Banas Kantha: बनासकांठा के अमीरगढ़ में पुल का इंतजार, बच्चों और बुजुर्गों की बढ़ी मुश्किलें

banas-kantha

Banas Kantha: बनासकांठा के अमीरगढ़ में पुल का इंतजार, बच्चों और बुजुर्गों की बढ़ी मुश्किलें

banas kantha बनासकांठा के अमीरगढ़ में पुल का इंतजार बच्चों और बुजुर्गों की बढ़ी मुश्किलें

Banas Kantha: गुजरात के बनासकांठा जिले की अमीरगढ़ तहसील में स्थित काकवाडा गांव के लोग लंबे समय से बड़ी परेशानी झेल रहे हैं। गांव के पास से बहने वाली बनास नदी उनके लिए रोजाना की मुश्किल का कारण बनी हुई है। गांव के बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक को नदी के पानी में चलकर ही आना-जाना करना पड़ रहा है। खासकर स्कूल जाने वाले बच्चों को रोजाना नदी पार करनी पड़ती है, जिससे उनकी सुरक्षा पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।

[caption id="attachment_91534" align="alignnone" width="300"]Banas Kantha Banas Kantha[/caption]

Banas Kantha: आज तक पुल का निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ

गांव के लोगों ने कई बार प्रशासन से मांग की कि नदी पर पुल बनाया जाए, ताकि लोगों को राहत मिले। सरकारी तंत्र ने भी इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए पुल के निर्माण के लिए टेंडर पास कर दिया था। पुल के निर्माण का मुहूर्त भी हो चुका है, लेकिन अफसोस की बात है कि आज तक पुल का निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ।

Banas Kantha: तो कोई बड़ी दुर्घटना घट सकती

गांववालों का कहना है कि बारिश के मौसम में नदी का जलस्तर काफी बढ़ जाता है। ऐसे में पानी का बहाव तेज हो जाता है, जिससे नदी पार करना और भी खतरनाक हो जाता है। बच्चों और बुजुर्गों को जान जोखिम में डालकर नदी पार करनी पड़ती है। कई बार लोग बहते-बहते बचे हैं। गांव के लोगों को डर है कि अगर जल्द कोई कदम नहीं उठाया गया, तो कोई बड़ी दुर्घटना घट सकती है।

Banas Kantha: बुजुर्गों और सभी ग्रामीणों को राहत मिल सके

स्थानीय लोगों का कहना है कि सरकार ने पुल बनाने का वादा तो कर दिया था, लेकिन केवल कागजों पर ही योजनाएं सीमित रह गई हैं। गांव के लोगों की मांग है कि सरकार तुरंत कोई ठोस कदम उठाए और पुल का निर्माण कार्य जल्द शुरू किया जाए, ताकि गांव के बच्चों, बुजुर्गों और सभी ग्रामीणों को राहत मिल सके।

पुल निर्माण का काम शुरू करवाएगी

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर प्रशासन ने जल्द कार्रवाई नहीं की, तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाने पर मजबूर होंगे। लोगों को उम्मीद है कि सरकार उनकी परेशानी को समझेगी और बिना देरी के पुल निर्माण का काम शुरू करवाएगी।

संवाददाता मोहन भाटिया

संबंधित सामग्री

'सॉरी दीदी' बोलकर करता था शिकार, लड़कियों को बाइक से टक्कर मार वीडियो बनाता था यूट्यूबर; दिल्ली पुलिस ने दबोचा

देश-विदेश

'सॉरी दीदी' बोलकर करता था शिकार, लड़कियों को बाइक से टक्कर मार वीडियो बनाता था यूट्यूबर; दिल्ली पुलिस ने दबोचा

दिल्ली पुलिस ने गुरमन सिंह को गिरफ्तार किया, जो महिला राइडर्स को जानबूझकर टक्कर मारकर उनके रिएक्शन को रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर अपलोड करता था।

BJP MLA के बेटे की शादी में शामिल हुए CM डॉ. मोहन, नवदंपति को दीं शुभकामनाएं

राज्य

BJP MLA के बेटे की शादी में शामिल हुए CM डॉ. मोहन, नवदंपति को दीं शुभकामनाएं

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बुधनी में एक दिवसीय दौरे पर स्थानीय समाज के लोगों से मुलाकात की और विविध सामाजिक आयोजनों में भाग लिया।

पारंपरिक वेशभूषा में बड़ा भंगाल पहुंचे हिमाचल CM सुक्खू, ग्रामीणों से किया सीधा संवाद; विकास का दिया भरोसा

राज्य

पारंपरिक वेशभूषा में बड़ा भंगाल पहुंचे हिमाचल CM सुक्खू, ग्रामीणों से किया सीधा संवाद; विकास का दिया भरोसा

सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बड़ा भंगाल का दौरा किया, जहाँ उन्होंने स्थानीय लोगों से संवाद किया और विकास के लिए आश्वासन दिया।

झारखंड सरकार पर बरसे भाजपा नेता सुनील सोरेन, बोले- &quotभ्रष्टाचार और अव्यवस्था से विकास कार्य ठप&quot

राज्य

झारखंड सरकार पर बरसे भाजपा नेता सुनील सोरेन, बोले- "भ्रष्टाचार और अव्यवस्था से विकास कार्य ठप"

भाजपा नेता सुनील सोरेन ने हेमंत सोरेन की सरकार पर कुप्रबंधन और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि झारखंड में विकास की गति प्रभावित हुई है।

स्वास्थ्य सरकार की प्राथमिकता में टॉप पर, सीएम डॉ. मोहन बोले- माता-पिता के बाद डॉक्टर ही भगवान

राज्य

स्वास्थ्य सरकार की प्राथमिकता में टॉप पर, सीएम डॉ. मोहन बोले- माता-पिता के बाद डॉक्टर ही भगवान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हालिया भाषण में स्वास्थ्य सेवाओं की उन्नति और विभिन्न नए अभियानों की शुरुआत की घोषणा की। उन्होंने स्वास्थ्य नीतियों की सफलता पर भी बल दिया।