बदायूं में ट्रैक्टरों की रेस बनी मौत की दौड़, ई-रिक्शा को कुचलने से 6 लोगों की दर्दनाक मौत!

बदायूं में दर्दनाक सड़क हादसा

बदायूं में ट्रैक्टरों की रेस बनी मौत की दौड़, ई-रिक्शा को कुचलने से 6 लोगों की दर्दनाक मौत!

उत्तर प्रदेश के बदायूं में एक दर्दनाक सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मुख्यमंत्री ने गहरा शोक व्यक्त किया।

बदायूं में ट्रैक्टरों की रेस बनी मौत की दौड़ ई-रिक्शा को कुचलने से 6 लोगों की दर्दनाक मौत

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में बुधवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हृदयविदारक घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया है और अधिकारियों को घायलों के बेहतर इलाज के लिए तत्काल आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।

किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए

मुख्यमंत्री योगी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि बदायूं में हुई जनहानि अत्यंत दुखद है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि सभी घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए और राहत कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

उसमें सवार लोग गंभीर रूप से घायल

जानकारी के अनुसार हादसा उझानी कोतवाली क्षेत्र के भूलपुर इलाके में कछला-उझानी हाईवे पर हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दो ट्रैक्टर चालक सड़क पर रेस लगा रहे थे। इसी दौरान उनकी चपेट में एक ई-रिक्शा आ गया। तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसमें सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। चिकित्सकों ने छह लोगों को मृत घोषित कर दिया, जबकि दो घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने दोनों ट्रैक्टरों को जब्त कर लिया है और फरार चालकों की तलाश शुरू कर दी है। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर दुर्घटना के कारणों की जांच के निर्देश दिए हैं।

इस हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और लापरवाह वाहन चालकों पर सख्त कार्रवाई की आवश्यकता को उजागर कर दिया है। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
 

संबंधित सामग्री

कपूरथला में रफ्तार का कहर: पेड़ से टकराई बेकाबू SUV, दो युवकों की मौत, महिला गंभीर

राज्य

कपूरथला में रफ्तार का कहर: पेड़ से टकराई बेकाबू SUV, दो युवकों की मौत, महिला गंभीर

कपूरथला के सुल्तानपुर लोधी में हुए भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई और एक महिला गंभीर रूप से घायल हुई। हादसे की मुख्य वजह तेज रफ्तार बताई जा रही है।

उत्तर प्रदेश में भारी बारिश और बिजली, CM योगी का आदेश - 24 घंटे में पीड़ितों को दिया जाए मुआवजा

राज्य

उत्तर प्रदेश में भारी बारिश और बिजली, CM योगी का आदेश - 24 घंटे में पीड़ितों को दिया जाए मुआवजा

CM योगी ने उत्तर प्रदेश में भारी बारिश और आकाशीय बिजली के कारण हुई जनहानि का संज्ञान लिया, प्रभावितों को त्वरित मुआवजा देने के निर्देश दिए।

अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान की सड़क हादसे में मौत, साथी ने भी गंवाई जान

राज्य

अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान की सड़क हादसे में मौत, साथी ने भी गंवाई जान

झांसी-कानपुर राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसे में अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान और उसके एक साथी की मौत हो गई। तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हुए।

बारिश से देशभर में तबाही: यूपी में 40 स्कूलों में घुसा बाढ़ का पानी, उत्तराखंड में हाईवे बंद

देश-विदेश

बारिश से देशभर में तबाही: यूपी में 40 स्कूलों में घुसा बाढ़ का पानी, उत्तराखंड में हाईवे बंद

भारी बारिश के कारण उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और अन्य राज्यों में जलभराव और लैंडस्लाइड से जनजीवन प्रभावित हुआ है। कई जगहों पर स्कूल बंद और चेतावनी जारी की गई है।

प्रतापगढ़ में बारिश बनी काल: 100 साल पुराना मकान ढहा, एक ही परिवार के 6 लोगों की दर्दनाक मौत

राज्य

प्रतापगढ़ में बारिश बनी काल: 100 साल पुराना मकान ढहा, एक ही परिवार के 6 लोगों की दर्दनाक मौत

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में बारिश के चलते एक पुराना मकान ढह गया, जिसमें दबकर एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई।