साहब,मेरी जिंदगी बर्बाद हो जाएगी,फेरे लेने थाने पहुंची दुल्हन

bhopal-crime-news-update

साहब,मेरी जिंदगी बर्बाद हो जाएगी,फेरे लेने थाने पहुंची दुल्हन

साहबमेरी जिंदगी बर्बाद हो जाएगीफेरे लेने थाने पहुंची दुल्हन

Bhopal crime news:भोपाल के कोहेफिजा थाने से एक अजीब मामला सामने आया है। जहा एक दुल्हन ने पुलिस से कहा की "साहब, मेरी जिंदगी बर्बाद हो जाएगी। मेरी क्या गलती है? मुझे उसके जुर्म की जानकारी नहीं थी। घर में मेहमान मौजूद हैं। हल्दी से लेकर तमाम रस्में हो चुकी हैं।"यह फरियाद पुलिस से की है। उसका कहना है कि होने वाले पति को 2 घंटे के लिए रिहा कर दो। नहीं तो यही कस्टडी में ही फेरे करा दो।

[caption id="attachment_140628" align="alignnone" width="1028"]साहब,मेरी जिंदगी बर्बाद हो जाएगी,फेरे लेने थाने पहुंची दुल्हन साहब,मेरी जिंदगी बर्बाद हो जाएगी,फेरे लेने थाने पहुंची दुल्हन[/caption]

हाथों में मेहंदी,चेहरे पर हल्दी और गले में माला पहने सीमा थाने में खड़ी होकर गैंगस्टर दूल्हा आकाश से मिलाने की गुहार लगाती रही है। इतनी बार बोलने के बाद भी पुलिस ने दुल्हन की इस जिद को पूरा नहीं किया। कोर्ट में भी उसके वकील की ओर से फेरे कराने के लिए समय मांगा गया था, लेकिन मोहलत नहीं मिली।

Bhopal crime news:क्या है पूरा मामला आइये जानते है

थाना क्षेत्र में सक्रिय इलीगल गैंग के सरगना आकाश उर्फ भूरा हड्डी की शादी युवती सीमा से बुधवार दोपहर होने वाली थी। इसी दौरान पुलिस पहुंची और मंडप से उसे आकाश को उठा कर ले आई। साथ ही गैंगस्टर दूल्हे के साथ उसके साथियों को भी पकड़ा गया।

बता दें की आरोपियों ने मिलकर एक पुजारी को किडनैप किया। पहली किस्त के तौर पर 50 हजार रुपए मिलने के बाद ही उसे छोड़ा था। बाकी 7 लाख रुपए 5 किस्तों में देने की बात तय की गई थी।

शादी के लिए पुजारी को किया किडनैप

पुलिस ने अब तक आकाश और उसके पांच साथियों राजमजी ठाकुर, अभिषेक उपाध्याय, अभिषेक मीणा, नीरज खानगे और अमित ओसवाल को गिरफ्तार किया है। गैंगस्टर आकाश ने बताया कि शादी के लिए पैसों की जरूरत थी। वसूली गई रकम का कुछ हिस्सा हल्दी वाले दिन शादी में खर्च कर दिया गया था।

Bhopal crime news:भाजपा युवा मोर्चा नेता की हत्या कर चुका है आकाश

भोपाल में भाजपा युवा मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष सुरेंद्र कुशवाह की हत्या 18 मार्च 2024 को की गई थी। इस हत्याकांड का मुख्य आरोपी आकाश उर्फ भूरा हड्डी था। इसी मामले में करीब 18 महीने जेल में रहने के बाद चार महीने पहले आकाश जमानत पर रिहा हुआ था।

संबंधित सामग्री

छिंदवाड़ा में खटिया पर नदी पार, रास्ते में हुआ प्रसव, नहीं पहुंची एंबुलेंस

राज्य

छिंदवाड़ा में खटिया पर नदी पार, रास्ते में हुआ प्रसव, नहीं पहुंची एंबुलेंस

छिंदवाड़ा के अमरवाड़ा में गर्भवती महिला की नदी पार करते समय डिलीवरी हुई, एम्बुलेंस नहीं पहुंचने के कारण उसे बाइक से अस्पताल ले जाना पड़ा।

चमोली में भारी बारिश के बाद बादल फटने से बड़ा नुकसान, सड़कों पर भरा मलबा

राज्य

चमोली में भारी बारिश के बाद बादल फटने से बड़ा नुकसान, सड़कों पर भरा मलबा

उत्तराखंड के चमोली में भारी बारिश के बाद बादल फटने से स्कूल, वाहन और मकानों को नुकसान पहुँचा। सड़कें बाधित हुईं, पर यातायात बहाल कर दिया गया।

BJP ने शुरू की डिजिटल प्रशिक्षण योजना, 7 लाख कार्यकर्ता होंगे शामिल

राज्य

BJP ने शुरू की डिजिटल प्रशिक्षण योजना, 7 लाख कार्यकर्ता होंगे शामिल

BJP अपने कार्यकर्ताओं को डिजिटल प्रशिक्षण देने जा रही है। इसमें 7 लाख कार्यकर्ता शामिल होंगे और उन्हें विचारधारा, नेतृत्व और विकास योजनाओं का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

पुणे मंगतेर हत्या का नया खुलासा, धक्का देने के बाद मदद के लिए चिल्लाई सिया

देश-विदेश

पुणे मंगतेर हत्या का नया खुलासा, धक्का देने के बाद मदद के लिए चिल्लाई सिया

पुणे में केतन अग्रवाल की मौत का मामला गहराता जा रहा है। लोहगढ़ किले पर केतन को धक्का देने की योजना सिया और उसके प्रेमी ने बनाई थी।

भारत में कई राज्यों में भारी बारिश, सड़कों पर भरा पानी, इंदौर में 15 पर्यटन स्थल बंद

देश-विदेश

भारत में कई राज्यों में भारी बारिश, सड़कों पर भरा पानी, इंदौर में 15 पर्यटन स्थल बंद

राजस्थान, कोलकाता, और इंदौर में भारी बारिश के कारण सड़कें और अस्पताल प्रभावित हुए। मानसून के आगमन में देरी से UP में हीटवेव जारी है।