बिहार में गृह रक्षकों की परेड

CM सम्राट ने 5000 नए गृह रक्षकों की परेड में भाग लिया

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना में आयोजित गृह रक्षा वाहिनी की पासिंग आउट परेड में नवनामांकित 5000 जवानों का निरीक्षण किया।

CM सम्राट ने 5000 नए गृह रक्षकों की परेड में भाग लिया

बिहार में गृह रक्षकों की परेड

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार गृह रक्षा वाहिनी के नवनामांकित 5,000 गृह रक्षकों के दीक्षांत एवं पारण परेड समारोह में में हिस्सा लिया। यह परेड पटना के गांधी मैदान में आयोजित की गई। मुख्यमंत्री चौधरी ने परेड की सलामी ली और नए जवानों के फॉर्मेशन का निरीक्षण किया।

5000 नए जवानों की परेड

इस मौके पर उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और बिजेन्द्र प्रसाद यादव और गृह विभाग सहित बिहार पुलिस के तमाम वरिष्ठ अधिकारी और महानिदेशक भी मंच पर मौजूद रहे। बिहार पुलिस की पूरक शक्ति के रूप में काम करने वाली गृह रक्षा वाहिनी में एक साथ 5,000 नए और कड़े प्रशिक्षण से गुजरे जवान शामिल हुए। सभी नवनामांकित रक्षकों को बुनियादी सैन्य विधाओं, आपदा प्रबंधन, अत्याधुनिक हथियारों को संभालने, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और भीड़ नियंत्रण का व्यापक एवं आधुनिक प्रशिक्षण दिया गया। इस पासिंग आउट परेड में बड़ी संख्या में महिला गृह रक्षक जवानों ने भी हिस्सा लिया। 

CM ने बढ़ाया जवानों का हौसला बढ़ाया 

समारोह को संबोधित करते हुए CM सम्राट चौधरी ने नए जवानों का हौसला बढ़ाया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि, ‘प्रशिक्षण के दौरान सीखी गई अनुशासन की बातें अब जमीन पर उतारने का वक्त आ गया है। जनता की सुरक्षा और सहायता ही हमारा धर्म होना चाहिए।’ राज्य सरकार होमगार्ड के जवानों के लिए आधुनिक बैरकों, बेहतर आवासीय सुविधाओं और कल्याणकारी योजनाओं पर लगातार निवेश कर रही है, ताकि वे बिना किसी चिंता के अपनी सेवाएं दे सकें।

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विभागीय कार्यों की समीक्षा की, निर्देश जारी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विभागीय कार्यों की समीक्षा की, निर्देश जारी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा करते हुए जनकल्याण और समयबद्ध पूर्णता पर जोर दिया। नई योजनाओं और समग्र विकास के लिए दिशा-निर्देश दिए।

बाबा महाकाल की कृपा से सिंहस्थ-2028 का आयोजन भव्य और दिव्य होगा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

बाबा महाकाल की कृपा से सिंहस्थ-2028 का आयोजन भव्य और दिव्य होगा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सिंहस्थ 2028 के लिए उज्जैन में विकास और भव्य आयोजन की योजना बताई। इसमें संतों और स्थानीय जनता का भी योगदान होगा।

सीएम डॉ. मोहन ने कैबिनेट के अहम फैसलों पर लगाई मुहर, प्रदेश के विकास के लिए 10 हजार 630 करोड़ रुपये मंजूर

सीएम डॉ. मोहन ने कैबिनेट के अहम फैसलों पर लगाई मुहर, प्रदेश के विकास के लिए 10 हजार 630 करोड़ रुपये मंजूर

मध्यप्रदेश सरकार ने इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वास्थ्य और सायबर सुरक्षा में सुधार के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं जिसमें बड़े निवेश और नई योजनाएं शामिल हैं।

CJP का 48 घंटे का अल्टीमेटम खत्म होते ही CM भजनलाल का बड़ा एक्शन, जयपुर में हाईलेवल बैठक

CJP का 48 घंटे का अल्टीमेटम खत्म होते ही CM भजनलाल का बड़ा एक्शन, जयपुर में हाईलेवल बैठक

राजस्थान के जयपुर में CJP के अल्टीमेटम समाप्त होने के बाद सियासत में हलचल तेज हुई है। मुख्यमंत्री ने पुलिस और प्रशासन को सख्त निर्देश दिए।

शोपियां में 6 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, हैंड ग्रेनेड और हिजबुल के पोस्टर बरामद

शोपियां में 6 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, हैंड ग्रेनेड और हिजबुल के पोस्टर बरामद

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों ने आतंकी मददगारों सहित कई गिरफ्तारियां कीं, हथियार और विस्फोटक बरामद किए।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026