बद्रीनाथ मंदिर RTI मामला

बद्रीनाथ मंदिर में RTI द्वारा पीए के दायित्वों की जांच, आरोपी की मां ने BKTC से मांगी जानकारी

हेमलता नौटियाल ने बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति से पीए के दायित्वों और नियुक्ति प्रक्रिया की जानकारी RTI के जरिए मांगी।

बद्रीनाथ मंदिर में RTI द्वारा पीए के दायित्वों की जांच, आरोपी की मां ने BKTC से मांगी जानकारी

बद्रीनाथ मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले के आरोपी प्रमोद नौटियाल की मां हेमलता नौटियाल ने बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) से 11 बिंदुओं पर जानकारी मांगी। उन्होंने RTI दाखिल कर वैयक्तिक सहायक (PA) की गणना और प्रोटोकॉल ड्यूटी समेत विभिन्न जिम्मेदारियों से जुड़े आदेश और अभिलेख मांगे हैं।

नियुक्ति को लेकर भी मांगी जानकारी 

RTI में पूछा गया है कि पीए से गणना और प्रोटोकॉल संबंधी ड्यूटी किस अधिकारी के आदेश पर कराई गई और क्या ये काम उसके निर्धारित पदीय दायित्वों में शामिल हैं। इसके साथ ही ड्यूटी निर्धारण, संबंधित आदेश और अधिकारियों की भूमिका से जुड़े दस्तावेजों की प्रतियां भी मांगी गई हैं। हेमलता नौटियाल ने BKTC में संविदा पर कार्यरत विधि अधिकारी की नियुक्ति को लेकर भी जानकारी मांगी है। उन्होंने नियुक्ति के नियम, शासन की अनुमति, विधि अधिकारी की भूमिका और अधिकारों से जुड़े दस्तावेज उपलब्ध कराने की मांग की।

PM प्रमोद नौटियाल

पीए के दायित्वों को लेकर उठाए सवाल 

RTI में पूछा गया है कि वैयक्तिक सहायक से गणना और प्रोटोकॉल संबंधी काम किस अधिकारी के आदेश पर कराया गया। साथ ही यह भी पूछा गया है कि क्या ये काम पीए के निर्धारित पदीय दायित्वों में शामिल हैं। संबंधित आदेश और ड्यूटी निर्धारण के दस्तावेज़ भी मांगे गए हैं। RTI में संबंधित अधिकारियों की भूमिका स्पष्ट करने वाले दस्तावेज भी मांगे गए हैं। सूत्रों के मुताबिक, लेखा और प्रोटोकॉल से जुड़े काम पीए के निर्धारित दायित्वों में वैधानिक रूप से शामिल नहीं हैं। ऐसे में इन कार्यों के लिए ड्यूटी लगाए जाने की प्रक्रिया को लेकर सवाल उठाए गए हैं।

संबंधित सामग्री

तिलभांडेश्वर मंदिर के महंत को फिर सोशल मीडिया पर धमकी, अंतिम सवारी से पहले बढ़ी चिंता

तिलभांडेश्वर मंदिर के महंत को फिर सोशल मीडिया पर धमकी, अंतिम सवारी से पहले बढ़ी चिंता

उज्जैन के तिलभांडेश्वर मंदिर के महंत मोहन भारती को सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी के जरिए धमकी मिली है।

दिग्विजय की मध्यस्थता से शिक्षकों का अनशन खत्म, मंगलवार तक मांगों के समाधान का भरोसा

दिग्विजय की मध्यस्थता से शिक्षकों का अनशन खत्म, मंगलवार तक मांगों के समाधान का भरोसा

भोपाल में शिक्षक अभ्यर्थियों का आमरण अनशन दिग्विजय सिंह की मध्यस्थता के बाद समाप्त हुआ। उन्होंने शिक्षा मंत्री से बात कर मांगों के निराकरण का आश्वासन दिया।

चारधाम यात्रा के दूसरे चरण की तैयारी तेज, CM धामी को दी गई पूरी जानकारी

चारधाम यात्रा के दूसरे चरण की तैयारी तेज, CM धामी को दी गई पूरी जानकारी

चारधाम यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज हो गई हैं। 15 सितंबर से शुरू होगा यात्रा का दूसरा चरण, बीकेटीसी ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की।

पान मसाला एड विवाद में शाहरुख खान की मुश्किलें बढ़ीं, FDA को नहीं दिया जवाब

पान मसाला एड विवाद में शाहरुख खान की मुश्किलें बढ़ीं, FDA को नहीं दिया जवाब

अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ ने FDA को जवाब दिया, जबकि शाहरुख खान ने अभी तक नहीं दिया। पान मसाला विज्ञापन के खिलाफ उठे सवाल।

PWD अफसर के 3 ठिकानों पर EOW का छापा,सुबह 5:45 बजे तीन शहरों में दबिश

PWD अफसर के 3 ठिकानों पर EOW का छापा,सुबह 5:45 बजे तीन शहरों में दबिश

EOW ने छिंदवाड़ा में लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री कमल किशोर सिंगारे की संपत्तियों पर छापेमारी की, जिसमें नकदी, सोना और वाहन बरामद हुए।

Advertisement

MP ADD मिलिए अनुपूर्ति श्रीवास्तव से 01 ON 06 september