श्यामला हिल्स हत्याकांड खुलासा

तीन बार नाकाम… चौथी बार वीडियो देखकर निकाला प्राइवेट पार्ट,अंग तस्करी का खौफनाक एंगल!

भोपाल के श्यामला हिल्स में हत्याकांड की जांच में पुलिस को अंग तस्करी के संकेत मिले हैं। आरोपी किशोर को निशाना बनाकर बड़ी रकम कमाने की कोशिश में थे।

तीन बार नाकाम… चौथी बार वीडियो देखकर निकाला प्राइवेट पार्ट,अंग तस्करी का खौफनाक एंगल!

भोपाल के श्यामला हिल्स हत्याकांड में पुलिस की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। पूछताछ में सामने आया है कि आरोपियों ने किशोर को निशाना बनाने के बाद उसके शरीर से प्राइवेट पार्ट निकालने की कोशिश की। पुलिस अब इस पूरे मामले की जांच अंगों की तस्करी समेत कई एंगल से कर रही है।

तीन बार नाकाम, चौथी बार मिली कामयाबी

पुलिस पूछताछ में पता चला है कि आरोपियों ने कथित तौर पर पहले तीन बार कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सके। इसके बाद आरोपी अमीर ने अंग निकालने से जुड़ा एक वीडियो देखा और वही तरीका अपनाते हुए चौथी बार वारदात को अंजाम देने की कोशिश की। अमीर ने यह वीडियो मुख्य आरोपी जोहेब को व्हाट्सएप पर भी भेजा था।

विदेश में अंग बेचकर करोड़पति बनने का सपना

जांच में आरोपियों के कथित मंसूबों को लेकर भी हैरान करने वाली जानकारी सामने आई है। पुलिस को आशंका है कि आरोपी विदेश में निजी अंग बेचकर बड़ी रकम कमाने का सपना देख रहे थे। इसी लालच में उन्होंने किशोर से दोस्ती की और उसे अपने जाल में फंसाया।

15 दिन तक किशोर की रैकी

मुख्य आरोपी जोहेब और अमीर ने कथित तौर पर करीब 15 दिन तक किशोर की गतिविधियों पर नजर रखी। उन्होंने ऐसे किशोर को निशाना बनाया, जो गरीब परिवार से था और जिसके पीछे कोई मजबूत सहारा नहीं था। 5 अगस्त को मृतक किशोर आरोपियों के संपर्क में आया था।

शरीर पर मिले कट के निशान

किशोर के शव की जांच में कमर के दोनों तरफ कट के निशान मिले हैं। पुलिस को आशंका है कि शरीर के अंदरूनी अंगों को निकालने की कोशिश की गई। हालांकि शुरुआती जांच में लिवर, किडनी और दूसरे प्रमुख अंगों को नुकसान पहुंचने की बात सामने नहीं आई है।

तालाब से बरामदगी की तैयारी

पुलिस अब तालाब से किशोर का प्राइवेट पार्ट बरामद करने की तैयारी कर रही है। साथ ही आरोपियों के मोबाइल फोन, व्हाट्सएप चैट और अन्य डिजिटल साक्ष्यों को खंगाला जा रहा है, ताकि अंग तस्करी से जुड़े संभावित नेटवर्क का पता लगाया जा सके।

परिवार की मदद के लिए आगे आई पुलिस

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एसीपी संतोष पटेल ने मृतक के परिवार तक राशन पहुंचाया। पुलिस का कहना है कि जांच में हर संभावित पहलू को शामिल किया जा रहा है और आरोपियों से पूछताछ जारी है।

संबंधित सामग्री

हमारे लिए मानवाधिकार सर्वोपरि, सीएम डॉ. यादव बोले- सबको समान अवसर-सम्मान देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध

हमारे लिए मानवाधिकार सर्वोपरि, सीएम डॉ. यादव बोले- सबको समान अवसर-सम्मान देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध

भोपाल में मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के 32वें स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलन किया और सम्मान प्रदान किया।

भोपाल में स्वाइन फ्लू से पहली मौत, 65 मरीज मिले; 12 दिनों में बढ़े 45 केस

भोपाल में स्वाइन फ्लू से पहली मौत, 65 मरीज मिले; 12 दिनों में बढ़े 45 केस

भोपाल में H1N1 संक्रमण से एक व्यक्ति की मौत हुई है। पिछले 12 दिनों में 45 नए मरीज सामने आए हैं। शहर में स्वाइन फ्लू के कुल 65 मरीज पाए गए हैं।

मोतिहारी में पेड़ से लटके मिले शादीशुदा प्रेमी-प्रेमिका के शव, एक ही फंदे से बंधे थे भोला और सफीना

मोतिहारी में पेड़ से लटके मिले शादीशुदा प्रेमी-प्रेमिका के शव, एक ही फंदे से बंधे थे भोला और सफीना

मोतिहारी के हरसिद्धि इलाके में एक पेड़ से दो युवकों के शव बरामद हुए, पुलिस जांच में जुटी, आत्महत्या या हत्या की आशंका।

मास्टर प्लान पर पटवारी का सरकार को 3 महीने का अल्टीमेटम, बोले- 50 हजार लोगों के साथ  निकालेंगे पदयात्रा

मास्टर प्लान पर पटवारी का सरकार को 3 महीने का अल्टीमेटम, बोले- 50 हजार लोगों के साथ निकालेंगे पदयात्रा

मध्य प्रदेश कांग्रेस ने भोपाल और इंदौर के मास्टर प्लान को लेकर सरकार के खिलाफ आंदोलन तेज करने का ऐलान किया, तीन महीने का अल्टीमेटम दिया।

भोपाल पं. खुशीलाल कॉलेज की कैंटीन में सड़ी प्याज मिली, 10 दिन पुरानी एक्सपायर्ड ब्रेड से बना रहे थे सैंडविच

भोपाल पं. खुशीलाल कॉलेज की कैंटीन में सड़ी प्याज मिली, 10 दिन पुरानी एक्सपायर्ड ब्रेड से बना रहे थे सैंडविच

भोपाल के आयुर्वेदिक कॉलेज कैंटीन में खाद्य सुरक्षा निरीक्षण के दौरान अनियमितताएं पाई गईं, जैसे सड़ी प्याज और पुरानी ब्रेड का उपयोग।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026