भोपाल टिंबर मार्केट में फिर आग का तांडव,चार जुलसे, मौके पर 22 दमकल

bhopal-timber-market-fire-wall-collapse-4-injured

भोपाल टिंबर मार्केट में फिर आग का तांडव,चार जुलसे, मौके पर 22 दमकल

भोपाल टिंबर मार्केट में फिर आग का तांडवचार जुलसे मौके पर 22 दमकल 

भोपाल टिंबर मार्केट: भोपाल की सुबह अभी शुरू भी नहीं हुई थी कि टिंबर मार्केट में अफरा-तफरी मच गई। शनिवार तड़के करीब पौने तीन बजे अचानक एक फर्नीचर दुकान से आग उठी और कुछ ही मिनटों में पूरा इलाका धुएं और लपटों से भर गया।

भोपाल टिंबर मार्केट आग: एक दुकान से शुरू हुई आग, तीन जगहों तक फैल गई

स्थानीय लोगों के मुताबिक सबसे पहले आग मेन रोड पर स्थित एक फर्नीचर शोरूम में लगी। लकड़ी और पॉलिश का सामान होने की वजह से आग ने पल भर में विकराल रूप ले लिया। शोरूम से सटी आरा मशीन तक आग पहुंची और फिर पीछे की ओर फैलती चली गई। देखते ही देखते तीन अलग-अलग हिस्से इसकी चपेट में आ गए। पहले तो लगा छोटी आग है, लेकिन 10 मिनट में ही सब जलने लगा।

भोपाल टिंबर मार्केट आग: आग बुझाते वक्त हादसा

जब दमकल और स्थानीय लोग आरा मशीन के मुख्य गेट से आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे थे, तभी अचानक एक पक्की दीवार भरभराकर गिर गई। इस हादसे में चार लोग घायल हो गए, जिनमें आरा मशीन के कर्मचारी भी शामिल हैं।घायलों में जावेद और जुनैद के नाम सामने आए हैं। सभी को तुरंत नजदीकी निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें हमीदिया अस्पताल रेफर कर दिया गया।

22 दमकल गाड़ियां, 5 घंटे की मशक्कत

आग की गंभीरता को देखते हुए नगर निगम के बैरागढ़, फतेहगढ़, कबाड़खाना, माता मंदिर, कोलार फायर स्टेशन के साथ-साथ भेल और पुलिस की दमकल गाड़ियां भी मौके पर पहुंचीं। कुल 22 दमकल वाहनों ने करीब 5 घंटे तक लगातार काम कर आग पर काबू पाया।

शॉर्ट सर्किट की आशंका, जांच जारी

फिलहाल आग लगने की आधिकारिक वजह साफ नहीं हो पाई है। इलाके के लोगों का कहना है कि संभवतः शॉर्ट सर्किट से आग भड़की। सावधानी के तौर पर पात्रा पुल की ओर जाने वाली सड़क भारत टॉकीज और बोगदा पुल के पास से बंद कर दी गई थी। साथ ही कुछ देर के लिए इलाके की बिजली सप्लाई भी काटी गई।
फिर वही सवाल, बार-बार आग क्यों?
टिंबर मार्केट में आग की यह पहली घटना नहीं है। लकड़ी और ज्वलनशील सामान के बीच सुरक्षा इंतजामों पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं।  स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि जब तक ठोस अग्नि सुरक्षा व्यवस्था नहीं होगी, ऐसे हादसे दोहराते रहेंगे। Also Read-सरकारी विमान के कथा करने पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री, वर्दी में पुलिसकर्मी ने छुए पैर  

संबंधित सामग्री

भिंड में दर्दनाक हादसा: भाजपा नेत्री की कार से टकराई बाइक, 4 साल के मासूम की मौत

राज्य

भिंड में दर्दनाक हादसा: भाजपा नेत्री की कार से टकराई बाइक, 4 साल के मासूम की मौत

मध्य प्रदेश के भिंड में एक सड़क हादसे में चार वर्षीय देवांश की मौत हो गई। कार का गेट खोलने की वजह से बाइक टकरा गई, जिससे देवांश की मौत हुई।

भोपाल से हवाई सफर फिर महंगा, दिल्ली-मुंबई समेत कई रूट्स पर किराए में 20% तक बढ़ोतरी

राज्य

भोपाल से हवाई सफर फिर महंगा, दिल्ली-मुंबई समेत कई रूट्स पर किराए में 20% तक बढ़ोतरी

भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट से उड़ानों के किराए में 20% की वृद्धि हुई है, जिससे दिल्ली, मुंबई जैसे शहरों की यात्रा महंगी हो गई है।


ब्रिक्स सम्मेलन से पहले भोपाल में 1500 आवारा कुत्तों की चुनौती, नगर निगम की बढ़ी चिंता

राज्य

ब्रिक्स सम्मेलन से पहले भोपाल में 1500 आवारा कुत्तों की चुनौती, नगर निगम की बढ़ी चिंता

भोपाल में ब्रिक्स सम्मेलन से पहले नगर निगम आवारा कुत्तों के प्रबंधन और शहर की सफाई में जुटा। एबीसी सेंटरों की कमी और भोजन, बजट की चुनौतियां बढ़ीं।

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर CM डॉ मोहन यादव का बड़ा बयान, बोले- उनके कार्यों का मैं खुद साक्षी रहा

राज्य

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर CM डॉ मोहन यादव का बड़ा बयान, बोले- उनके कार्यों का मैं खुद साक्षी रहा

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भारतीय जनता पार्टी और राजनीतिक दलों की प्रतिक्रियाएं तेज़ हुईं।

26 July 2026 Rashifal: नौकरी, बिज़नेस और प्यार में इन राशियों को मिलेंगे शुभ संकेत

सनातन

26 July 2026 Rashifal: नौकरी, बिज़नेस और प्यार में इन राशियों को मिलेंगे शुभ संकेत

26 जुलाई 2026 राशिफल: जानें मेष से मीन तक 12 राशियों का आज का दैनिक राशिफल, बिज़नेस, नौकरी, प्यार, शिक्षा और सफलता से जुड़े महत्वपूर्ण संकेत।