भोपाल में महिला पर 13 बार किया चाकू से वार, फिर की आत्महत्या

bhopal-crime-woman-stabbed-attacker-suicide-news

भोपाल में महिला पर 13 बार किया चाकू से वार, फिर की आत्महत्या

भोपाल में महिला पर 13 बार किया चाकू से वार फिर की आत्महत्या

Bhopal Knife Attack Suicide: भोपाल में एक महिला की हत्या करने का मामला सामने आया। गौतम नगर थाना क्षेत्र में सोमवार शाम एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई। एक शख्स ने अपनी "गुरु बहन" की बेरहमी से हत्या की फिर खुद भी ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। आरोपी वही व्यक्ति था जो पूर्व में अपने ही 3 बच्चों की हत्या के जुर्म में 14 साल की सजा काट चुका था।

13 बार चाकू से वार

आरोपी ने 13 बार महिला पर चाकू से वार किए। इनमें 9 सीने, 3 पेट और एक गर्दन पर लगा। इसके बाद आरोपी ने ट्रेन से कटकर सुसाइड कर लिया। बताया जा रहा है कि महिला आरोपी पर पिछले 6 महीने से घर छोड़ने का दबाव बना रही थी, इसी के चलते उसने वारदात को अंजाम दिया। परिजनों का कहना है कि आरोपी महिला का गुरु भाई था। पिछले साल जेल से छूटने के बाद यही आकर रह रहा था।

[caption id="attachment_134650" align="alignnone" width="1333"]प्रीतम कुशवाहा, आरोपी प्रीतम कुशवाहा, आरोपी[/caption]

गुरु भाई ने की हत्या

45 साल की महिला दुर्गा कुशवाहा पूर्वी निशातपुरा की रहने वाली थी। प्रीतम कुशवाहा को वह गुरु भाई मानती थी। महिला का पति ड्राइवर है। वह घर पर नहीं था। पति और उसके बेटे की गैर मौजूदगी में आरोपी शाम उसके घर पहुंचा। इसके बाद चाकू से हमला कर दिया। 

[caption id="attachment_134651" align="alignnone" width="1337"]दुर्गा कुशवाहा, मृतका दुर्गा कुशवाहा, मृतका[/caption]

Bhopal Knife Attack Suicide: क्या है मामला?

मृतक महिला के परिजनों का कहना है कि प्रीतम कुशवाहा सागर जिले के तेंदूखेड़ा गांव का रहने वाला था। उसने अपने 3 बच्चों की हत्या कर दी थी। पिछले साल जेल से छूटने के बाद गांव गया तो ग्रामीणों ने उसे वहां रहने नहीं दिया। तब से प्रीतम भोपाल में ही रह रहा था। प्रीतम को घर खाली करने की चेतावनी दे चुके थे। इसी बात को लेकर मृतका और उसके बीच कई बार बहस हो चुकी थी। इसी के चलते सोमवार शाम को यहां आया था। और पड़ोस में ही बन रहे मकान में मृतका को सफाई के बहाने से बुलाया फिर हत्या कर दी।

संबंधित सामग्री

हरदा में कांग्रेस का हल्लाबोल, बढ़े टैक्स और बदहाल व्यवस्थाओं के खिलाफ नगर पालिका का घेराव

राज्य

हरदा में कांग्रेस का हल्लाबोल, बढ़े टैक्स और बदहाल व्यवस्थाओं के खिलाफ नगर पालिका का घेराव

हरदा में कांग्रेस ने बढ़े हुए टैक्स, पेयजल संकट और सफाई व्यवस्था के खिलाफ नगर पालिका कार्यालय का घेराव किया। पुलिस के साथ हल्की झूमाझटकी भी हुई।

CM भजनलाल का तोहफा, लोकतंत्र सेनानियों की पेंशन में 5 हजार का इजाफा

राज्य

CM भजनलाल का तोहफा, लोकतंत्र सेनानियों की पेंशन में 5 हजार का इजाफा

संविधान दिवस पर मुख्यमंत्री शर्मा ने लोकतंत्र सेनानियों की महत्वपूर्ण भूमिका और योगदान को सराहा, साथ ही पेंशन में वृद्धि की घोषणा की।

 ट्रैक्टर चलाने हुए हुआ हादसा, 15 वर्षीय किशोर की मौत!

जुर्म गाथा

ट्रैक्टर चलाने हुए हुआ हादसा, 15 वर्षीय किशोर की मौत!

चित्रकूट में एक नाबालिग के ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से दुखद मौत हो गई। घटना ने नाबालिगों के वाहन संचालन पर गंभीर सवाल उठाए।

राहुल गांधी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, मानहानि मामले में लिखित खेद के बाद केस बंद

राज्य

राहुल गांधी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, मानहानि मामले में लिखित खेद के बाद केस बंद

कांग्रेस नेता राहुल गांधी को मानहानि मामले में मध्य प्रदेश हाईकोर्ट से राहत मिली, केस बंद कर दिया गया।

लखनऊ अग्निकांड: कोचिंग, लाइब्रेरी, शॉपिंग कॉम्प्लेक्सों की जांच शुरू

राज्य

लखनऊ अग्निकांड: कोचिंग, लाइब्रेरी, शॉपिंग कॉम्प्लेक्सों की जांच शुरू

लखनऊ में हुई भीषण अग्निकांड के बाद LDA ने कोचिंग, लाइब्रेरी, और अन्य प्रतिष्ठानों की सुरक्षा जांच शुरू की है। 15 लोगों की मृत्यु हुई।