बागवानी फसल विकास में एमपी नंबर-1, सीएम डॉ. यादव बोले- किसानों की समृद्धि का द्वार हैं नई तकनीकें

बलराम कृषि महोत्सव पर भाषण

बागवानी फसल विकास में एमपी नंबर-1, सीएम डॉ. यादव बोले- किसानों की समृद्धि का द्वार हैं नई तकनीकें

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बैतूल में बलराम कृषि महोत्सव के दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए किसानों को संबोधित किया, नई कृषि तकनीकों पर जोर दिया।

बागवानी फसल विकास में एमपी नंबर-1 सीएम डॉ यादव बोले- किसानों की समृद्धि का द्वार हैं नई तकनीकें

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 3 अगस्त को बैतूल में आयोजित बलराम कृषि महोत्सव को मुख्यमंत्री निवास से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से संबोधित किया। उन्होंने कहा कि खेती की नई तकनीकें ही किसानों की समृद्धि का नया द्वार हैं। किसान जितना अधिक नई तकनीकों, आधुनिक कृषि पद्धतियों और शासन की योजनाओं से जुड़ेंगे, उनकी आय उतनी ही बढ़ेगी और खेती अधिक लाभकारी बनेगी। उन्होंने जानकारी दी कि मध्यप्रदेश में उद्यानिकी (बागवानी) फसलों का उत्पादन बढ़ता ही जा रहा है। बागवानी फसलों के विकास एवं विस्तार में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए देश का पहला पुरस्कार मध्यप्रदेश को मिला है। यह हमारी सरकार की किसानों की जिंदगी को बेहतर बनाने की प्रतिबद्धता का ही परिणाम है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि बैतूल जिले की प्राकृतिक सम्पदा, उपजाऊ भूमि और मेहनतकश किसानों की सराहना की। उन्होंने कहा कि जिस धरती को सूर्यपुत्री मां ताप्ती सहित सात नदियों का आशीर्वाद प्राप्त हो, वहां की उर्वरता और कृषि उत्पादन का कोई मुकाबला नहीं है। यह किसानों का अपना कार्यक्रम है। किसान कल्याण एवं सशक्तिकरण के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है। हम एग्रीकल्चर सेक्टर में विकास के नए पैमाने लिख रहे हैं। हम जो कहते हैं, वो करके दिखाते हैं। उन्होंने कहा कि बैतूल ने मक्का उत्पादन के क्षेत्र में प्रदेश ही नहीं, देश में अपनी अलग पहचान बनाई है। जिले के किसान गेहूं, धान, मक्का और श्रीअन्न जैसी फसलों का उत्कृष्ट उत्पादन कर प्रदेश की खाद्य सुरक्षा को मजबूत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि मध्यप्रदेश आज देश की "फूड बास्केट" के रूप में उभर रहा है तो उसमें बैतूल की उपजाऊ मिट्टी और किसानों की मेहनत का अत्यंत महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने कहा कि किसानों की चिंताओं को कम करने और उनकी समृद्धि को बढ़ाने के उद्देश्य से राज्य सरकार 15 जुलाई से 13 नवंबर तक बलराम कृषि महोत्सव का आयोजन कर रही है। इस दौरान पूरा प्रशासन किसानों के बीच पहुंचकर उन्हें आधुनिक कृषि तकनीकों, नवीन योजनाओं तथा वैज्ञानिक खेती की जानकारी उपलब्ध करा रहा है। 

सरकार ने किसान कल्याण पर दिया ध्यान

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों से आह्वान किया कि वे इस महोत्सव का अधिकतम लाभ उठाएं, विशेषज्ञों से संवाद करें, नई तकनीकों को जानें और उन्हें अपनाकर अपनी आमदनी बढ़ाएं। उन्होंने प्रदेश के किसानों के हित में सरकार द्वारा लिए गए निर्णयों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मूंग उत्पादक किसानों की मांग को देखते हुए उपार्जन के लिए पात्र किसानों की सीमा 25 प्रतिशत से बढ़ाकर 60 प्रतिशत कर दी गई है। हम किसानों की 60 प्रतिशत मूंग खरीदेंगे। स्लॉट बुकिंग की अंतिम तिथि 10 अगस्त तथा मूंग उपार्जन की अंतिम तिथि 20 अगस्त 2026 तक बढ़ा दी गई है। किसानों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए खाद वितरण में लागू ई-टोकन व्यवस्था को भी हमने तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष समर्थन मूल्य के साथ बोनस देकर गेहूं का रिकॉर्ड उपार्जन किया गया है। धान उत्पादक किसानों को 4 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर की अतिरिक्त सहायता दी जा रही है। प्रदेश में पहली बार कोदो-कुटकी की रिकॉर्ड खरीदी करते हुए किसानों को एक हजार रुपये प्रति क्विंटल बोनस भुगतान भी सुनिश्चित किया गया है।

खेत से बाजार तक की व्यवस्था कर रही सरकार

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि बैतूल के दीर्घकालिक विकास के लिए जल संरक्षण और सिंचाई सुविधाओं का विस्तार सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र सरकार के साथ 'तापी बेसिन मेगा रिचार्ज परियोजना' के लिए समझौता हस्ताक्षर कर लिया गया है, इससे बैतूल, बुरहानपुर और खंडवा सहित पूरे क्षेत्र में सिंचाई क्षमता और भू-जल संरक्षण को नई मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार खेत से बाजार तक पूरी कृषि मूल्य श्रृंखला को मजबूत करने के लिए कार्य कर रही है। फूड प्रोसेसिंग, वेयरहाउसिंग, कोल्ड चेन, ग्रेडिंग, पैकेजिंग, वैल्यू एडिशन तथा कृषि निर्यात को प्रोत्साहित किया जा रहा है। उन्होंने किसानों को आश्वस्त करते हुए कहा कि सरकार हर कदम पर उनके साथ खड़ी है और उसका एकमात्र संकल्प है कि किसानों को उनकी मेहनत का पूरा मूल्य मिले तथा खेती वास्तविक अर्थों में लाभ का व्यवसाय बने।

संबंधित सामग्री

फेसलेस रजिस्ट्री व्यवस्था में बड़ा बदलाव, अब किसी भी जिले का सब-रजिस्ट्रार करेगा पंजीयन

राज्य

फेसलेस रजिस्ट्री व्यवस्था में बड़ा बदलाव, अब किसी भी जिले का सब-रजिस्ट्रार करेगा पंजीयन

मध्य प्रदेश सरकार ने फेसलेस रजिस्ट्री और ऑनलाइन दस्तावेजों के पंजीयन में सुधार के लिए नई व्यवस्था लागू की, जिससे प्रक्रिया तेज और पारदर्शी होगी।

मध्यप्रदेश के भिंड में हादसा: नेपाल से पुणे जा रही बस की ट्रक से टक्कर...महिला की मौत, 15 गंभीर ग्वालियर रेफर

राज्य

मध्यप्रदेश के भिंड में हादसा: नेपाल से पुणे जा रही बस की ट्रक से टक्कर...महिला की मौत, 15 गंभीर ग्वालियर रेफर

नेपाल से पुणे जा रही बस भिंड, मध्यप्रदेश में एलपीजी सिलेंडर से लदे ट्रक से टकरा गई, जिसमें एक महिला की मौत हो गई और 15 यात्री घायल हुए।

कर्मचारियों-अधिकारियों ने किया मुख्यमंत्री का अभिनंदन, CM डॉ. मोहन बोले- आपके खिले चेहरे देखकर आनंद आता है

राज्य

कर्मचारियों-अधिकारियों ने किया मुख्यमंत्री का अभिनंदन, CM डॉ. मोहन बोले- आपके खिले चेहरे देखकर आनंद आता है

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का अभिनंदन छिंदवाड़ा में किया गया, जहां उन्होंने विकास और नई भर्तियों का वादा किया।

TET पास करने की नई समय-सीमा तय, 31 अगस्त 2028 तक मौका; नौकरी और प्रमोशन पर पड़ेगा असर

राज्य

TET पास करने की नई समय-सीमा तय, 31 अगस्त 2028 तक मौका; नौकरी और प्रमोशन पर पड़ेगा असर

सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में सेवारत शिक्षकों के लिए TET पास करना अनिवार्य; इसका असर नौकरी और पदोन्नति पर पड़ेगा।

अगले 6 महीने मिशन मोड में दौड़ेगी मोहन सरकार, हर जिले में होगी योजनाओं की जमीनी पड़ताल

राज्य

अगले 6 महीने मिशन मोड में दौड़ेगी मोहन सरकार, हर जिले में होगी योजनाओं की जमीनी पड़ताल

मध्य प्रदेश सरकार ने अगले छह महीनों के लिए प्रशासनिक कामकाज मिशन मोड में चलाने का निर्णय लिया, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा निगरानी की जाएगी।