BJP ने स्वीकारी दतिया उपचुनाव की हार

दतिया उपचुनाव में हार के बाद बोले BJP अध्यक्ष, रिजल्ट की होगी समीक्षा, अनुशासनहीनता पर कार्रवाई

मध्य प्रदेश BJP अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि पार्टी दतिया उपचुनाव में हार स्वीकार करती है और जनादेश के आधार पर रणनीति में सुधार करेगी।

दतिया उपचुनाव में हार के बाद बोले BJP अध्यक्ष, रिजल्ट की होगी समीक्षा, अनुशासनहीनता पर कार्रवाई

BJP ने स्वीकारी दतिया उपचुनाव की हार

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मध्य प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने दतिया विधानसभा उपचुनाव में पार्टी की हार पर सोमवार को कहा कि भाजपा मतदाताओं के जनादेश को विनम्रता के साथ स्वीकार करती है और चुनाव परिणाम की समीक्षा के बाद आगे की रणनीति तय करेगी।

परिणामों की होगी समीक्षा

खंडेलवाल ने कहा कि पार्टी के लिए अनुशासन सर्वोपरि है और समीक्षा में जो भी निष्कर्ष सामने आएंगे, उनके आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, “दतिया उपचुनाव में मतदाताओं ने जो जनादेश दिया है, उसे भारतीय जनता पार्टी विनम्रता के साथ स्वीकार करती है। परिणामों की समीक्षा की जाएगी और उसके निष्कर्षों के आधार पर आगे की रणनीति तय होगी।”

अनुशासनहीनता पर कार्रवाई

उन्होंने कहा कि भाजपा में सभी कार्यकर्ता समान हैं और पार्टी अनुशासन को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है। समीक्षा में यदि किसी स्तर पर कोई कमी या अनुशासनहीनता सामने आती है तो पार्टी उसके अनुसार कार्रवाई करेगी। खंडेलवाल ने कहा कि वर्ष 2023 में राज्य में भाजपा सरकार बनने के बाद हुए चार उपचुनावों में पार्टी ने बुधनी सीट बरकरार रखी और कांग्रेस से अमरवाड़ा सीट भी जीत ली। हालांकि, दतिया, जो पहले कांग्रेस के पास थी, उसे भाजपा अपने पक्ष में नहीं ला सकी।

जनता का फैसला स्वीकार

उन्होंने कहा, “हमारे कार्यकर्ताओं ने पूरी मेहनत की, लेकिन मतदाताओं का जो निर्णय है, उसे हम स्वीकार करते हैं। हम इस सीट को कांग्रेस से अपने पक्ष में लाना चाहते थे। हालांकि जीत का अंतर कम हुआ है, लेकिन कुछ परिस्थितियों के कारण भारतीय जनता पार्टी यह सीट नहीं जीत पाई।”

संबंधित सामग्री

राज्यसभा चुनाव ने बता दिया उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का परिणामः मुख्यमंत्री

राज्यसभा चुनाव ने बता दिया उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का परिणामः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीएम नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों की सार्वजनिक सेवा की सराहना की और विकास यात्रा पर प्रकाश डाला।

पंजाब CM भगवंत मान का BJP पर हमला: 'पंजाब चुनाव की तैयारी शुरू, CBI ने कैंप ऑफिस पर मारी रेड'

पंजाब CM भगवंत मान का BJP पर हमला: 'पंजाब चुनाव की तैयारी शुरू, CBI ने कैंप ऑफिस पर मारी रेड'

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने BJP पर आरोप लगाया कि वे पंजाब में उनकी सरकार को बदनाम करने के लिए ED और CBI का इस्तेमाल कर रहे हैं।

BJP विधायक अनुज शर्मा का मोबाइल नंबर हैक, नंबर से पैसों की मांग; बोले- कॉल या मैसेज आए तो पैसे न भेजें

BJP विधायक अनुज शर्मा का मोबाइल नंबर हैक, नंबर से पैसों की मांग; बोले- कॉल या मैसेज आए तो पैसे न भेजें

रायपुर में BJP विधायक अनुज शर्मा का मोबाइल नंबर हैक या कम्प्रोमाइज होने का मामला सामने आया है।

पटना में भाजपा का बड़ा कार्यक्रम, सेवा ज्योति यात्रा से क्या संदेश देंगे नितिन नवीन? PM मोदी करेंगे संबोधित

पटना में भाजपा का बड़ा कार्यक्रम, सेवा ज्योति यात्रा से क्या संदेश देंगे नितिन नवीन? PM मोदी करेंगे संबोधित

पटना में 7 अक्टूबर को भाजपा 'विकसित भारत संकल्प सभा' आयोजित करेगी, जिसे प्रधानमंत्री मोदी वर्चुअल रूप से संबोधित करेंगे।

भाजपा ने राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए उम्मीदवारों की घोषणा ,2 उम्मीदवारों का किया ऐलान

भाजपा ने राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए उम्मीदवारों की घोषणा ,2 उम्मीदवारों का किया ऐलान

भाजपा ने राज्यसभा के आगामी चुनाव के लिए पश्चिम बंगाल से कोयल मल्लिक और उत्तराखंड से दिनेश आर्य को उम्मीदवार बनाया है।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर