Bhopal Crime: चौंकाने वाला कांड: प्यार, ठगी और ब्लैकमेल के खेल का खुलासा।

bhopal-crime-3

Bhopal Crime: चौंकाने वाला कांड: प्यार, ठगी और ब्लैकमेल के खेल का खुलासा।

bhopal crime चौंकाने वाला कांड प्यार ठगी और ब्लैकमेल के खेल का खुलासा।

Bhopal Crime: भोपाल में कॉरपोरेट कंपनी और बैंक में काम करने वाली विधवा महिलाओं से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के आरोप में गिरफ्तार अविनाश प्रजापति ने पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। पुलिस रिमांड के दौरान उसने बताया कि शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाना और महिलाओं के वीडियो शूट कर उन्हें ब्लैकमेल करने का आइडिया उसकी पत्नी चंद्रिका पालीवाल का था। उसका मानना था कि वीडियो वायरल होने के डर से कोई महिला शिकायत नहीं करेगी।

[caption id="attachment_105776" align="alignnone" width="300"]Bhopal Crime: Bhopal Crime:[/caption]

Bhopal Crime: इस बाबत हलफनामा में हस्ताक्षर किए थे

अविनाश की पत्नी चंद्रिका पालीवाल फिलहाल फरार है... जांच में पता चला है कि वह 2023 में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी मिर्ची बाबा की तरफ से नामांकन दाखिल करते समय प्रस्तावक भी रह चुकी है और इस बाबत हलफनामा में हस्ताक्षर किए थे...

Bhopal Crime: विधवा महिलाओं को निशाना बनाने लगे

पढ़ाई पूरी करने के बाद अविनाश की पहली शादी परिवार ने कराई थी, लेकिन संबंध खराब होने पर दोनों का तलाक हो गया। तलाक के बाद उसकी मुलाकात चंद्रिका से हुई, जो नरसिंहगढ़ की रहने वाली है... आर्थिक संकट आने पर दंपत्ति ने ठगी का रास्ता अपनाया। 2023 से दोनों मेट्रिमोनियल साइट्स पर तलाकशुदा और विधवा महिलाओं को निशाना बनाने लगे...

दोनों दोस्त बने और फिर शादी कर ली

Bhopal Crime: अविनाश मूलतः नरसिंहपुर का निवासी है और डेढ़ साल पहले भोपाल आया था। उसके खिलाफ लोहे का सरिया बेचने, एप बनाने और निवेश कराने के नाम पर ठगी करने के कई मुकदमे पहले से दर्ज हैं। वहीं, चंद्रिका पालीवाल भी ठगी में सक्रिय रही है... उसका भाई सूरज पालीवाल भी ऐसे ही मामलों में लिप्त है...

अविनाश और चंद्रिका की पहली मुलाकात मिसरोद में हुई थी, जहां चंद्रिका एक ऑटोमोबाइल कंपनी में सेल्स एक्जीक्यूटिव थी... वहीं, लग्जरी कार खरीदने के दौरान दोनों दोस्त बने और फिर शादी कर ली...

 मुलाकात मिर्ची बाबा से हुई

दोनों पति-पत्नी समेत सूरज पालीवाल पर झांसी (उत्तर प्रदेश) के चिरगांव थाने में अप्रैल 2023 में गबन का मामला दर्ज हुआ था। इस दौरान तीनों जेल भी गए, जहां उनकी मुलाकात मिर्ची बाबा से हुई।

मामला क्या है

Bhopal Crime: 2-3 सितंबर 2025 को बागसेवनिया थाना पुलिस ने दो प्रकरण दर्ज किए जिसमें अविनाश मुख्य आरोपी बना.. आरोप है कि उसने दो विधवा महिलाओं को शादी का वादा कर शारीरिक संबंध बनाए और पत्नी की मदद से उनके वीडियो रिकॉर्ड किए.. बाद में इन्हें वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया... साथ ही महिलाओं से निवेश के नाम पर रकम भी ऐंठी, जो चंद्रिका के खाते में जमा कराई गई....

वर्तमान में अविनाश जेल भेजा जा चुका है, जबकि उसकी पत्नी चंद्रिका पालीवाल अभी फरार है।

संबंधित सामग्री

मुरैना: पत्नी के नाचने पर परिवार खत्म, पत्नी और दो मासूम बेटों की हत्या कर खुद ट्रेन से कटा पति 

राज्य

मुरैना: पत्नी के नाचने पर परिवार खत्म, पत्नी और दो मासूम बेटों की हत्या कर खुद ट्रेन से कटा पति 

मध्य प्रदेश के मुरैना में पति ने पत्नी और बच्चों की हत्या कर खुद भी ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। यह घटना पत्नी के डांस वीडियो को लेकर उत्पन्न विवाद के कारण हुई।

सुनील शेट्टी की नातिन PM मोदी की तस्वीर को खिलाती है हर रोज लड्डू!

देश-विदेश

सुनील शेट्टी की नातिन PM मोदी की तस्वीर को खिलाती है हर रोज लड्डू!

बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी ने खुलासा किया कि उनकी 15 महीने की नातिन PM मोदी की बड़ी फैन है और रोज उनकी तस्वीर को लड्डू खिलाती है।

E-टू-व्हीलर पर केंद्र सरकार करेगी सब्सिडी बंद, UP में रहेगी जारी, जानिए शर्तें क्या?

राज्य

E-टू-व्हीलर पर केंद्र सरकार करेगी सब्सिडी बंद, UP में रहेगी जारी, जानिए शर्तें क्या?

केंद्र सरकार 31 जुलाई से इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर पर सब्सिडी बंद करने जा रही है, जबकि उत्तर प्रदेश सरकार की सब्सिडी जारी रहेगी।

भोपाल में बंद घर से रिटायर्ड दंपती के शव बरामद, बदबू आने पर हुआ खुलासा

राज्य

भोपाल में बंद घर से रिटायर्ड दंपती के शव बरामद, बदबू आने पर हुआ खुलासा

भोपाल के एक बंद घर में रेलवे और स्वास्थ्य विभाग से रिटायर्ड दंपती के शव मिले। शवों की पहचान हेमंत और शकुंतला बारीक के रूप में हुई।

विमेंस T20 वर्ल्ड कप 2026: आज 3 मुकाबले, पहला PAK vs NED , WI vs IRE, ENG vs NZ

खेल

विमेंस T20 वर्ल्ड कप 2026: आज 3 मुकाबले, पहला PAK vs NED , WI vs IRE, ENG vs NZ

T20 विमेंस वर्ल्ड कप 2026 में आज पाकिस्तान बनाम नीदरलैंड, वेस्टइंडीज बनाम आयरलैंड और इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड के महत्वपूर्ण मुकाबले होंगे।