भोपाल में किसान को रिवॉल्वर छीनकर मारी गोली, CCTV में कैद पूरी वारदात

भोपाल में हिंसक घटना

भोपाल में किसान को रिवॉल्वर छीनकर मारी गोली, CCTV में कैद पूरी वारदात

भोपाल के मिसरोद में एक किसान पर तीन युवकों ने हमला किया और उसकी लाइसेंसी रिवॉल्वर से फायरिंग की। सभी आरोपी गिरफ्तार।

भोपाल में किसान को रिवॉल्वर छीनकर मारी गोली cctv में कैद पूरी वारदात

भोपाल के मिसरोद इलाके में एक मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। रास्ते में खड़ी थार हटाने के लिए हॉर्न बजाने पर शुरू हुए विवाद में तीन युवकों ने एक किसान की पहले बेरहमी से पिटाई की, फिर उसकी लाइसेंसी रिवॉल्वर छीनकर उसी पर फायरिंग कर दी। घटना का पूरा घटनाक्रम सोसाइटी में लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गया है। पुलिस ने हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

दूसरे गेट से सोसाइटी की पार्किंग में पहुंच गए

जानकारी के अनुसार, सागर रॉयल होम्स निवासी 33 वर्षीय किसान हरीश कुमार राय शनिवार देर रात करीब 1 से 2 बजे के बीच अपनी स्कॉर्पियो से घर लौट रहे थे। मुख्य गेट पर एक थार खड़ी होने के कारण रास्ता बंद था। हरीश ने कई बार हॉर्न बजाकर वाहन हटाने का संकेत दिया, लेकिन थार नहीं हटाई गई। इसके बाद वह दूसरे गेट से सोसाइटी की पार्किंग में पहुंच गए।

देखते ही देखते मारपीट में बदल गई

कुछ ही देर बाद थार में सवार हर्षित पटेल, अनुभव चौबे और लोकेश रघुवंशी भी वहां पहुंचे। गेट पर वाहन खड़ा करने को लेकर दोनों पक्षों के बीच बहस शुरू हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। आरोप है कि तीनों युवकों ने डंडों से हरीश की पिटाई की और इसी दौरान उनकी लाइसेंसी रिवॉल्वर छीन ली।

सोसाइटी में अफरा-तफरी 

इसके बाद हर्षित ने रिवॉल्वर से दो फायर किए। पहली गोली हरीश के बाएं पैर में घुटने के नीचे लगी और पैर को चीरते हुए निकल गई, जिससे फ्रैक्चर हो गया। दूसरी गोली निशाने से चूक गई। गोली चलने से सोसाइटी में अफरा-तफरी मच गई।

तीनों आरोपी गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलते ही मिसरोद थाना पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। जांच के दौरान घटनास्थल से दो खाली कारतूस बरामद किए गए। पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या के प्रयास, मारपीट और आर्म्स एक्ट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया। कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया, जबकि घायल किसान का अस्पताल में इलाज जारी है।

संबंधित सामग्री

भोपाल में जुटेंगे BRICS देशों के संस्कृति मंत्री: विरासत और रचनात्मक अर्थव्यवस्था पर चर्चा, CM डॉ.  मोहन के साथ लंच

राज्य

भोपाल में जुटेंगे BRICS देशों के संस्कृति मंत्री: विरासत और रचनात्मक अर्थव्यवस्था पर चर्चा, CM डॉ. मोहन के साथ लंच

BRICS देशों के संस्कृति मंत्री भोपाल में मिलकर सांस्कृतिक सहयोग और विरासत के संरक्षण पर विचार-विमर्श करेंगे।

दिल्ली में IT इंजीनियर ने वेब सीरीज से प्रेरित होकर की पत्नी की हत्या; पुलिस ने किया गिरफ्तार

देश-विदेश

दिल्ली में IT इंजीनियर ने वेब सीरीज से प्रेरित होकर की पत्नी की हत्या; पुलिस ने किया गिरफ्तार

दिल्ली में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर वेब सीरीज से प्रेरित होकर अपनी पत्नी की हत्या की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।

सीएम डॉ. यादव ने किया किसानों से संवाद, कहा- अन्नदाता का कल्याण ही हमारा लक्ष्य

राज्य

सीएम डॉ. यादव ने किया किसानों से संवाद, कहा- अन्नदाता का कल्याण ही हमारा लक्ष्य

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बलराम कृषि महोत्सव में किसानों के विकास और समृद्धि के लिए नई योजनाओं और तकनीकों की घोषणा की।

मोती मस्जिद के सामने बैरिकेडिंग पर व्यापारियों का विरोध, बाजार बंद कर धरने पर बैठे

राज्य

मोती मस्जिद के सामने बैरिकेडिंग पर व्यापारियों का विरोध, बाजार बंद कर धरने पर बैठे

भोपाल के व्यापारियों ने बैरिकेडिंग के कारण बाजार की रुकी आवाजाही और कारोबार पर पड़ रहे असर के खिलाफ प्रदर्शन किया।

एमपी के 48 जिलों में सूखे जैसे हालात, किसानों की बढ़ी चिंता, धान और सोयाबीन की फसल पर संकट

राज्य

एमपी के 48 जिलों में सूखे जैसे हालात, किसानों की बढ़ी चिंता, धान और सोयाबीन की फसल पर संकट

मध्य प्रदेश में कमजोर मानसून के कारण 48 जिलों में सूखे की स्थिति है। फसलों पर असर पड़ा है और किसानों को आगे के मौसम से राहत की उम्मीद है।