बसपा नेता के हत्यारे का एनकाउंटर

गोरखपुर बसपा नेता का हत्यारोपी 1 लाख का इनामी मुस्तफिजुल एनकाउंटर में ढेर

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में STF और स्थानीय पुलिस ने 1 लाख रुपये के इनामी बदमाश मुस्तफिजुल को मुठभेड़ में मार गिराया।

By : नरेंद्र सिंह
गोरखपुर बसपा नेता का हत्यारोपी 1 लाख का इनामी मुस्तफिजुल एनकाउंटर में ढेर

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में यूपी STF और स्थानीय पुलिस ने सोमवार देर रात एक मुठभेड़ में 1 लाख रुपये के इनामी बदमाश मुस्तफिजुल को मार गिराया। पुलिस के मुताबिक, बसपा नेता कलामुद्दीन उर्फ कमालू की हत्या के आरोपी मुस्तफिजुल ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में उसे दो गोलियां लगीं। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

30 मिनट चली मुठभेड़

यह मुठभेड़ सोमवार रात करीब 11:15 बजे गोरखपुर जिला मुख्यालय से लगभग 10 किलोमीटर दूर रामनगर-करजहा फोरलेन पर हुई। STF को सूचना मिली थी कि मुस्तफिजुल कुशीनगर की ओर जा रहा है। पुलिस ने इलाके में चेकिंग शुरू की और बाइक से आ रहे आरोपी को रुकने का इशारा किया।

पुलिस के अनुसार, मुस्तफिजुल बाइक मोड़कर भागने लगा और पीछा किए जाने पर उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। करीब 30 मिनट तक चली मुठभेड़ में दोनों ओर से लगभग 15 राउंड गोलियां चलीं।

STF के हेड कॉन्स्टेबल को लगी गोली

मुठभेड़ के दौरान आरोपी की गोली STF के हेड कॉन्स्टेबल महेंद्र सिंह को लगी। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें मुस्तफिजुल के पैर और आंख के पास गोली लगी। घायल आरोपी को खोराबार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां बाद में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मौके से हथियार और बाइक बरामद

पुलिस ने घटनास्थल से आरोपी के कब्जे से .32 बोर की पिस्टल, एक बाइक और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। घायल पुलिसकर्मी का भी इलाज कराया जा रहा है।

2024 में पुलिस हिरासत से भाग गया था

मुस्तफिजुल को दिसंबर 2024 में गुजरात से गिरफ्तार किया गया था। पुलिस उसे आजमगढ़ ला रही थी, लेकिन महाराष्ट्र के अमरावती रेलवे स्टेशन के पास उसने शौचालय जाने का बहाना बनाया और चलती ट्रेन से कूदकर फरार हो गया था। इसके बाद से वह लगातार ठिकाने बदल रहा था।

कई राज्यों में दर्ज थे मुकदमे

मुस्तफिजुल आजमगढ़ के मेहनगर थाना क्षेत्र का रहने वाला था। उसके खिलाफ उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में हत्या, लूट समेत 10 आपराधिक मामले दर्ज थे। बसपा नेता कलामुद्दीन उर्फ कमालू की हत्या के मामले में वह लंबे समय से फरार चल रहा था और उस पर 1 लाख रुपये का इनाम घोषित था।

संबंधित सामग्री

लैंडिंग के दौरान रनवे से टकराई प्लेन की टेल, पायलट ने दूसरी कोशिश में उतारा विमान

लैंडिंग के दौरान रनवे से टकराई प्लेन की टेल, पायलट ने दूसरी कोशिश में उतारा विमान

दिल्ली से गोरखपुर जा रही इंडिगो फ्लाइट 6E 2381 का पिछला हिस्सा लैंडिंग के दौरान जमीन से टकराया, पायलट ने गो-अराउंड कर दूसरी बार सफलतापूर्वक लैंड किया।

भरत तिवारी एनकाउंटर: CM सम्राट ने की मुआवजे और सरकारी नौकरी की घोषणा

भरत तिवारी एनकाउंटर: CM सम्राट ने की मुआवजे और सरकारी नौकरी की घोषणा

बिहार के भरत तिवारी के विवादित एनकाउंटर के बाद, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने परिवार को आर्थिक मदद और नौकरी प्रदान करने की घोषणा की।

CM योगी ने गोरखपुर में नई सड़क का किया उद्घाटन, रवि किशन की फिर ली चुटकी

CM योगी ने गोरखपुर में नई सड़क का किया उद्घाटन, रवि किशन की फिर ली चुटकी

गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ग्रीन सिटी-माधोपुर बांध सड़क का उद्घाटन किया, जो 69.58 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित हुई है।

बच्ची से रेप-हत्या के आरोपी का एनकाउंटर, पुलिस मुठभेड़ में मारा गया

बच्ची से रेप-हत्या के आरोपी का एनकाउंटर, पुलिस मुठभेड़ में मारा गया

बुलंदशहर में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान नाबालिग से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश मोनू को मार गिराया।

गोरखपुर में सिपाही ने की 10 साल की बच्ची की हत्या, अस्पताल कर्मियों ने किया हमला

गोरखपुर में सिपाही ने की 10 साल की बच्ची की हत्या, अस्पताल कर्मियों ने किया हमला

गोरखपुर में 10 वर्षीय बच्ची की हत्या के आरोपी सिपाही पर अस्पताल में हमला हुआ। बच्ची का अपहरण और हत्या सिपाही ने की थी।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026