भोपाल में 6वीं के छात्र से प्रिंसिपल ने मारपीट की

bhopal-class-6-student-beaten-up-by-principal

भोपाल में 6वीं के छात्र से प्रिंसिपल ने मारपीट की

भोपाल में 6वीं के छात्र से प्रिंसिपल ने मारपीट की

Bhopal Class 6 student-beaten up by principal : भोपाल में ईदगाह हिल्स स्थित गुरुनानक हायर सेकेंडरी स्कूल में मंगलवार दोपहर 6वीं कक्षा के छात्र 12 वर्षीय छात्र के साथ मारपीट और अभद्र व्यवहार का मामला सामने आया है।बच्चे के परिजनों ने स्कूल प्रिंसिपल सुरजीत कौर पर थप्पड़ मारने, गाली-गलौज करने, भविष्य खराब करने की धमकी देने और बच्चे को बेहोशी की हालत में छोड़ने का आरोप लगाया है। घटना के बाद परिजनों ने शाहजहांनाबाद थाने में प्रिंसिपल और स्कूल प्रबंधन के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है।

चेहरे पर 10-15 थप्पड़ों के निशान

बच्चे के पिता ने पुलिस को बताया कि उन्हें दोपहर में स्कूल से कॉल आया था कि मेरे बेटे की तबीयत खराब है। तुरंत स्कूल पहुंचें। जब स्कूल पहुंचे तो उनका बेटा अस्त-व्यस्त हालत में मिला। उसके चेहरे पर सूजन और थप्पड़ों के निशान थे और वह सांस लेने में तकलीफ के बाद बेहोश हो गया। उसे आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया । जहां कुछ देर बाद उसे होश आया। इसके बाद बेटे ने कहा, कि उसका सहपाठी से विवाद हो गया। उसकी क्लास टीचर उसे प्रिंसिपल के पास ले गईं। जहां प्रिंसिपल सुरजीत कौर ने स्कूल कॉरिडोर में ही बच्चे को 10-15 थप्पड़ मारे। READ MORE :कूनो से फिर आई खुशखबरी, भारत में जन्मी मुखी ने पांच शावकों को दिया जन्म

प्रिंसिपल टीसी देने की धमकियां देती थीं

पिता ने कहा, कि प्रिंसिपल अक्सर मेरे बेटे को बुलाकर टीसी देने और साल खराब कर देने की धमकी देती थी। जब मैंने घटना को लेकर उनसे बात करनी चाही, तो उन्होंने मुझसे भी बदसलूकी की और स्कूल से जबर्दस्ती बाहर निकाल दिया। जब मैंने शिकायत की तो उन्होंने बेटे के साथ उसी स्कूल में 9वीं कक्षा में पढ़ने वाली बेटी को भी ऑनलाइन क्लास वाले व्हाट्सऐप ग्रुप से हटा दिया है।    

संबंधित सामग्री

भारत ने जिम्बाब्वे को 35 रनों से हराया, T20 सीरीज अपने नाम की, वैभव बने हीरो

खेल

भारत ने जिम्बाब्वे को 35 रनों से हराया, T20 सीरीज अपने नाम की, वैभव बने हीरो

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारत ने जिम्बाब्वे को T20 सिरीज में 3-0 से हराया। वैभव सूर्यवंशी और मयंक यादव ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

PM मोदी ने का नया वीडियो, पेपर लीक को लेकर हाईपावर टॉस्क फोर्स बनाने का फैसला

देश-विदेश

PM मोदी ने का नया वीडियो, पेपर लीक को लेकर हाईपावर टॉस्क फोर्स बनाने का फैसला

PM मोदी ने इंस्टाग्राम पर नया वीडियो पोस्ट किया, जिसमें छात्रों के भविष्य के लिए नई पहल और कठोर सजा के प्रावधानों की घोषणा की।

तेज प्रताप यादव को बिहार बंद के दौरान जेल भेजा, साथ खड़े हुए भाई तेजस्वी

राज्य

तेज प्रताप यादव को बिहार बंद के दौरान जेल भेजा, साथ खड़े हुए भाई तेजस्वी

RJD नेता तेज प्रताप यादव को बिहार बंद के दौरान गिरफ्तार कर जेल में भेज दिया गया। उनके भाई तेजस्वी यादव ने सरकार की कार्रवाई की निंदा की।

धन की तंगी होगी छूमंतर! बाथरूम में चुपचाप रख दें ये सफेद चीज, वास्तु के अनुसार सुधर सकती है आर्थिक स्थिति

सनातन

धन की तंगी होगी छूमंतर! बाथरूम में चुपचाप रख दें ये सफेद चीज, वास्तु के अनुसार सुधर सकती है आर्थिक स्थिति

वास्तु शास्त्र के अनुसार, बाथरूम में नमक रखने से नकारात्मक ऊर्जा कम होती है और सकारात्मक वातावरण बनता है, हालांकि इसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।

भारत को मिला पहला गोल्ड, मीराबाई ने वेटलिफ्टिंग में 190 KG उठाया; ऋषिकांत ने मेंस में सिल्वर जीता

देश-विदेश

भारत को मिला पहला गोल्ड, मीराबाई ने वेटलिफ्टिंग में 190 KG उठाया; ऋषिकांत ने मेंस में सिल्वर जीता

मणिपुर के ऋषिकांत सिंह ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में मेन्स वेटलिफ्टिंग 60 KG कैटेगरी में सिल्वर मेडल जीतकर भारत का परचम लहराया।