BIJAPUR: नक्सलियों के टारगेट पर शिक्षादत, बीजापुर में एक और शिक्षादूत की हत्या, ...

bijapur-naxal-attack-shikshadoot-killed-2025

BIJAPUR: नक्सलियों के टारगेट पर शिक्षादत, बीजापुर में एक और शिक्षादूत की हत्या, अब तक 9 को उतार चुके हैं मौत के घाट

bijapur नक्सलियों के टारगेट पर शिक्षादत बीजापुर में एक और शिक्षादूत की हत्या अब तक 9 को उतार चुके हैं मौत के घाट

बस्तर में शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए काम कर रहे शिक्षादूत लगातार नक्सलियों के निशाने पर आ रहे हैं। बीजापुर जिले के गंगालूर क्षेत्र में नक्सलियों ने एक और शिक्षादूत की हत्या कर दी। इस साल अब तक 9 शिक्षादूत नक्सल हिंसा की भेंट चढ़ चुके हैं।

पहले किडनैप और फिर मर्डर

बीजापुर के गंगालूर क्षेत्र के नेन्द्रा में पदस्थ शिक्षादूत कल्लू ताती को नक्सलियों ने बुधवार शाम स्कूल से आने के दौरान अगवा कर दिया. देर रात कल्लू ताती की हत्या कर शव को सड़क पर फेंक दिया गया है. शिक्षादूत कल्लू ताती तोड़का का रहने वाला था और दूरदराज इलाके के बच्चों को स्कूल में पढ़ाता था. पुलिस अधिकारी ASP चंद्रकांत गवर्ना ने बताया कि 29 और 30 अगस्त 2025 की दरम्यानी रात थाना गंगालूर क्षेत्रान्तर्गत तोड़का निवासी कल्लू ताती पिता मंगल ताती उम्र 25 वर्ष की अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी. कल्लू ताती लेंड्रा में शिक्षादूत के पद पर काम कर रहा था. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

अबतक 9 शिक्षादूतों की हत्या

बस्तर के धुर प्रभावित नक्सल इलाकों में बंद स्कूलों का फिर से संचालन किया जा रहा है. ऐसे स्कूलों में पढ़ाने की जिम्मेदारी वहीं के पढ़े लिखे स्थानीय युवाओं को दी गई है. ऐसे युवा, शिक्षा दूत बनकर स्कूलों में बच्चों को पढ़ा रहे हैं. लेकिन इसके बदले में नक्सली उनकी जान ले रहे हैं. इस साल अब तक 9 शिक्षादूतों की हत्या नक्सलियों ने की है. जिसमें बीजापुर जिले में 5 और सुकमा में जिले में 4 शिक्षादूत शामिल है.

शिक्षादूतों की हत्या के मामले

27 अगस्त: सुकमा में नक्सलियों ने शिक्षा दूत की हत्या की. बड़ी संख्या में नक्सली उसके घर पहुंचे और धारदार हथियार से उस पर हमला कर दिया. नक्सलियों ने परिजनों के साथ मारपीट भी की. 15 अगस्त: नारायणपुर जिले में शिक्षादूत की हत्या 15 जुलाई: बीजापुर में नेशनल पार्क इलाके में नक्सलियों ने दो शिक्षा दूतों का अपहरण कर उनकी हत्या कर दी. दोनों टेकमेटा में पदस्थ थे. दोनों के शव गांव के पास जंगल में फेंके हुए मिले. Read More :- मोदी-जिनपिंग की 50 मिनट बातचीत: सीमा पर शांति, ड्रैगन-हाथी की दोस्ती! Watch Now :- भोपाल में 92 करोड़ का ड्रग्स जब्त - क्या जिम्मेदार वही !

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10.54 लाख किसानों को देंगे राहत, खातों में ट्रांसफर करेंगे 1460.25 करोड़

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10.54 लाख किसानों को देंगे राहत, खातों में ट्रांसफर करेंगे 1460.25 करोड़

 जगदीशपुर से जारी होगी प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की राशि, अधिसूचित फसलों का बीमा निर्धारित तिथि से पूर्व करवा लें किसान

TMC के 20 बागी सांसदों को अलग बैठने की मंजूरी मिली, अभिषेक बनर्जी का ऑफिस तोड़ा

देश-विदेश

TMC के 20 बागी सांसदों को अलग बैठने की मंजूरी मिली, अभिषेक बनर्जी का ऑफिस तोड़ा

लोकसभा ने टीएमसी के 20 बागी सांसदों को NCPI से जुड़ने के बाद अलग बैठने की अनुमति दी है। उधर, उद्धव गुट के 6 सांसद भी शिंदे गुट में शामिल हो गए।

महाराष्ट्र: आदिवासी महिला से सामूहिक दुष्कर्म, नशीला पदार्थ खिलाने, वीडियो बनाकर धमकाने का आरोप; 8 के खिलाफ FIR

देश-विदेश

महाराष्ट्र: आदिवासी महिला से सामूहिक दुष्कर्म, नशीला पदार्थ खिलाने, वीडियो बनाकर धमकाने का आरोप; 8 के खिलाफ FIR

जलगांव में एक आदिवासी महिला के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया। पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया और जांच जारी है।

हिमाचल में स्वास्थ्य क्षेत्र को नई रफ्तार: शिमला डेंटल कॉलेज का बदलेगा नाम, हमीरपुर में ₹300 करोड़ का डेंटल हेल्थ रिसर्च

राज्य

हिमाचल में स्वास्थ्य क्षेत्र को नई रफ्तार: शिमला डेंटल कॉलेज का बदलेगा नाम, हमीरपुर में ₹300 करोड़ का डेंटल हेल्थ रिसर्च

हिमाचल प्रदेश सरकार ने डेंटल कॉलेज और अत्याधुनिक डेंटल रिसर्च सेंटर की स्थापना के जरिए स्वास्थ्य सेवाओं में नई दिशा दी।

‘29 जुलाई से पहले नया नेता चुन लें हेमंत सोरेन’: पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा का दावा, संभावित राजनीतिक संकट की चेतावनी

राज्य

‘29 जुलाई से पहले नया नेता चुन लें हेमंत सोरेन’: पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा का दावा, संभावित राजनीतिक संकट की चेतावनी

झारखंड पीपुल्स पार्टी के संस्थापक सूर्य सिंह बेसरा ने हेमंत सोरेन के खिलाफ राजनीतिक और संवैधानिक संकट की चेतावनी दी है।