बिहार उपचुनाव में सियासी उथल-पुथल

प्रशांत किशोर की एंट्री से गरमाई बिहार की सियासत,नीतीश-सम्राट की अहम मुलाकात ने बढ़ाया सस्पेंस!

प्रशांत किशोर के बांकीपुर से चुनाव लड़ने की घोषणा और शीर्ष राजनेताओं की बैठकों ने बिहार की राजनीति में नई गतिशीलता ला दी है।

प्रशांत किशोर की एंट्री से गरमाई बिहार की सियासत,नीतीश-सम्राट की अहम मुलाकात ने बढ़ाया सस्पेंस!

बिहार की राजनीति में एक बार फिर सियासी हलचल तेज हो गई है। जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर के सक्रिय राजनीति में उतरने और बांकीपुर उपचुनाव को लेकर नई रणनीति सामने आने के बाद राज्य का राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है। इसी बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और पूर्व मुख्यमंत्री एवं जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार की मुलाकात ने राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं को और तेज कर दिया है।

रणनीति को अंतिम रूप देने में जुटे

रविवार को सीएम सम्राट चौधरी ने पटना स्थित 7 सर्कुलर रोड आवास पर नीतीश कुमार से मुलाकात की। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ललन सिंह भी मौजूद रहे। यह मुलाकात ऐसे समय पर हुई है जब बांकीपुर उपचुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी रणनीति को अंतिम रूप देने में जुटे हैं।

अपने उम्मीदवार का ऐलान कर सकती पार्टी

दरअसल, जन सुराज ने प्रशांत किशोर को बांकीपुर सीट से अपना उम्मीदवार घोषित कर सियासी मुकाबले को और दिलचस्प बना दिया है। ऐसे में एनडीए खेमे में भी हलचल तेज हो गई है और भाजपा अपने प्रत्याशी के चयन को लेकर मंथन कर रही है। माना जा रहा है कि पार्टी जल्द ही इस हाई-प्रोफाइल सीट से अपने उम्मीदवार का ऐलान कर सकती है।

मुकाबला और रोचक होता जा रहा

बांकीपुर सीट पर भाजपा का लंबा दबदबा रहा है। 1995 से लगातार इस सीट पर भाजपा का कब्जा है। पिछली बार भाजपा उम्मीदवार नितिन नवीन ने यहां से जीत दर्ज की थी, जिन्हें बाद में पार्टी संगठन में बड़ी जिम्मेदारी दी गई।हालांकि इस बार मुकाबला आसान नहीं माना जा रहा है, क्योंकि प्रशांत किशोर की एंट्री ने राजनीतिक समीकरण बदल दिए हैं। वहीं महागठबंधन की ओर से भी अभी तक उम्मीदवार की घोषणा नहीं की गई है, जिससे मुकाबला और रोचक होता जा रहा है।

चुनाव आयोग के अनुसार बांकीपुर उपचुनाव के लिए नामांकन 6 जुलाई से 13 जुलाई तक होगा, मतदान 30 जुलाई को और मतगणना 3 अगस्त को होगी। ऐसे में आने वाले दिन बिहार की राजनीति के लिए बेहद अहम साबित होने वाले हैं।

संबंधित सामग्री

भाजपा ने संगठन में किया बड़ा बदलाव, जिला स्तर पर प्रभारियों को मिली नई जिम्मेदारी

भाजपा ने संगठन में किया बड़ा बदलाव, जिला स्तर पर प्रभारियों को मिली नई जिम्मेदारी

भाजपा ने संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत करने के लिए जिला स्तर पर नई जिम्मेदारियां तय की हैं, चुनाव से पहले व्यवस्थित तैयारियों पर जोर दिया गया है।

CM सम्राट चौधरी ने प्रमुख परियोजनाओं की समीक्षा की, एक्सप्रेस-वे और पावर प्लांट पर भी चर्चा

CM सम्राट चौधरी ने प्रमुख परियोजनाओं की समीक्षा की, एक्सप्रेस-वे और पावर प्लांट पर भी चर्चा

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने विभिन्न विकास परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की, जिसमें ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे और पीरपैंती पावर प्लांट शामिल हैं।

CM का कांग्रेस पर हमला- चुनाव परिणामों पर चिंतन करे पार्टी, अब सिर्फ 2 राज्यों में सरकार

CM का कांग्रेस पर हमला- चुनाव परिणामों पर चिंतन करे पार्टी, अब सिर्फ 2 राज्यों में सरकार

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निकाय चुनाव में भाजपा की जीत पर कांग्रेस की रणनीति पर निशाना साधा और आगामी पंचायत चुनाव की तैयारी की बात कही।

स्मृति ईरानी को मिली छत्तीसगढ़ की कमान, ‘UP से दूर रखकर क्यों दी गई छत्तीसगढ़ और हरियाणा की जिम्मेदारी-MP कांग्रेस

स्मृति ईरानी को मिली छत्तीसगढ़ की कमान, ‘UP से दूर रखकर क्यों दी गई छत्तीसगढ़ और हरियाणा की जिम्मेदारी-MP कांग्रेस

भाजपा ने स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया, जिसके बाद कांग्रेस की ओर से कड़ी प्रतिक्रियाएँ आईं। राजनीतिक बयानबाजी में इजाफा।

जमुई के बाद अब समस्तीपुर में भी लड़की से बदसलूकी ,सड़क पर घसीटा, 4 आरोपी गिरफ्तार

जमुई के बाद अब समस्तीपुर में भी लड़की से बदसलूकी ,सड़क पर घसीटा, 4 आरोपी गिरफ्तार

समस्तीपुर में एक नाबालिग लड़की के साथ सड़क पर बदसलूकी की घटना वीडियो में कैद हुई, जिसके बाद पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर