भोपाल में नई इलेक्ट्रिक बसें

भोपाल में आज से 10 और ई-बसें दौड़ेंगी, 20 बसों से बढ़ेगी शहर की कनेक्टिविटी

भोपाल में 10 नई इलेक्ट्रिक बसें चलने लगेंगी, जिससे BCLL की बस बेड़ा दोगुनी हो जाएगी। यह शहर के कई महत्वपूर्ण इलाकों को जोड़ेगी और यात्री सुविधा बढ़ेगी।

भोपाल में आज से 10 और ई-बसें दौड़ेंगी, 20 बसों से बढ़ेगी शहर की कनेक्टिविटी

भोपाल में मंगलवार से पब्लिक ट्रांसपोर्ट की सुविधा और बेहतर होने जा रही है। शहर की सड़कों पर 10 नई इलेक्ट्रिक बसें दौड़ेंगी। इसके साथ ही भोपाल सिटी लिंक लिमिटेड यानी BCLL के ई-बसों का बेड़ा 10 से बढ़कर 20 हो जाएगा। नई बसों के संचालन से बैरागढ़, कोलार रोड और बावड़ियाकलां जैसे इलाकों की कनेक्टिविटी बेहतर होगी।

MP नगर से गुजरेंगी सभी बसें

ई-बसों की सबसे खास बात यह है कि सभी प्रमुख रूट MP नगर से होकर गुजरेंगे। इससे नौकरीपेशा लोगों, स्कूल-कॉलेज के छात्रों और रोजाना शहर में सफर करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। वर्तमान में भी ई-बसें शहर के कई प्रमुख इलाकों को जोड़ रही हैं।

रोज 10 से 12 हजार यात्रियों को फायदा

अभी भोपाल में चल रही 10 ई-बसों से रोजाना औसतन करीब 4,500 यात्री सफर कर रहे हैं। मंगलवार से 10 बसें और जुड़ने के बाद रोजाना 10 से 12 हजार यात्रियों को सुविधा मिलने का अनुमान है। इनमें छात्राओं और कामकाजी महिलाओं की संख्या भी काफी है। ई-बसों का न्यूनतम किराया करीब 6 से 7 रुपए और अधिकतम किराया 40 रुपए तक है।

B35 रूट से बैरागढ़ से सलैया तक सफर

B35 ई-बस चिरायु अस्पताल और बैरागढ़ से शुरू होकर लालघाटी, कलेक्ट्रेट, हमीदिया अस्पताल, रॉयल मार्केट, पीर गेट, कमला पार्क, रोशनपुरा, बोर्ड ऑफिस और MP नगर होते हुए बावड़िया चौराहा, आकृति ईको सिटी और सलैया तक जाएगी। इससे पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम भोपाल के बीच सीधी कनेक्टिविटी मजबूत होगी।

B36 रूट से कोच फैक्ट्री से कोलार रोड जुड़ेगा

B36 बस कोच फैक्ट्री से शुरू होकर भोपाल रेलवे स्टेशन, अशोका गार्डन, सुभाषनगर, चेतक ब्रिज, बोर्ड ऑफिस, MP नगर, विट्ठन मार्केट, मनीषा मार्केट, बंसल अस्पताल, चूनाभट्टी, मंदाकिनी और गेहूंखेड़ा होते हुए कोलार रोड तक जाएगी।

B37 रूट से बैरागढ़ से ISBT तक कनेक्टिविटी

B37 ई-बस बैरागढ़ ई-बस डिपो से शुरू होकर लालघाटी, कलेक्ट्रेट, हमीदिया अस्पताल, शाहजहांनाबाद, नादरा बस स्टैंड, भारत टॉकीज, जहांगीराबाद, मालवीय नगर, बिड़ला मंदिर, वल्लभ भवन, DB मॉल और चेतक ब्रिज होते हुए ISBT तक जाएगी।

दिव्यांग यात्रियों के लिए खास सुविधा

इन ई-बसों में दिव्यांग यात्रियों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा गया है। बसों में हाईड्रोलिक डोर लगाए गए हैं, जिनकी मदद से ट्राइसिकल और व्हीलचेयर आसानी से अंदर-बाहर की जा सकेगी। दरवाजे के सामने दो व्हीलचेयर या ट्राइसिकल खड़ी करने जितनी जगह भी उपलब्ध है।

छोटी बसें, भोपाल के ट्रैफिक में ज्यादा उपयोगी

ई-बसों की लंबाई करीब 9 मीटर और चौड़ाई लगभग साढ़े 3 मीटर है। मौजूदा सिटी बसों की लंबाई करीब 12 मीटर तक होती है। ऐसे में छोटी ई-बसें शहर की अपेक्षाकृत संकरी सड़कों और ट्रैफिक वाले इलाकों में ज्यादा आसानी से चल सकेंगी। इससे भोपाल में सस्ती, सुविधाजनक और पर्यावरण के अनुकूल सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा।

संबंधित सामग्री

हमारे लिए मानवाधिकार सर्वोपरि, सीएम डॉ. यादव बोले- सबको समान अवसर-सम्मान देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध

हमारे लिए मानवाधिकार सर्वोपरि, सीएम डॉ. यादव बोले- सबको समान अवसर-सम्मान देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध

भोपाल में मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के 32वें स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलन किया और सम्मान प्रदान किया।

भोपाल में स्वाइन फ्लू से पहली मौत, 65 मरीज मिले; 12 दिनों में बढ़े 45 केस

भोपाल में स्वाइन फ्लू से पहली मौत, 65 मरीज मिले; 12 दिनों में बढ़े 45 केस

भोपाल में H1N1 संक्रमण से एक व्यक्ति की मौत हुई है। पिछले 12 दिनों में 45 नए मरीज सामने आए हैं। शहर में स्वाइन फ्लू के कुल 65 मरीज पाए गए हैं।

मास्टर प्लान पर पटवारी का सरकार को 3 महीने का अल्टीमेटम, बोले- 50 हजार लोगों के साथ  निकालेंगे पदयात्रा

मास्टर प्लान पर पटवारी का सरकार को 3 महीने का अल्टीमेटम, बोले- 50 हजार लोगों के साथ निकालेंगे पदयात्रा

मध्य प्रदेश कांग्रेस ने भोपाल और इंदौर के मास्टर प्लान को लेकर सरकार के खिलाफ आंदोलन तेज करने का ऐलान किया, तीन महीने का अल्टीमेटम दिया।

भोपाल पं. खुशीलाल कॉलेज की कैंटीन में सड़ी प्याज मिली, 10 दिन पुरानी एक्सपायर्ड ब्रेड से बना रहे थे सैंडविच

भोपाल पं. खुशीलाल कॉलेज की कैंटीन में सड़ी प्याज मिली, 10 दिन पुरानी एक्सपायर्ड ब्रेड से बना रहे थे सैंडविच

भोपाल के आयुर्वेदिक कॉलेज कैंटीन में खाद्य सुरक्षा निरीक्षण के दौरान अनियमितताएं पाई गईं, जैसे सड़ी प्याज और पुरानी ब्रेड का उपयोग।

अफसरों पर केस दर्ज करने से पहले सरकार की मंजूरी जरूरी, पुलिस मुख्यालय ने जारी किए निर्देश

अफसरों पर केस दर्ज करने से पहले सरकार की मंजूरी जरूरी, पुलिस मुख्यालय ने जारी किए निर्देश

भोपाल पुलिस मुख्यालय ने घोषित किया कि सरकारी अधिकारियों के खिलाफ मामले दर्ज करने से पहले सरकार की अनुमति आवश्यक होगी।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026