Bhopal Car Accident: भोपाल में कार हादसा, 4 की मौके पर मौत

bhopal-car-accident-car-accident-in-bhopal-4-died-on-the-spot

Bhopal Car Accident: भोपाल में कार हादसा, 4 की मौके पर मौत

bhopal car accident भोपाल में कार हादसा 4 की मौके पर मौत

Bhopal Car Accident: ट्रैफिक डिपार्टमेंट द्वारा लगातार चलाए जा रहे सड़क सुरक्षा अभियानों का असर मध्य प्रदेश के छोटे शहरों में तो छोड़िए राजधानी भोपाल में भी नहीं दिखाई दे रहा है। इसका उदाहरण सामने आया शहर से सटे हसनाबाद गांव में, जहां देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि, यहां आमने-सामने से आ रही दो तेज रफ्तार कारों में जोरदार टक्कर हो गई। इस भीषण सड़क दुर्घटना में कार सवार 4 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Read More-CM Mohan gave statement: जो कानून को हाथ में लेगा उसे बक्शा नहीं जाएगा-सीएम डॉ मोहन यादव

हादसे में 4 लोगों की मौके पर मौत

बता दें कि, जिले के अंतर्गत आने वाले बैरसिया के समीप पिपलिया, हसनाबाद गांव में देर रात दो कारों में टक्कर हो गई। इस हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में जान गवाने वालों की पहचान खालिद, अनीस, साजिद, नवेद के रूप में हुई है। जबकि, हादसे में सचिन नाम का युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। जिसे बैरसिया के निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

read more :Drunken Teacher: शराब पीके स्कूल पहुंचा शिक्षक

Bhopal Car Accident: कार चालक को चोटें आई

वहीं, दूसरी कार चालक को भी कई चोटें आई हैं, जिसे भी इलाज के लिए भोपाल रेफर किया गया है। हादसे में जान गवाने वाले सभी मृतक शिवपुर जिले के बताए जा रहे हैं। जो राजधानी भोपाल में एक निजी समारोह में शामिल होने आए थे और वापस लौटते समय हादसे का शिकार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पंचनामा बनाकर मर्ग कायम किया और जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।

संबंधित सामग्री

भारतीय, एशियाई और अमेरिकी बाज़ारों में इस सप्ताह उतार-चढ़ाव

देश-विदेश

भारतीय, एशियाई और अमेरिकी बाज़ारों में इस सप्ताह उतार-चढ़ाव

भारतीय, एशियाई और अमेरिकी बाज़ारों में इस सप्ताह मिश्रित प्रदर्शन; सोना और चांदी मज़बूत, रुपया 96 के पार फिसला।

पंजाब कांग्रेस में खुलकर सामने आई खींचतान: रंधावा ने वड़िंग और बाजवा पर साधा निशाना, मान सरकार पर भी लगाए गंभीर आरोप

राज्य

पंजाब कांग्रेस में खुलकर सामने आई खींचतान: रंधावा ने वड़िंग और बाजवा पर साधा निशाना, मान सरकार पर भी लगाए गंभीर आरोप

पंजाब कांग्रेस में अंदरूनी खींचतान सार्वजनिक रूप से खुलकर सामने आई है, जिसमें नेताओं ने एक दूसरे के कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं।

बुलंदशहर में ₹574 करोड़ की 57 विकास परियोजनाओं का शुभारंभ, CM योगी बोले - न कर्फ्यू, न दंगा, अब UP में सब चंगा

राज्य

बुलंदशहर में ₹574 करोड़ की 57 विकास परियोजनाओं का शुभारंभ, CM योगी बोले - न कर्फ्यू, न दंगा, अब UP में सब चंगा

CM योगी आदित्यनाथ ने बुलंदशहर में ₹574 करोड़ से अधिक की 57 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया। उन्होंने दावा किया कि अब उत्तर प्रदेश में ना कर्फ्यू है ना दंगा है।

देहरादून-ऋषिकेश फोर/सिक्स लेन परियोजना में पेड़ों की कटाई पर रोक, CM धामी ने दिए आदेश

राज्य

देहरादून-ऋषिकेश फोर/सिक्स लेन परियोजना में पेड़ों की कटाई पर रोक, CM धामी ने दिए आदेश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून-ऋषिकेश फोर/सिक्स लेन परियोजना में पेड़ों की कटाई पर रोक लगा दी है, स्थानीय जनभावनाओं का सम्मान करते हुए।

मेरठ में पत्नी ने पति को सांप से डसवाया, वैन ड्राइवर प्रेमी के साथ रची खौफनाक साजिश

राज्य

मेरठ में पत्नी ने पति को सांप से डसवाया, वैन ड्राइवर प्रेमी के साथ रची खौफनाक साजिश

उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक स्कूल संचालक की पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर सांप का उपयोग कर हत्या की। पति को सांप से डसवा कर मार डाला।