CM भजनलाल शर्मा ने राजसमंद को दी 491 करोड़ की सौगात, 266 विकास कार्यों का लोकार्पण

भजनलाल शर्मा की विकास पहल

CM भजनलाल शर्मा ने राजसमंद को दी 491 करोड़ की सौगात, 266 विकास कार्यों का लोकार्पण

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजसमंद के लिए 491 करोड़ रुपए की लागत के विकास कार्यों की घोषणा की, जिसमें स्वास्थ्य, शिक्षा और बिजली शामिल हैं।

cm भजनलाल शर्मा ने राजसमंद को दी 491 करोड़ की सौगात 266 विकास कार्यों का लोकार्पण

CM भजनलाल शर्मा की विकास पहल |

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भिक्षु निलयम से राजसमंद को 491 करोड़ रुपए की लागत के 347 विकास कार्यों की सौगात दी। मुख्यमंत्री शर्मा ने 369 करोड़ रुपए की लागत से पूरे हुए 266 विकास कार्यों का लोकार्पण और 122 करोड़ रुपए के 81 विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इसमें राजसमंद की सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा, विद्युत, नगरीय विकास, सिंचाई, खेल, पर्यटन, पर्यावरण संरक्षण तथा जनसुविधाओं से जुड़े विकास कार्य शामिल हैं। 

बिजली बिलों में 61 हजार करोड़ का अनुदान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि खुद किसान परिवार से जुड़े होने के कारण राज्य के अन्नदाताओं की समस्याओं और आवश्यकताओं को भली-भांति समझते हैं। किसानों की आर्थिक मजबूती के लिए सरकार ने PM किसान सम्मान निधि के तहत सहायता राशि 6 हजार से बढ़ाकर 9 हजार रुपए की है। किसानों को बिजली बिलों में 61 हजार करोड़ रुपए अनुदान दिया गया। पशुपालकों के हित में राजस्थान सहकारी गोपाल क्रेडिट कार्ड ऋण योजना लागू कर 1 लाख रुपए तक का ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना के अंतर्गत 23 लाख से ज्यादा पशु बीमा पॉलिसियां जारी की जा चुकी हैं।

नई भर्ती की तैयारी

मुख्यमंत्री भजनलाल ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार में युवाओं को पेपर लीक जैसी गंभीर समस्या का सामना करना पड़ा, लेकिन वर्तमान सरकार ने दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई के लिए SIT बनाई। SIT अब तक पेपर लीक एवं अन्य अनियमितताओं से जुड़े मामलों में 569 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। हमारी सरकार 410 प्रतियोगी परीक्षाएं बिना पेपर लीक करवा चुकी है। अब तक लगभग 1 लाख 78 हजार से अधिक पदों पर नियुक्तियां दी जा चुकी हैं, जबकि 1 लाख 32 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है। 70 हजार से ज्यादा पदों पर नई भर्ती की तैयारी है। निजी क्षेत्र में साढ़े 4 लाख से अधिक रोजगार उपलब्ध कराए हैं।

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान में युवा संवाद 2047 कार्यक्रम को संबोधित किया

राज्य

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान में युवा संवाद 2047 कार्यक्रम को संबोधित किया

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान में 'युवा संवाद: विकसित राजस्थान-2047' कार्यक्रम में युवा नीति और उद्यमिता पर जोर दिया।

सतना जिला अस्पताल में मरीजों की सुरक्षा पर सवाल, PAC रूम की फॉल्स सीलिंग दो बार गिरी

राज्य

सतना जिला अस्पताल में मरीजों की सुरक्षा पर सवाल, PAC रूम की फॉल्स सीलिंग दो बार गिरी

सतना जिला अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर में छत से पानी टपकने और फॉल्स सीलिंग गिरने की घटनाएँ सामने आई हैं, जिससे संक्रमण का खतरा बढ़ गया है।

जयपुर में आवास आवंटन समारोह, CM भजनलाल ने 473 परिवारों को सौंपी फ्लैट की चाबियां

राज्य

जयपुर में आवास आवंटन समारोह, CM भजनलाल ने 473 परिवारों को सौंपी फ्लैट की चाबियां

जयपुर में विमुक्त, घुमंतू और अर्धघुमंतू परिवारों को 473 फ्लैट की चाबियाँ दी गईं। CM भजनलाल शर्मा ने समारोह की अध्यक्षता की।

हरियाणा में विकास को रफ्तार देने की तैयारी, CM सैनी ने किए कई बड़े ऐलान

राज्य

हरियाणा में विकास को रफ्तार देने की तैयारी, CM सैनी ने किए कई बड़े ऐलान

हरियाणा सरकार ने शहरी विकास, पर्यटन, औद्योगिक ढांचे और कनेक्टिविटी में तेजी लाने के लिए कई निर्णायक कदम उठाए।

रिटायर्ड अफसरों से बोले सीएम भजनलाल अब समाज को दें अनुभव 

राज्य

रिटायर्ड अफसरों से बोले सीएम भजनलाल अब समाज को दें अनुभव 

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सेवानिवृत्त अधिकारियों से युवाओं को दिशा देने हेतु अनुभव साझा करने की अपील की। साथ ही, सामाजिक न्याय को नीतियों की आत्मा बताया।