बाथरूम की सफाई को लेकर भिड़ी महिलाएं, एक महिला के टाइल लगने से 7 दांत टूटे

बाथरूम की सफाई पर घातक लड़ाई

बाथरूम की सफाई को लेकर भिड़ी महिलाएं, एक महिला के टाइल लगने से 7 दांत टूटे

लुधियाना में दो महिलाओं के बीच बाथरूम की सफाई को लेकर विवाद इतना बढ़ा कि एक महिला के सात दांत टूट गए। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज।

बाथरूम की सफाई को लेकर भिड़ी महिलाएं एक महिला के टाइल लगने से 7 दांत टूटे 

क्या आप सोच सकते हैं की बाथरूम की सफाई को लेकर दो महिलाओं में इस कदर जंग छिड़ जायेगी की दोनों ने एक दूसरे को बाल पकड़कर खींचा और जमकर लड़ाई की इस विवाद में एक महिला से मारपीट कर उसे घायल करने के आरोप में दूसरी महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि आरोपी महिला ने पीड़िता को धक्का दिया, जिससे वह मुंह के बल जमीन पर गिर गई और घायल हो गई। पूरा मामला लुधियाना से सामने आया हैं 

वही टाइल दांतों में लगने के कारण उसके 7 दांत टूट गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत जांच शुरू कर दी है। महिला नेहा के पति कृष्णा कुमार ने बताया कि वह इस्लामगंज के रहने वाले हैं। मूल रूप से वह बिहार के खगड़िया जिले के थाना हलुली क्षेत्र स्थित गांव हरिपुर के निवासी हैं।

पड़ोसन ममता से हुई बहस

कृष्णा ने बताया कि 18 जुलाई को उनकी पत्नी नेहा घर में बने तीन कमरों के साझा बाथरूम में नहाने के बाद बाहर आई थी। उनके अनुसार, इसी दौरान आंगन में रहने वाली महिला ममता ने बाथरूम की सफाई को लेकर नेहा के साथ बहस शुरू कर दी। आरोप है कि ममता ने गाली-गलौज की। जब नेहा ने इसका विरोध किया तो ममता ने उसके बाल पकड़कर उसे खींच लिया और जमीन पर गिरा दिया।

ममता ने पीछे से दोबारा धक्का दे दिया

कृष्णा ने कहा कि नेहा किसी तरह उठकर कमरे की ओर जाने लगी, तभी ममता ने पीछे से दोबारा धक्का दे दिया। इससे वह मुंह के बल आंगन में लगी टाइलों पर गिर गई। गिरने से उसके मुंह में गंभीर चोटें आईं और उसके दांत टूट गए। नेहा को अस्पताल लेकर गए तो डाक्टरों ने बताया कि 4 दांत अगले और 3 दांत पिछले टूटे हैं।

आरोपी महिला के खिलाफ मामला दर्ज

घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने पुलिस को शिकायत दी। जांच के बाद थाना डिवीजन नंबर-2 पुलिस ने आरोपी ममता, निवासी मकान नंबर-1161, रामू सब्जी वाले के पास, इस्लामगंज, लुधियाना के खिलाफ बीएनएस की धाराओं 115(2), 117(2), 126(2) और 351(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है। घायल महिला के मेडिकल रिकॉर्ड और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
 

संबंधित सामग्री

फरीदकोट मेडिकल कॉलेज में इंसानियत शर्मसार, लावारिस शव श्मशान के बाहर छोड़ने के मामले में डॉक्टर समेत 3 पर केस

राज्य

फरीदकोट मेडिकल कॉलेज में इंसानियत शर्मसार, लावारिस शव श्मशान के बाहर छोड़ने के मामले में डॉक्टर समेत 3 पर केस

पंजाब के एक अस्पताल में लावारिस शव को मोर्चरी में रखने के बजाय फुटपाथ पर छोड़ने पर पुलिस ने एक डॉक्टर सहित तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पिता ने किया बेटे को किडनैप ?मां ने वीडियो बनाकर लगाया आरोप , तलाक का केस चल रहा

राज्य

पिता ने किया बेटे को किडनैप ?मां ने वीडियो बनाकर लगाया आरोप , तलाक का केस चल रहा

लुधियाना में एक महिला ने अपने पति पर उनके 4 साल के बेटे के अपहरण का आरोप लगाया है, जबकि तलाक का मुकदमा चल रहा है।

AICC नेता गुरसिमरन सिंह मंड को विदेशी नंबर से जान से मारने की धमकी, पुलिस ने शुरू की जांच

राज्य

AICC नेता गुरसिमरन सिंह मंड को विदेशी नंबर से जान से मारने की धमकी, पुलिस ने शुरू की जांच

लुधियाना के गुरसिमरन सिंह मंड को धमकी मिली है। विदेशी नंबरों से कई कॉल और संदेश प्राप्त हुए, पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटीं।

लुधियाना के KVM स्कूल को बम की धमकी, ईमेल के जरिए आई थ्रेट

राज्य

लुधियाना के KVM स्कूल को बम की धमकी, ईमेल के जरिए आई थ्रेट

पंजाब के लुधियाना स्थित KVM सिटी स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली, पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने स्कूल में छानबीन की।

बेंगलुरु में डे-केयर सेंटर में बच्चे को टॉयलेट में बंद किया, जेट से पानी डाला, वीडियो वायरल

देश-विदेश

बेंगलुरु में डे-केयर सेंटर में बच्चे को टॉयलेट में बंद किया, जेट से पानी डाला, वीडियो वायरल

बेंगलुरु के कैपजेमिनी HAL कैंपस के डे-केयर में बच्चों के साथ दुर्व्यवहार की घटनाएं सामने आईं। वीडियो वायरल होने पर 5 महिला केयरगिवर के खिलाफ केस दर्ज किया गया।