गोरखपुर में नया सड़क उद्घाटन

CM योगी ने गोरखपुर में नई सड़क का किया उद्घाटन, रवि किशन की फिर ली चुटकी

गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ग्रीन सिटी-माधोपुर बांध सड़क का उद्घाटन किया, जो 69.58 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित हुई है।

CM योगी ने गोरखपुर में नई सड़क का किया उद्घाटन, रवि किशन की फिर ली चुटकी

CM योगी ने गोरखपुर में नई सड़क का किया उद्घाटन

एक महीने के अंदर सड़क से जुड़ी तीसरी बड़ी परियोजना का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को लोकार्पण किया। ग्रीन सिटी- माधोपुर बांध को जनता को समर्पित करने के बाद CM योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बदलता हुआ गोरखपुर अब दिख रहा है। ग्रीन सिटी-माधोपुर बांध सड़क न सिर्फ क्षेत्र के लोगों के लिए बड़ी सौगात है वरन नेपाल, लखनऊ, वाराणसी, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर आदि जगहों की ओर जाने वालों को शहर के रास्ते से गुजरने से भी मुक्ति दिलाता है।

69.58 करोड़ रुपये की लागत

इससे पहले मुख्यमंत्री योगी ने सड़क पर पहुंचकर फीता काटा और कुछ दूर चले। नागरिकों ने उनका भव्य स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम में हाथी भी लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा। 1.80 km की लंबाई में इस सड़क के निर्माण पर 69.58 करोड़ रुपये की लागत आई है। राष्ट्रीय राजमार्ग- 24 (सोनौली नौतनवां गोरखपुर) से निकलकर यह सड़क ग्रीन सिटी, पटनिया होते हुए माधोपुर बंधा तक जाती है। इसका चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण लोक निर्माण विभाग, निर्माण खंड- 2 ने कराया है। 

रवि किशन की चुटकी

एक बार फिर गोरखपुर में CM योगी आदित्यनाथ ने सांसद रवि किशन की चुटकी ली। ग्रीन सिटी रोड के उद्घाटन कार्यक्रम में उन्होंने कहा- आज सांसद जी ने कुछ बोला नहीं है। लगता है इन्होंने कुछ अधिक लोगों को भोज दे दिया है। कितने लोग उनके यहां भोज करने गए थे? इसके बाद CM योगी ने लोगों से पूछा- कितने लोगों ने उनकी फिल्म देखी है? और कालीबाड़ी बाबा की मूवी कितने लोगों ने देखी है?” इस पर वहां मौजूद लोगों ने हाथ उठाकर जवाब दिया। CM योगी ने कहा कि बराबरी है।

संबंधित सामग्री

क्या आपके टीचर को भी मिल रहा है सम्मान? गोरखपुर में होने वाले राज्य अध्यापक पुरस्कार समारोह की देखें पूरी लिस्ट

क्या आपके टीचर को भी मिल रहा है सम्मान? गोरखपुर में होने वाले राज्य अध्यापक पुरस्कार समारोह की देखें पूरी लिस्ट

गोरखपुर में राज्य अध्यापक पुरस्कार और मुख्यमंत्री अध्यापक पुरस्कार 2025 के तहत 81 शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा.

मथुरा में योगी ने गिनाई बदलते उत्तर प्रदेश की तस्वीर ‘कर्फ्यू और दंगों से नहीं, उत्सवों से पहचान’

मथुरा में योगी ने गिनाई बदलते उत्तर प्रदेश की तस्वीर ‘कर्फ्यू और दंगों से नहीं, उत्सवों से पहचान’

मथुरा पहुंचे मुख्यमंत्री योगी ने 229 विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया, जिनकी कुल लागत 1051 करोड़ रुपये है।

जन्माष्टमी पर मथुरा पहुंचेंगे CM योगी, ₹977 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण

जन्माष्टमी पर मथुरा पहुंचेंगे CM योगी, ₹977 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मथुरा में जन्माष्टमी के अवसर पर धार्मिक और विकासात्मक कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

जन्माष्टमी पर मथुरा पहुंचेंगे CM योगी: बांके बिहारी से श्रीकृष्ण जन्मभूमि तक दर्शन-पूजन

जन्माष्टमी पर मथुरा पहुंचेंगे CM योगी: बांके बिहारी से श्रीकृष्ण जन्मभूमि तक दर्शन-पूजन

जन्माष्टमी के मौके पर मथुरा-वृंदावन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में विकास परियोजनाओं की शुरुआत की जाएगी।

UP चुनाव 2027: CM योगी ने कार्यकर्ताओं को चेताया- ‘अब जागने का वक्त है’

UP चुनाव 2027: CM योगी ने कार्यकर्ताओं को चेताया- ‘अब जागने का वक्त है’

उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ ने बीजेपी कार्यकर्ताओं को सक्रिय रहने और डिजिटल प्लेटफॉर्म का उपयोग करने के लिए संदेश दिया है।

Advertisement

MP ADD मिलिए विराट बुंदेला से 02 ON 4 Sep 2026