भोपाल-इंदौर हाईवे पर बस हादसा, हैल्पर की मौत

हादसा आष्टा हाईवे पर

भोपाल-इंदौर हाईवे पर बस हादसा, हैल्पर की मौत

भोपाल से इंदौर जा रही बस आष्टा के पास पेड़ से टकराई, हादसे में बस के हैल्पर की मौत हो गई। सभी यात्री सुरक्षित।

भोपाल-इंदौर हाईवे पर बस हादसा हैल्पर की मौत

पेड़ से टकराई यात्री बस,हेल्पर की मौत |

भोपाल-इंदौर हाईवे पर आष्टा के पास एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में बस की हैल्पर की मौत हो गई। बस में कुल 30 यात्री सवार थे। यह घटना पार्वती थाना क्षेत्र के कचनारिया जोड़ के पास हुई।

बता दें कि पार्वती थाना के धर्मेंद्र सिंह मालवीया ने बताया कि हादसा सुबह 8 बजे के करीब हुआ। अहमदाबाद से भोपाल जा रही वर्मा ट्रेवल्स की बस आष्टा से लगभग 10 किलोमीटर दूर कचनारिया जोड़ के पास बेकाबू होकर पेड़ से जा टकराई।

मृतक को बस का केबिन काटकर बाहर निकाला

हादसे में शाजापुर जिले के पोलाई कला निवासी सुनील मुकाती (35) पिता रणछोड़ दास मुकाती की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पार्वती थाना पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए आष्टा सिविल अस्पताल लाया गया। फिलहाल दुर्घटना के विस्तृत कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई थी।

अचानक गाय के सामने आने से टक्कर

चालक रामचंद्र पटेल निवासी पोलाई कला ने बताया कि गाय अचानक आ जाने से सामने कुछ भी नहीं दिखा और गाड़ी कंट्रोल करने के लिए ब्रेक लगाया टायर फट गया। अनियंत्रित होकर पेड़ में टकरा गई। आष्टा थाने के असी अजय कांत दीक्षित ने बताया गाय को बचाने में बस का टायर भी फटा और पेड़ सेटकरा गई। हादसे में बस के हैल्पर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं सभी यात्री सुरक्षित है। मामले में जांच जारी है।

संबंधित सामग्री

भोपाल मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबरी, अब रविवार को मिलेगी ज्यादा सुविधा

राज्य

भोपाल मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबरी, अब रविवार को मिलेगी ज्यादा सुविधा

मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने रविवार और छुट्टी के दिनों में मेट्रो संचालन का समय बढ़ाया है, जिससे यात्रियों को देर शाम तक सेवाएं मिल सकेंगी।

भोपाल के सरकारी स्कूल की बदहाल तस्वीर, कांग्रेस ने उठाए शिक्षा व्यवस्था पर सवाल

राज्य

भोपाल के सरकारी स्कूल की बदहाल तस्वीर, कांग्रेस ने उठाए शिक्षा व्यवस्था पर सवाल

भोपाल के कोलार क्षेत्र की शासकीय नवीन प्राथमिक शाला खराब हालत में है। स्कूल में बिजली, पानी, और फर्नीचर की कमी दिखाई दी।

भोपाल नगर निगम के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, दफ्तर का घेराव कर फूंका पुतला

राज्य

भोपाल नगर निगम के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, दफ्तर का घेराव कर फूंका पुतला

भोपाल में कांग्रेस ने नगर निगम मुख्यालय का घेराव किया, व्यावसायिक उपयोग और अवैध निर्माण के मुद्दे को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।

भोपाल सेंट्रल जेल में गूंजा संगीत, बंदियों के लिए हुआ खास सांस्कृतिक कार्यक्रम

राज्य

भोपाल सेंट्रल जेल में गूंजा संगीत, बंदियों के लिए हुआ खास सांस्कृतिक कार्यक्रम

भोपाल की सेंट्रल जेल में बंदियों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें म्यूजिक बैंड ने प्रदर्शन किया और बंदियों ने खुशी और उमंग का अनुभव किया।

अवैध व्यावसायिक गतिविधियों पर नजर,सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश,हाईकोर्ट के स्टे आदेश निरस्त

राज्य

अवैध व्यावसायिक गतिविधियों पर नजर,सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश,हाईकोर्ट के स्टे आदेश निरस्त

सुप्रीम कोर्ट ने भोपाल में अवैध निर्माण और आवासीय भूखंडों के व्यावसायिक उपयोग के खिलाफ सख्ती दिखाई, हाईकोर्ट के स्टे आदेश निरस्त किए।