तत्कालीन त्रिवेंद्र सरकार ने वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की तर्ज पर उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम प्रबंधन अधिनियम पारित कर चारों धामों सहित 51 मंदिरों को इसके अधीन कर दिया था। तीर्थ पुरोहितों और हक-हकूकधारियों के लंबे और भारी विरोध के आगे झुकते हुए आखिरकार साल 2021 में धामी सरकार को इस काले कानून को वापस लेने पर मजबूर होना पड़ा था। जिलाध्यक्ष असवाल ने आरोप लगाया कि BJP देवस्थानम बोर्ड के जरिए चारों धामों को अयोध्या की तरह लूट का केंद्र बनाना चाहती है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

सड़क से सदन तक पुरजोर विरोध

इस दौरान जिला महासचिव विनोद टोडरिया ने कहा कि पूर्व CM रावत लगातार तीर्थ विरोधी मानसिकता का परिचय दे रहे हैं और कांग्रेस उनके इस एजेंडे का सड़क से सदन तक पुरजोर विरोध किया जाएगा। उन्होंने तंज कसते हुए यह भी कहा कि पूर्व CM रावत देवप्रयाग में प्रस्तावित एनसीसी अकादमी को अपने कार्यकाल में पौड़ी ले गए थे, लेकिन वह वहां भी इसका निर्माण नहीं करवा पाए। प्रदर्शन और पुतला दहन करने वालों में नगर कांग्रेस अध्यक्षक त्रिवेंद्र रावत,यूथ कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष अंकित सिंह, नगर उपाध्यक्ष नीरज रावत, पूर्व प्रधान दरमियान सिंह, आलोक पंचभइया, रवि प्रकाश, प्रशांत मिश्रा, आदित्य डंगवाल, कान्हा, सुधांशु, प्रदीप कुमार सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।‌

भगवान सिंह की रिपोर्ट

संबंधित सामग्री

भोपाल में शिक्षक भर्ती अभ्यर्थी को धरने से उठाया, आंदोलन और तेज करने की चेतावनी

भोपाल में शिक्षक भर्ती अभ्यर्थी को धरने से उठाया, आंदोलन और तेज करने की चेतावनी

भोपाल में शिक्षक भर्ती की मांग कर रहे अभ्यर्थी नरेंद्र राजपूत को पुलिस ने धरना स्थल से उठाया। अभ्यर्थियों ने अपने आंदोलन को और मजबूती से जारी रखने की अपील की।

पटना में छात्रों पर लाठीचार्ज,पुलिस ने चलाई वाटर कैनन; कई पुलिसकर्मी घायल

पटना में छात्रों पर लाठीचार्ज,पुलिस ने चलाई वाटर कैनन; कई पुलिसकर्मी घायल

पटना में BPSC TRE-4 परीक्षा प्रणाली के विरोध में छात्रों ने उग्र प्रदर्शन किया, जिसमें पुलिस और छात्रों के बीच झड़प हुई।

भोपाल में सीलिंग कार्रवाई के विरोध में व्यापारियों का बड़ा ऐलान,चरणबद्ध आंदोलन की तैयारी

भोपाल में सीलिंग कार्रवाई के विरोध में व्यापारियों का बड़ा ऐलान,चरणबद्ध आंदोलन की तैयारी

भोपाल में व्यापारी समुदाय ने सीलिंग कार्रवाई के विरोध में आंदोलन का ऐलान किया है, जिसकी शुरुआत 26 अगस्त को होगी। व्यापारियों ने सरकार से जल्द समाधान की मांग की।

राहुल गांधी पर बरसे सीएम योगी, बोले- भारत विभाजन और यहां के लोगों के कत्लेआम की दोषी है कांग्रेस

राहुल गांधी पर बरसे सीएम योगी, बोले- भारत विभाजन और यहां के लोगों के कत्लेआम की दोषी है कांग्रेस

सीएम योगी ने रायबरेली में कई विकास परियोजनाओं की शुरुआत की और विपक्ष, खासकर राहुल गांधी और कांग्रेस पर तीखे प्रहार किए।

भोपाल में शिक्षक भर्ती में पदवृद्धि की मांग पर धरना, 4 दिन से निर्जल अनशन पर बैठे अभ्यर्थी की तबीयत बिगड़ी

भोपाल में शिक्षक भर्ती में पदवृद्धि की मांग पर धरना, 4 दिन से निर्जल अनशन पर बैठे अभ्यर्थी की तबीयत बिगड़ी

मध्य प्रदेश में शिक्षक भर्ती की मांग को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में धरना गंभीर हो गया है, जिसमें नरेंद्र राजपूत निर्जल अनशन पर हैं।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026