बयानबाज़ी का तूफ़ान पंजाब में

रवनीत बिट्टू ने पंजाब सीएम भगवंत मान को आईएसआई एजेंट दिया करार

पंजाब में राजनीतिक तनाव बढ़ा, मुख्यमंत्री मान के विदेश यात्रा सवालों पर रवनीत बिट्टू का तीखा पलटवार। बिट्टू ने मान को अंतरराष्ट्रीय राजनीति की समझ नहीं होने का आरोप लगाया।

By : रोहन उमक
रवनीत बिट्टू ने पंजाब सीएम भगवंत मान को आईएसआई एजेंट दिया करार

रवनीत बिट्टू ने पंजाब सीएम भगवंत मान को आईएसआई एजेंट दिया करार

पंजाब की राजनीति में एक बार फिर बयानबाज़ी का तूफ़ान खड़ा हो गया है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश यात्राओं पर उठाए गए सवालों के बाद अब केंद्रीय रेल राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने उन पर जोरदार पलटवार किया है। बिट्टू ने गुरुवार को न केवल मुख्यमंत्री के बयान को गैरजिम्मेदाराना बताया, बल्कि उन पर देशहित के खिलाफ माहौल बनाने का भी आरोप लगाया।

रवनीत सिंह बिट्टू

चंडीगढ़ के बलटाना क्षेत्र में आरयूबी (रेलवे अंडर ब्रिज) के शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए रवनीत बिट्टू ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान को अंतरराष्ट्रीय राजनीति और प्रधानमंत्री की जिम्मेदारियों की समझ नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के मुखिया हैं और वैश्विक स्तर पर भारत के हितों की रक्षा के लिए विभिन्न देशों का दौरा करना उनकी जिम्मेदारी है।

‘क्या पीएम जितना काम कर सकते हैं मान?’

रवनीत बिट्टू ने मुख्यमंत्री मान पर निशाना साधते हुए कहा कि वह खुद की तुलना प्रधानमंत्री से करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या भगवंत मान प्रधानमंत्री जितना काम कर सकते हैं। बिट्टू ने कहा कि यदि प्रधानमंत्री विदेश नहीं जाएंगे तो तेल, गैस और अन्य अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर भारत के हितों की रक्षा कैसे होगी।

उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री के बयान देश की छवि को नुकसान पहुंचाने वाले हैं। इसी दौरान बिट्टू ने बेहद तीखी टिप्पणी करते हुए भगवंत मान को “आईएसआई का एजेंट” तक बता दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ऐसे बयान देकर प्रधानमंत्री के काम में बाधा डालने की कोशिश कर रहे हैं।

पंजाब सीएम मान

मान ने विदेश दौरों पर उठाए थे सवाल

दरअसल, 16 मई को मुख्यमंत्री भगवंत मान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश यात्राओं को लेकर सवाल खड़े किए थे। उन्होंने कहा था कि जब आम लोगों से अनावश्यक विदेश यात्राएं टालने की अपील की जा रही है, तब प्रधानमंत्री लगातार विदेशी दौरों पर जा रहे हैं। मान ने यह भी कहा था कि प्रधानमंत्री नीदरलैंड के दौरे पर हैं और वहां से अन्य देशों की यात्रा भी करेंगे।

इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार की विदेश नीति और आर्थिक नीति पर भी निशाना साधा था। उन्होंने आरोप लगाया था कि सरकार अपनी नीतिगत विफलताओं को छिपाने के लिए पश्चिम एशिया संकट का सहारा ले रही है। पंजाब की राजनीति में इस बयानबाज़ी ने अब नया राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया है।

संबंधित सामग्री

पंजाब में 38 खेलों का महाकुंभ, 5 सितंबर से शुरू होगा ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ का चौथा सीजन

पंजाब में 38 खेलों का महाकुंभ, 5 सितंबर से शुरू होगा ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ का चौथा सीजन

पंजाब में 'खेडां वतन पंजाब दियां' के चौथे सीजन की तैयारियां शुरू, 5 सितंबर से आगाज़, 10 लाख खिलाड़ियों को जोड़ने का लक्ष्य।

त्योहारों से पहले राजस्थान में सुरक्षा अलर्ट, CM भजनलाल ने दिए सख्त निर्देश

त्योहारों से पहले राजस्थान में सुरक्षा अलर्ट, CM भजनलाल ने दिए सख्त निर्देश

भारतीय राज्य के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने त्योहारी सीजन के दौरान व्यापक सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के लिए पुलिस और प्रशासन को सख्त निर्देश दिए हैं।

भोपाल-दिल्ली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट 3 घंटे से ज्यादा लेट, VIP से आम यात्री तक परेशान

भोपाल-दिल्ली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट 3 घंटे से ज्यादा लेट, VIP से आम यात्री तक परेशान

एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट IX-1790 भोपाल से दिल्ली 3 घंटे देरी से उड़ान भरी, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी हुई।

युवाओं से PM मोदी का बड़ा संवाद! 1500+ जगहों पर करेंगे वर्चुअल संबोधन

युवाओं से PM मोदी का बड़ा संवाद! 1500+ जगहों पर करेंगे वर्चुअल संबोधन

प्रधानमंत्री मोदी 27 अगस्त को देशभर के 1500 से ज्यादा स्थानों पर युवाओं और खिलाड़ियों से वर्चुअल संवाद करेंगे, मौका होगा नेशनल स्पोर्ट्स डे का।

महिला हॉकी वर्ल्ड कप में टूटा भारत का सपना! ऑस्ट्रेलिया से ड्रॉ, सेमीफाइनल से बाहर

महिला हॉकी वर्ल्ड कप में टूटा भारत का सपना! ऑस्ट्रेलिया से ड्रॉ, सेमीफाइनल से बाहर

भारतीय महिला हॉकी टीम ने ऑस्ट्रेलिया के साथ 0-0 से ड्रॉ खेला, जिससे वे वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में जगह नहीं बना सकीं।

Advertisement

UK Add नीति आयोग द्वारा जारी 03 on 25 Aug 2026