मकर संक्रांति की खुशियां मातम में बदलीं: बैरसिया में भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के 5 की मौत

bhopal-berasia-road-accident-family-dead-makar-sankranti

मकर संक्रांति की खुशियां मातम में बदलीं: बैरसिया में भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के 5 की मौत

मकर संक्रांति की खुशियां मातम में बदलीं बैरसिया में भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के 5 की मौत

bhopal berasia road accident family dead makar sankranti : मकर संक्रांति के पावन अवसर पर नर्मदा स्नान के लिए निकला एक परिवार कभी यह नहीं सोच सकता था कि उनकी यात्रा आखिरी साबित होगी. भोपाल के बैरसिया इलाके में देर रात हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को गमगीन कर दिया.

एक ही परिवार के पांच लोगों की गई जान

राजधानी भोपाल के ग्रामीण क्षेत्र बैरसिया थाना अंतर्गत बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात पिकअप वाहन और ट्रैक्टर-ट्रॉली की आमने-सामने टक्कर में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।

तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह

हादसा बैरसिया क्षेत्र में ठाकुर लाल सिंह स्कूल के पास हुआ। जानकारी के अनुसार, विदिशा जिले के सिरोंज थाना क्षेत्र से अहिरवार परिवार के 15 सदस्य एक लोडिंग वाहन में सवार होकर मकर संक्रांति पर नर्मदापुरम में नर्मदा स्नान के लिए जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से पिकअप की जोरदार भिड़ंत हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि लोडिंग वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कई लोग वाहन के अंदर ही फंस गए, जिन्हें पुलिस और स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला।

जिन लोगों की मौत हुई

  • लक्ष्मीबाई अहिरवार
  • बबली बाई
  • हरिबाई
  • दीपक अहिरवार
  • मुकेश अहिरवार

बैरसिया अस्पताल में चल रहा घायलों का इलाज

हादसे में घायल हुए अहिरवार परिवार के  सूरज, विनीता, पुनीत, मोनिका, महक, नूरी बाई, लल्लू, प्रदीप और ज्योति का बैरसिया अस्पताल में इलाज जारी है। ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार दो लोग भी घायल हुए हैं। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

प्रशासन मौके पर, जांच जारी

घटना की सूचना मिलते ही बैरसिया एसडीएम आशुतोष शर्मा, विधायक विष्णु खत्री और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीरज चौरसिया देर रात अस्पताल पहुंचे और घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए. बैरसिया थाना प्रभारी वीरेन्द्र सेन ने बताया कि प्रथम दृष्टया हादसे की वजह लोडिंग वाहन की तेज रफ्तार मानी जा रही है। फिलहाल घायलों के बयान नहीं हो सके हैं। हालत में सुधार के बाद उनके बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

bhopal berasia road accident family dead makar sankranti: गांव में पसरा मातम

हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के गांव में मातम पसर गया। मकर संक्रांति का त्योहार, जो खुशियों और आस्था का प्रतीक माना जाता है, इस परिवार के लिए कभी न भरने वाला जख्म बन गया।  

संबंधित सामग्री

झाबुआ के किसानों से ऑनलाइन मिले सीएम डॉ. यादव, कहा- अन्नदाता के साथ खड़ी सरकार

राज्य

झाबुआ के किसानों से ऑनलाइन मिले सीएम डॉ. यादव, कहा- अन्नदाता के साथ खड़ी सरकार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बलराम कृषि महोत्सव 2026 के अंतर्गत झाबुआ में किसानों से ऑनलाइन चर्चा की, जिसमें कृषि विकास और नवीन तकनीकों पर जोर दिया गया।

सीएम डॉ. यादव ने दिया मितव्ययता का संदेश, मुख्यमंत्री डॉ. कैबिनेट के साथ ई-बस से पहुंचे जगदीशपुर

राज्य

सीएम डॉ. यादव ने दिया मितव्ययता का संदेश, मुख्यमंत्री डॉ. कैबिनेट के साथ ई-बस से पहुंचे जगदीशपुर

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ई-बस का उपयोग करते हुए कैबिनेट बैठक में भाग लिया, जिससे पर्यावरण के प्रति सजगता और संसाधनों के मितव्ययी उपयोग की मिसाल पेश की गई।

27 साल बाद कानून के शिकंजे में आया दो पुलिसकर्मियों का हत्यारा, खुद को मृत घोषित कर भोपाल में बदल ली थी पहचान

देश-विदेश

27 साल बाद कानून के शिकंजे में आया दो पुलिसकर्मियों का हत्यारा, खुद को मृत घोषित कर भोपाल में बदल ली थी पहचान

उत्तर प्रदेश पुलिस ने 27 वर्षों के बाद भोपाल से एक नोटोरियस अपराधी को गिरफ्तार किया, जिसने अपनी मृत्यु का दिखावा किया था।

खिले 10.54 लाख किसानों के चेहरे, सीएम डॉ. यादव ने खातों में ट्रांसफर किए 1460.25 करोड़ रुपए

राज्य

खिले 10.54 लाख किसानों के चेहरे, सीएम डॉ. यादव ने खातों में ट्रांसफर किए 1460.25 करोड़ रुपए

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश के किसानों के खातों में 1460 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए, जो खरीफ 2025 के फसल बीमा की दावा राशि है।

भारत को इंग्लैंड ने दिया 388 रनों का टारगेट, डकेट का शतक, रूट-बेथल ने जड़ा अर्धशतक

देश-विदेश

भारत को इंग्लैंड ने दिया 388 रनों का टारगेट, डकेट का शतक, रूट-बेथल ने जड़ा अर्धशतक

लॉर्ड्स में इंग्लैंड और इंडिया के बीच तीसरे वनडे में दोनों टीमें मुकाबले में बदलावों के साथ उतरीं। बेन डकेट और जो रूट की शानदार पारियां।