भोपाल BJP जिला कार्यकारिणी पर घमासान, जारी होते ही सूची वापस

bjp-bhopal-district-executive-list-withdrawn-after-protest

भोपाल BJP जिला कार्यकारिणी पर घमासान, जारी होते ही सूची वापस

भोपाल bjp जिला कार्यकारिणी पर घमासान जारी होते ही सूची वापस

भाजपा की भोपाल जिला कार्यकारिणी की घोषणा संगठन के लिए उलटी पड़ गई। सूची सामने आते ही पार्टी के भीतर विरोध के सुर तेज हो गए और मामला सीधे मंत्रियों-विधायकों तक पहुंच गया। हालात ऐसे बने कि देर रात जारी की गई कार्यकारिणी को वापस लेना पड़ा, अब नई सूची पर मंथन शुरू हो गया है।

सूची आते ही खुला असंतोष

प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से जिलाध्यक्ष रविन्द्र यति द्वारा भोपाल जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई थी। कुल 37 पदाधिकारियों की सूची जैसे ही मीडिया में आई, वैसे ही पार्टी के भीतर हलचल तेज हो गई। सूत्रों के मुताबिक, कई प्रभावशाली नेताओं के समर्थकों को कार्यकारिणी में जगह नहीं मिलने से नाराजगी फैल गई। यही वजह रही कि आपत्तियां सिर्फ संगठन तक सीमित नहीं रहीं, बल्कि मंत्री, विधायक और सांसदों ने भी सीधे नेतृत्व से अपनी असहमति जता दी।

देर रात रद्द करनी पड़ी सूची

विरोध बढ़ने के बाद संगठन स्तर पर आनन-फानन में मंथन शुरू हुआ। लगातार फोन कॉल और फीडबैक के बीच आखिरकार देर रात जिला कार्यकारिणी की सूची को निरस्त करने का फैसला लिया गया. पार्टी के भीतर इसे संगठनात्मक चूक मानते हुए नुकसान को संभालने की कोशिश की गई, ताकि मामला और न बढ़े।

अब नए सिरे से होगी घोषणा

पार्टी सूत्रों का कहना है कि अब भोपाल जिला कार्यकारिणी की घोषणा दोबारा की जाएगी, इस बार संतुलन साधने पर खास ध्यान रहेगा। सभी बड़े नेताओं और गुटों को साथ लेकर चलने की रणनीति बनाई जा रही है. आगामी चुनावी तैयारियों को देखते हुए भाजपा किसी भी तरह का आंतरिक असंतोष नहीं चाहती, यही वजह है कि सूची को जल्दबाजी में थोपने के बजाय दोबारा विचार किया जाएगा।

संगठन की सियासत फिर सामने

इस पूरे घटनाक्रम ने एक बार फिर साफ कर दिया है कि भाजपा में जिला स्तर की नियुक्तियां अब सिर्फ औपचारिक प्रक्रिया नहीं रहीं। यहां हर नाम के पीछे राजनीतिक समीकरण, संतुलन और संदेश छिपा होता है. अब निगाहें इस पर टिकी हैं कि नई सूची कब आती है और क्या वह संगठन के भीतर उठे असंतोष को शांत कर पाती है या नहीं।  

संबंधित सामग्री

'गजनी' और 'लगान' फेम अभिनेता प्रदीप रावत का निधन, 74 वर्ष की उम्र में ब्लड कैंसर से ली अंतिम सांस

मनोरंजन

'गजनी' और 'लगान' फेम अभिनेता प्रदीप रावत का निधन, 74 वर्ष की उम्र में ब्लड कैंसर से ली अंतिम सांस

बॉलीवुड और दक्षिण भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता प्रदीप रावत का ब्लड कैंसर से लड़ते हुए 74 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।

9 साल बाद MP में छात्रसंघ चुनाव की वापसी, सितंबर में कैंपस में फिर गूंजेगा लोकतंत्र

राज्य

9 साल बाद MP में छात्रसंघ चुनाव की वापसी, सितंबर में कैंपस में फिर गूंजेगा लोकतंत्र

मध्य प्रदेश में 9 साल के अंतराल के बाद छात्रसंघ चुनाव की घोषणा हुई। इससे कॉलेज परिसरों में छात्र राजनीति सक्रिय होने की उम्मीद है।

आज से भोपाल में BRICS सम्मेलन, 4 दिन VIP मूवमेंट के चलते इन रास्तों पर निकलने से पहले जान लें ट्रैफिक प्लान!

राज्य

आज से भोपाल में BRICS सम्मेलन, 4 दिन VIP मूवमेंट के चलते इन रास्तों पर निकलने से पहले जान लें ट्रैफिक प्लान!

भोपाल में तृतीय BRICS कार्य समूह की बैठक और सांस्कृतिक सम्मेलन का आयोजन, विश्वभर के संस्कृति मंत्री और प्रतिनिधि भाग लेंगे।

भोजशाला की मूल वाग्देवी प्रतिमा की वापसी का रास्ता साफ, BRICS सम्मेलन से पहले केंद्र का बड़ा दावा

राज्य

भोजशाला की मूल वाग्देवी प्रतिमा की वापसी का रास्ता साफ, BRICS सम्मेलन से पहले केंद्र का बड़ा दावा

भोजशाला की मूल वाग्देवी प्रतिमा को लंदन से भारत वापस लाने की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। केंद्र सरकार और ब्रिटिश म्यूजियम के बीच कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ रही है।

RBI Repo Rate Update: रेपो रेट में नहीं हुआ बदलाव, होम-ऑटो लोन की EMI रहेगी पहले जैसी

देश-विदेश

RBI Repo Rate Update: रेपो रेट में नहीं हुआ बदलाव, होम-ऑटो लोन की EMI रहेगी पहले जैसी

भारतीय रिजर्व बैंक ने रेपो रेट को 5.25% पर स्थिर रखा। इसके चलते होम और ऑटो लोन की EMI में कोई बदलाव नहीं होगा।