Bijnor Hindu Muslim Unity: हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल, मुस्लिम समाजसेवी ने कराई हिंदू बेटी की शादी

bijnor-hindu-muslim-unity

Bijnor Hindu Muslim Unity: हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल, मुस्लिम समाजसेवी ने कराई हिंदू बेटी की शादी

bijnor hindu muslim unity हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल मुस्लिम समाजसेवी ने कराई हिंदू बेटी की शादी

Bijnor Hindu Muslim Unity: देश के कुछ हिस्सों में जब मजहब के नाम पर नफरत फैलाने की कोशिशें हो रही हैं, ऐसे में उत्तर प्रदेश के बिजनौर के किरतपुर से एक ऐसा उदाहरण सामने आया है, जिसने हिंदू-मुस्लिम एकता की डोर को और भी मजबूत कर दिया। मोहल्ला काजियान निवासी समाजसेवी सफदर नवाज खां ने एक हिंदू लड़की की शादी न सिर्फ अपने खर्च पर कराई, बल्कि उसे एक पिता की तरह निभाते हुए बेटी को विदा भी किया।

सफदर नवाज ने की मदद

यह शादी मंडावर रोड स्थित आवामी बैंक्वेट हॉल में पारंपरिक हिंदू रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुई। बता दें कि दुल्हन राखी के पिता गौतम कुमार कई दशकों से सफदर नवाज के लोहे के गोदाम पर काम कर रहे हैं। सफदर नवाज इस परिवार को अपना ही हिस्सा मानते हैं। उन्होंने उन्हें किराए पर एक घर दे रखा है, जिसका किराया तक नहीं लेते। यही नहीं, समय-समय पर बच्चों की पढ़ाई, घर का खर्च और आपात स्थिति में हर तरह की मदद भी करते रहे हैं।

हिंदू बेटी की शादी का उठाया पूरा खर्च

चार बेटियों और एक बेटे के पिता गौतम कुमार जब अपनी बड़ी बेटी की शादी को लेकर परेशान थे, तब सफदर नवाज खां ने न केवल उन्हें आर्थिक सहयोग दिया, बल्कि शादी का पूरा खर्च खुद उठाने की जिम्मेदारी भी ली। उन्होंने यह शादी पूरी श्रद्धा और सम्मान के साथ करवाई, जिसमें किसी भी तरह की कोई कमी नहीं रखी गई। Read More: rampur meena bazaar news : 50 साल पुराने मीना बाजार पर चला योगी सरकार का बुलडोजर

मुस्लिम समाज ने किया बारात का स्वागत

जब लखीमपुर खीरी से दूल्हा शिवम की बारात पहुंची, तो बैंक्वेट हॉल में मुस्लिम समाज के लोगों ने बारात का दिल खोलकर स्वागत किया। पंडित सुभाष खन्ना ने पूरे वैदिक मंत्रों और हिंदू परंपरा के अनुसार विवाह की रस्में संपन्न कराईं। इस शादी में दुल्हन को जो दहेज दिया गया, उसमें किसी भी तरह की कोई कमी नहीं थी। दुल्हन राखी ने कहा, “हम सफदर नवाज खां को बड़े पापा कहते हैं। उन्होंने जो प्यार और दरियादिली मेरी शादी में दिखाई, वह मिसाल बन गई है।”  भावुक पिता गौतम कुमार ने कहा,
“मेरे बड़े भाई जैसे सफदर नवाज खां ने बेटी की शादी कर हिंदू-मुस्लिम भाईचारे को नया जीवन दिया है।”

Bijnor Hindu Muslim Unity: इंसानियत की मिसाल बनी शादी

इस मौके पर खुद सफदर नवाज खां ने कहा,
“राखी मेरी बेटी के समान है। उसकी शादी मेरा फर्ज था। जब समाज में नफरत फैलाई जा रही है, ऐसे समय में हमें मोहब्बत और इंसानियत की मिसाल कायम करनी चाहिए।”
इस शादी में हिंदू और मुस्लिम दोनों समुदायों के सैकड़ों लोग शामिल हुए और दूल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद देकर हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल को सलाम किया।

संबंधित सामग्री

CM डॉ. यादव ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले-  5 पीढ़ियों से सिर्फ एक परिवार तक सिमटी पार्टी, किसी को आगे नहीं

राज्य

CM डॉ. यादव ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले- 5 पीढ़ियों से सिर्फ एक परिवार तक सिमटी पार्टी, किसी को आगे नहीं

दतिया उपचुनाव में, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भाजपा की विकास नीतियों का प्रचार किया और कांग्रेस के शासन की आलोचना की।

Balram Krishi Mahotsav Connects Farmers with Scientific Farming and Prosperous Future: Chief Minister Dr. Yadav

राज्य

Balram Krishi Mahotsav Connects Farmers with Scientific Farming and Prosperous Future: Chief Minister Dr. Yadav

CM Dr. Mohan Yadav transferred ₹3308 crore to over 82 lakh farmers in MP, aiming to modernize agriculture and increase farmers' income.

लुधियाना को CM मान की डबल सौगात: शिक्षा और उद्योग को मिली बड़ी रफ्तार, ₹1,116 करोड़ के स्टील प्लांट की रखी नींव

राज्य

लुधियाना को CM मान की डबल सौगात: शिक्षा और उद्योग को मिली बड़ी रफ्तार, ₹1,116 करोड़ के स्टील प्लांट की रखी नींव

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शिक्षा और उद्योग क्षेत्र में दो बड़ी परियोजनाएं लुधियाना में शुरू कीं, जिसमें शिक्षा और व्यापार को बढ़ावा मिलेगा।

बाहरी आडंबरों से अलग है दादाजी धूनीवाले धाम, जहां आध्यात्मिक शक्ति का होता है अनुभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राज्य

बाहरी आडंबरों से अलग है दादाजी धूनीवाले धाम, जहां आध्यात्मिक शक्ति का होता है अनुभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खंडवा में धूनीवाले धाम के विकास के लिए सरकार की योजनाओं पर प्रकाश डाला और इसे भव्य बनाने की बात कही।

मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव के नाम पर फर्जी फेसबुक आईडी, परिचितों से मांगे जा रहे पैसे

राज्य

मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव के नाम पर फर्जी फेसबुक आईडी, परिचितों से मांगे जा रहे पैसे

रायपुर में आईएएस अधिकारी सुबोध सिंह के नाम से फेसबुक पर फर्जी आईडी से ठगी की गई। पुलिस ने जांच शुरू की है।