पटना में NEET पेपर लीक प्रदर्शन

दिल्ली की आग पटना पहुंची, CM हाउस के बाहर छात्रों पर लाठीचार्ज, पुलिस-छात्रों ने एक-दूसरे पर की पत्थरबाजी

NEET पेपर लीक के खिलाफ पटना में विरोध प्रदर्शन हुआ, जिसमें पुलिस ने छात्रों पर लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े गए।

दिल्ली की आग पटना पहुंची, CM हाउस के बाहर छात्रों पर लाठीचार्ज, पुलिस-छात्रों ने एक-दूसरे पर की पत्थरबाजी

दिल्ली की आग पटना पहुंची

दिल्ली के बाद अब NEET पेपर लीक के खिलाफ पटना में प्रदर्शन हुआ। प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर बुधवार को मुख्यमंत्री आवास के बाहर पुलिस ने लाठीचार्ज किया गया। प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। कई छात्र सड़क पर लेट गए। पुलिस घसीटकर उन्हें अपने साथ गाड़ियों में बैठाकर ले गई। पटना में प्रदर्शनकारी और पुलिसवालों ने एक दूसरे पर पत्थरबाजी की। जिसके वीडियो भी सामने आए है। 

छात्रों और पुलिस के बीच झड़प 

इसके बाद प्रदर्शनकारी एक बार फिर डाकबंगला पहुंचे। यहां छात्रों और पुलिस के बीच झड़प हुई। इसमें कुछ छात्र और पुलिसकर्मी घायल हुए है। भीड़ को कंट्रोल करने के लिए आंसू गैस के गोले भी छोड़े गए। इससे पहले पुलिस ने छात्रों को डाकबंगला चौराहे पर रोका था। यहां करीब 1 घंटे तक छात्रों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। बैरिकेंडिंग पर चढ़ गए। पुलिस ने कई बार उन्हें हटने को कहा, लेकिन वो पीछे नहीं हटे। CISF और CRPF को छात्रों को हटाने के लिए बुलाया। फिर छात्र बैरिकेडिंग तोड़कर यहां से राजभवन की ओर निकल गए।

BJP नेताओं को छात्रों ने घेरा

डाकबंगला चौराहे से निकलने वाली BJP नेताओं की गाड़ियों को प्रदर्शनकारियों ने घेर लिया। प्रदर्शन के दौरान पटना IG की एस्कॉर्ट गाड़ी पर हमला हुआ। DM-SP के समाने प्रदर्शनकारियों ने ताली बजाकर विरोध किया। इससे पहले पुलिस ने छात्रों को JP गोलंबर पर रोका था, लेकिन वो वहां से भी बैरिकेडिंग तोड़कर डाकबंगला पहुंचे गए। JP गोलंबर पर पुलिस ने छात्रों को रोकने के लिए वाटर कैनन चलाया। आंसू गैस से के गोले दागे गए। लाठीचार्ज भी किया, लेकिन इसके बाद भी छात्र सड़क पर बैठकर प्रदर्शन करने लगे।

संबंधित सामग्री

भोपाल में शिक्षक भर्ती में पदवृद्धि की मांग पर धरना, 4 दिन से निर्जल अनशन पर बैठे अभ्यर्थी की तबीयत बिगड़ी

भोपाल में शिक्षक भर्ती में पदवृद्धि की मांग पर धरना, 4 दिन से निर्जल अनशन पर बैठे अभ्यर्थी की तबीयत बिगड़ी

मध्य प्रदेश में शिक्षक भर्ती की मांग को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में धरना गंभीर हो गया है, जिसमें नरेंद्र राजपूत निर्जल अनशन पर हैं।

झारखंड में छात्र और JMM कार्यकर्ताओं में टकराव, हेमंत सोरेन-राहुल गांधी के पुतले फूंकने को लेकर बढ़ा विवाद

झारखंड में छात्र और JMM कार्यकर्ताओं में टकराव, हेमंत सोरेन-राहुल गांधी के पुतले फूंकने को लेकर बढ़ा विवाद

रांची में छात्र प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता के पुतले फूंकने की कोशिश की, जिससे पुलिस के साथ तनावपूर्ण झड़पें हुईं।

हरियाणा CM सैनी के काफिले को रोकने की कोशिश पर बड़ा एक्शन, दो DCP को नोटिस; 18 पुलिसकर्मी निलंबित

हरियाणा CM सैनी के काफिले को रोकने की कोशिश पर बड़ा एक्शन, दो DCP को नोटिस; 18 पुलिसकर्मी निलंबित

हरियाणा के मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान सुरक्षा में चूक ने पुलिस प्रशासन को 20 अधिकारियों को निलंबित करने और दो DCP को कारण बताओ नोटिस जारी करने पर मजबूर किया।

भोपाल में शिक्षक भर्ती पदवृद्धि को लेकर आंदोलन तेज, नीलम पार्क में अनिश्चितकालीन प्रदर्शन

भोपाल में शिक्षक भर्ती पदवृद्धि को लेकर आंदोलन तेज, नीलम पार्क में अनिश्चितकालीन प्रदर्शन

भोपाल के नीलम पार्क में शिक्षक भर्ती के लिए अधिक पदों की मांग करते हुए अभ्यर्थियों का अनिश्चितकालीन आंदोलन जारी है।

IGKV पेपर लीक: प्रोफेसर निकला मास्टरमाइंड, लिफाफे में छेद कर रिकॉर्ड किया प्रश्नपत्र

IGKV पेपर लीक: प्रोफेसर निकला मास्टरमाइंड, लिफाफे में छेद कर रिकॉर्ड किया प्रश्नपत्र

रायपुर में IGKV के B.Sc. कृषि पाठ्यक्रम के पेपर लीक मामले में प्रोफेसर सहित 6 आरोपी गिरफ्तार, दो अभी फरार। पुलिस ने वीडियो रिकॉर्डिंग डिवाइस समेत सबूत जब्त किए।

Advertisement

UK Add पहली बार वित्तीय प्रबंधन 02 on 24 Aug 2026