Bhilai Woman Death News: लिव इन रिलेशनशिप में रह रही महिला की संदिग्ध हालत में मौत!

bhilai-woman-death-news-hatya-ki-ashanka

Bhilai Woman Death News: लिव इन रिलेशनशिप में रह रही महिला की संदिग्ध हालत में मौत!

bhilai woman death news लिव इन रिलेशनशिप में रह रही महिला की संदिग्ध हालत में मौत

Bhilai Woman Death News: छत्तीसगढ़ के भिलाई से एक चौकाने वाला मामला सामने आ रहा है, जहां एक महिला पति को छोड़कर बॉयफ्रैंड के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी, लेकिन उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि, महिला और उसका बॉयफ्रैंड साथ में शराब पी रहे थे। तभी महिला के नाक से खून निकलने लगा, जब हालत बिगड़ने लगी तो बॉयफ्रैंड उसे दुर्ग हॉस्पिटल ले गया, जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।

3 साल से बॉयफ्रैंड के साथ लिव- इन में रह रही थी महिला

जानकारी के मुताबिक, मृतक महिला का नाम राजिंदर कौर है, जो कि 35 साल की है। वह बॉयफ्रैंड राजा नाथ के साथ सेक्टर-2, स्ट्रीट-12 में करीब 3 साल से रह रही थी। बताया जा रहा है कि, महिला पहले से शादीशुदा थी। इतना ही नहीं महिला के 2 बच्चे भी थे। वो अपने पति को छोड़कर बॉयफ्रैंड के साथ रहती थी।

यह मामला भिलाई भट्टी थाना क्षेत्र का है।

बॉयफ्रैंड से होता था आए दिन विवाद

जानकारी के अनुसार, जांच में पता चला की महिला और उसके बॉयफ्रैंड के बीच आए दिन किसी न किसी बात को लेकर विवाद बना रहत था। ऐसे में महिला के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। और सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

हालांकि, इसमामले में भिलाई भट्टी थाना पुलिस ने 7 फरवरी को मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

मृतक के पति का आया बयान

मृतक के पति हरविंदर सिंह ने कहा कि - 'बच्चों से मिलने के लिए वह आती-जाती रहती थी। लेकिन पिछले 15 दिनों से वो नहीं आई थी। वो लगातार संपर्क में रहती थी। बाद में पता चला कि उसकी मौत हो गई है। इधर, पुलिस ने इसे संदिग्ध मौत मानते हुए जांच शुरू कर दी है।'

     

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन ने की आगर-मालवा-जबलपुर के विद्यार्थियों से मुलाकात, देश के उज्ज्वल भविष्य के निर्माता हैं ये छात्र

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन ने की आगर-मालवा-जबलपुर के विद्यार्थियों से मुलाकात, देश के उज्ज्वल भविष्य के निर्माता हैं ये छात्र

डॉ. मोहन यादव ने आगर-मालवा और जबलपुर के विद्यार्थियों से मुलाकात की। उन्होंने लोकतंत्र और विधानसभा के महत्व पर चर्चा की।

'खेलो हिमाचल-चिट्टा मुक्त अभियान' की शुरुआत: नशे के खिलाफ सुक्खू सरकार का बड़ा दांव

राज्य

'खेलो हिमाचल-चिट्टा मुक्त अभियान' की शुरुआत: नशे के खिलाफ सुक्खू सरकार का बड़ा दांव

हिमाचल प्रदेश सरकार ने युवाओं के बीच नशीले पदार्थों के सेवन को रोकने के लिए 'खेलो हिमाचल-चिट्टा मुक्त अभियान' शुरू किया।

अग्निवीरों को सरकारी नौकरियों में 10% आरक्षण, कैबिनेट का बड़ा फैसला

राज्य

अग्निवीरों को सरकारी नौकरियों में 10% आरक्षण, कैबिनेट का बड़ा फैसला

छत्तीसगढ़ सरकार ने किसानों के लिए खाद वितरण समिति का गठन और अग्निवीर सैनिकों के लिए सरकारी नौकरी में 10% आरक्षण का फैसला लिया।

'देश गंभीर और चिंताजनक दौर से गुजर रहा', झारखण्ड CM सोरेन बोले- &quotआने वाले दिनों में बढ़ेगा संघर्ष&quot

राज्य

'देश गंभीर और चिंताजनक दौर से गुजर रहा', झारखण्ड CM सोरेन बोले- "आने वाले दिनों में बढ़ेगा संघर्ष"

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भारतीय राजनीति और सामाजिक परिस्थितियों पर चिंता व्यक्त की, देश को चुनौतीपूर्ण समय से गुजरने की बात कही।

दिल्ली की आग पटना पहुंची, CM हाउस के बाहर छात्रों पर लाठीचार्ज, पुलिस-छात्रों ने एक-दूसरे पर की पत्थरबाजी

देश-विदेश

दिल्ली की आग पटना पहुंची, CM हाउस के बाहर छात्रों पर लाठीचार्ज, पुलिस-छात्रों ने एक-दूसरे पर की पत्थरबाजी

NEET पेपर लीक के खिलाफ पटना में विरोध प्रदर्शन हुआ, जिसमें पुलिस ने छात्रों पर लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े गए।