Bilaspur Murder News: लड़के ने किया ब्रेकअप, लड़की ने सीने में घोपा चाकू!

bilaspur-love-murder-news

Bilaspur Murder News: लड़के ने किया ब्रेकअप, लड़की ने सीने में घोपा चाकू!

bilaspur murder news लड़के ने किया ब्रेकअप लड़की ने सीने में घोपा चाकू

Bilaspur Murder News: छत्तीसगढ़ से एक सनसनीखेज मामला सामने आ रहा है, जहां ब्रेकअप करने से नाराज प्रेमिका ने प्रेमी के सीने पर चाकू घोपकर बेरहमी से हत्या कर दी। यह मामला छत्तीसगढ़ के बिलासपुर सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है। दरअसल प्रेमिका को शक था कि, युवक उससे ब्रेकअप कर किसी और लड़की से बात करता है। इससे गुस्साई महिला चाकू लेकर उसके घर मिलने पहुंच गई और गुस्से में आकर प्रेमी के सीने पर चाकू से वार कर दिया, जिससे युवक की मौत हो गई।

होटल में काम करता था मृतक

आरोपी प्रेमिका का नाम रोशनी सूर्यवंशी है, जिसकी उम्र 22 वर्ष है। वह सीपत क्षेत्र के ग्राम झलमला की रहने वाली है। वहीं मृतक का नाम कामता प्रसाद सूर्यवंशी है, जिसकी उम्र 25 साल बताई जा रही है। और युवक रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कर्रा का रहने वाला था। लेकिन वह सिविल लाइन क्षेत्र के शुभम विहार स्थित शिक्षक कॉलोनी में अंजू लाल के मकान को किराए से रहता था। और होटल में काम करता था।

इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती

रोशनी की इंस्टाग्राम पर कामता से दोस्ती हुई थी। दोनों के बीच प्रतिदिन बातचीत होने लगी। बाद में दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे। लेकिन 6 महिने बाद युवक ने बात करना बंद कर दी। युवती को हर जगह से ब्लॉक कर दिया। इस बात से नाराज होकर युवती ने यह कदम उठाया। बताया जा रहा है कि, मृतक BJP नेता और जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी का भांजा था।

हॉस्पिटल पहुंचने से पहले हुई मौत

नाराज प्रेमिका उसके रुम उससे मिलने पहुंची और झगड़ा करने लगी। फिर गुस्से में युवती ने युवक पर वॉर कर दिया। आवाज सुनकर रूम पार्टनर बाहर निकला। उसने युवक को खून में लथपथ देख शोर मचाया। मालिक सहित कई लोग मौके पर पहुंचे। हॉस्पिटल ले जाने पर युवक को मृत घोषित कर दिया गया।

पुलिस ने महिला को किया गिरफ्तार

घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिन ने इस मामले में हत्या की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी गर्लफ्रेंड को गिरफ्तार कर लिया है।

संबंधित सामग्री


SL vs SCO T20 WC 2026: आज श्रीलंका और स्कॉटलैंड होंगी आमने-सामने

खेल

SL vs SCO T20 WC 2026: आज श्रीलंका और स्कॉटलैंड होंगी आमने-सामने

श्रीलंका और स्कॉटलैंड की महिला टीमें आज T20 वर्ल्ड कप में भिड़ेंगी। मैच रात 11 बजे शुरू होगा, श्रीलंका जीती तो सेमीफाइनल की रेस में बनी रहेगी।

बैंड पार्टी की गाड़ी बनी मौत का जाल: कोयला लदे ट्रक ने मारी टक्कर, 8 लोगों की दर्दनाक मौत

देश-विदेश

बैंड पार्टी की गाड़ी बनी मौत का जाल: कोयला लदे ट्रक ने मारी टक्कर, 8 लोगों की दर्दनाक मौत

झारखंड के रामगढ़ में एक भीषण सड़क हादसे में बैंड पार्टी के 8 सदस्यों की जान चली गई, जब एक तेज रफ्तार कोयला लदे ट्रक ने उनकी पिकअप गाड़ी को टक्कर मार दी।

T20 WC 2026: भारतीय विमेंस टीम ने बांग्लादेश को 5 विकेट से दी मात

खेल

T20 WC 2026: भारतीय विमेंस टीम ने बांग्लादेश को 5 विकेट से दी मात

भारतीय महिला टीम ने विमेंस T-20 वर्ल्ड कप मैच में बांग्लादेश को 5 विकेट से हराया। शेफाली वर्मा ने 53 रन बनाकर 'प्लेयर ऑफ द मैच' का खिताब हासिल किया।

कौशांबी में LPG टैंकर टोल प्लाजा से टकराया, धमाके के बाद लगी भीषण आग; 5 कर्मचारी गंभीर रूप से झुलसे

राज्य

कौशांबी में LPG टैंकर टोल प्लाजा से टकराया, धमाके के बाद लगी भीषण आग; 5 कर्मचारी गंभीर रूप से झुलसे

उत्तर प्रदेश के कौशांबी में एक LPG टैंकर के टोल प्लाजा से टकराने के बाद भीषण आग लग गई, जिसमें 5 कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गए।

मुहर्रम में मातम: हाईटेंशन लाइन से टकराया ताजिया, 3 की मौत; रतलाम में 10 से ज्यादा झुलसे

राज्य

मुहर्रम में मातम: हाईटेंशन लाइन से टकराया ताजिया, 3 की मौत; रतलाम में 10 से ज्यादा झुलसे

रतलाम में मुहर्रम जुलूस के दौरान ताजिया हाईटेंशन लाइन से टकरा गया, जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई और 10 से अधिक लोग झुलस गए।