भोपाल में पुण्य स्मृति कार्यक्रम

सीएम डॉ. मोहन ने की बड़ी घोषणा, राज्य में जल्द गठित होगा पाल-गड़रिया समाज का बोर्ड

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में देवी अहिल्याबाई की 231वीं पुण्यतिथि पर कार्यक्रम में भाग लिया और पाल-गड़रिया समाज के बोर्ड की घोषणा की।

सीएम डॉ. मोहन ने की बड़ी घोषणा, राज्य में जल्द गठित होगा पाल-गड़रिया समाज का बोर्ड

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 13 अगस्त को भोपाल के रवींद्र भवन में आयोजित पुण्य स्मृति कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। कार्यक्रम का आयोजन पुण्य श्लोका लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की 231वीं पुण्यतिथि पर किया गया। सीएम डॉ. यादव ने लोकमाता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने देवी अहिल्याबाई की 231वीं पुण्य स्मृति दिवस पर प्रदेशवासियों को बधाई दी। इस अवसर पर सीएम डॉ. मोहन ने बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि राज्य में पाल-गड़रिया समाज के बोर्ड का गठन करेगी। 

सांस्कृतिक पुनर्जागरण के साथ सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ रही

इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि पुण्य श्लोका लोकमाता देवी अहिल्या बाई होल्कर मालवा की ऐसी शासिका थीं, जिनके माध्यम से मध्यप्रदेश और देश गौरवान्वित होता है। उन्होंने अपने शासनकाल में सुशासन के प्रतिमान स्थापित किए थे। राज्य सरकार ने राजवाड़ा में कैबिनेट बैठक कर देवी अहिल्याबाई को स्मरण किया। वे सुशासन की प्रतिमूर्ति थीं। उन्होंने कहा कि पुण्य श्लोका लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की सेवा, साधना, न्याय, त्याग सहित जीवन के प्रत्येक पक्ष के आधार पर  सेवा, सुशासन, महिला सशक्तिकरण और सांस्कृतिक पुनर्जागरण के साथ सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ रही है। 

सरकार का फोकस समत्व पर 

सीएम डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राज्य सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के मूलमंत्र के साथ कार्य कर रही है। पाल-गड़रिया समाज गोपाल कृष्ण के वंशज हैं। राज्य सरकार शीघ्र ही पाल-गड़रिया समाज के बोर्ड का गठन करेगी, ताकि समाज के लोगों को समुचित प्रतिनिधित्व मिले। सरकार गड़रिया समाज के सुख-दुख और कल्याण के लिए सदैव तत्पर है। प्रदेश की आर्थिक समृद्धि के लिए दूध उत्पादन और पशुपालन को प्रोत्साहित किया जा रहा है।

संबंधित सामग्री

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट-2026: टूरिज्म पर फोकस, सीएम डॉ. मोहन बोले- असीम संभावनाओं का केंद्र है MP

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट-2026: टूरिज्म पर फोकस, सीएम डॉ. मोहन बोले- असीम संभावनाओं का केंद्र है MP

भोपाल में मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट-2026 का आयोजन, पर्यटन क्षेत्र में निवेश बढ़ाने के लिए विभिन्न एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में हुआ भव्य आयोजन

MP Travel Mart से चीता प्रोजेक्ट तक, मप्र CM डॉ मोहन यादव ने गिनाईं मध्यप्रदेश की पर्यटन संभावनाएं

MP Travel Mart से चीता प्रोजेक्ट तक, मप्र CM डॉ मोहन यादव ने गिनाईं मध्यप्रदेश की पर्यटन संभावनाएं

मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने MP Travel Mart के माध्यम से प्रदेश की पर्यटन संभावनाओं को बढ़ावा देने की योजना प्रस्तुत की, जिसमें चीता पुनर्स्थापना सहित विभिन्न पहलें शामिल हैं।

सीएम डॉ. मोहन ने नौरादेही सेंचुरी में छोड़े 'वियोम और नीरा,' कहा- चीतों की बसाहट के लिए सबसे बेहतर है मध्यप्रदेश

सीएम डॉ. मोहन ने नौरादेही सेंचुरी में छोड़े 'वियोम और नीरा,' कहा- चीतों की बसाहट के लिए सबसे बेहतर है मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश में नौरादेही वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व में चीतों को छोड़ा गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने यह कार्यक्रम आयोजित किया।

भोपाल में नवविवाहिता मोना डांगी की संदिग्ध मौत, भाई ने दहेज प्रताड़ना और हत्या की आशंका जताई

भोपाल में नवविवाहिता मोना डांगी की संदिग्ध मौत, भाई ने दहेज प्रताड़ना और हत्या की आशंका जताई

मोना डांगी की संदिग्ध मौत पर उनके परिवार ने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ना और हत्या का आरोप लगाया है।

भोपाल में रिश्वतखोर पटवारी पर शिकंजा, 8 हजार की रिश्वत लेने के मामले में अभियोजन स्वीकृति

भोपाल में रिश्वतखोर पटवारी पर शिकंजा, 8 हजार की रिश्वत लेने के मामले में अभियोजन स्वीकृति

मध्यप्रदेश सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखने का फैसला किया है, भोपाल के पटवारी के खिलाफ अभियोजन स्वीकृति प्रदान की गई।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर