BABA BAGESHWAR PADYATRA: बाबा बागेश्वर की पदयात्रा की तैयारियां जोरो पर, साथ चल...

baba-bageshwar-padyatra-delhi-to-vrindavan

BABA BAGESHWAR PADYATRA: बाबा बागेश्वर की पदयात्रा की तैयारियां जोरो पर, साथ चलने वाले जान ले नियम और शर्तें....

baba bageshwar padyatra बाबा बागेश्वर की पदयात्रा की तैयारियां जोरो पर  साथ चलने वाले जान ले नियम और शर्तें

आर्थिक नहीं सिर्फ शारीरिक और मानसिक सहयोग बाबा बागेश्वर ने कहा "यह यात्रा सनातन धर्मावलंबियों को जगाने के लिए है. भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए है. अगर आपके अंदर हिंदुत्व का जोश है, तभी यात्रा में चलें, नहीं तो घर बैठे रहें. हम अकेले चलेंगे. हमें तो यात्रा करनी है, लड़ेंगे, गिरेगे, धक्के खायेंगे, बेइज्जती सहेंगे, वीडियो पर गालिया खायेंगे लेकिन हम चलेंगे. इस यात्रा में आप सभी से आर्थिक नहीं सिर्फ शारीरिक और मानसिक सहयोग का आग्रह किया जा रहा है.

यात्रा में शामिल होने के लिए जारी होगा क्यूआर कोड

सनातन हिंदू पदयात्रा के प्रभारी धीरेंद्र गौर ने बताया "मां कात्यायनी मंदिर में बागेश्वर महाराज ने दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश एवं मध्य प्रदेश के प्रतिनिधियों से भेंट की. उन्हें बताया कि क्यूआर कोड जल्द ही जारी किया जा रहा है. इसके माध्यम से लोग यात्रा में शामिल होने के लिए पंजीयन कर सकते हैं. जो भी मंडल एवं सदस्य यात्रा में शामिल हों, उनकी पूरी जानकारी मंडल प्रभारी के पास आवश्यक रूप से होनी चाहिए."कितने मंडल शामिल होंगे और उनके कितने सदस्य शामिल होंगे, इसका ब्यौरा होना बहुत जरूरी है. धीरेंद्र शास्त्री ने सभी मंडल प्रभारियों से कहा "वे अपने-अपने क्षेत्र में लोगों को पीले चावल बांटकर यात्रा के लिए आमंत्रित करें."

यहां खुलेगा कार्यालय

सिद्ध पीठ कात्यायनी मंदिर प्रांगण में 10 सितंबर से बागेश्वर धाम का कार्यालय शुरू हो जाएगा. दिल्ली और उसके आसपास के क्षेत्र में रहने वाले लोग इस कार्यालय के माध्यम से बागेश्वर धाम सुंदरकांड मंडल से लेकर पदयात्रा के संबंध में सारी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

यात्रा के नियम और शर्तें

  • अपने क्षेत्र में बैनर और पोस्टर के माध्यम से यात्रा का प्रचार कर सकते हैं।

  • बैनर और पोस्टर में किसी भी आपराधिक प्रवृत्ति वाले व्यक्ति की फोटो नहीं होनी चाहिए।

  • यात्रा और सुंदरकांड मंडल के संबंध में वीडियो और फोटोग्राफी कार्यालय तक भेजी जानी चाहिए।

  • यात्रा के दौरान स्वागत में फूलों की माला या पुष्प वर्षा नहीं होगी।

  • किसी भी धर्म के लोग यात्रा में समान रूप से शामिल हो सकते हैं

किसी भी धर्म के लोग हो सकते है यात्रा में शामिल

पं.धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का कहना है "इस यात्रा में किसी भी धर्म के लोग शामिल हो सकते हैं. सभी के लिए यह एक अच्छा अवसर है. जिनके पूर्वजों ने अपनी सनातन संस्कृति को सहेज कर रखा था, आज फिर से इस संस्कृति की ओर लौटकर भारत को विश्व गुरु बनाने में योगदान दिया जा सकता है." Read:- CHEETAH SAFARI : मध्य प्रदेश में चीता सफारी की शुरुआत, कूनो नेशनल पार्क में खुली जीप में देख सकेंगे पर्यटक Watch:- US ने भारत पर 50% टैरिफ लगाया

संबंधित सामग्री

गुरु पूर्णिमा पर कैसे करें व्रत और दान? जानें महत्व और घर पर पूजा की सरल विधि 

सनातन

गुरु पूर्णिमा पर कैसे करें व्रत और दान? जानें महत्व और घर पर पूजा की सरल विधि 

गुरु पूर्णिमा हिन्दू धर्म में एक प्रमुख पर्व है, जिसे 28 जुलाई से 29 जुलाई 2026 तक मनाया जाएगा। इस दिन गुरुओं को सम्मान और आदर प्रदान किया जाता है।

 संसद में हंगामा, परीक्षा संशोधन बिल पर नहीं हो सकी चर्चा, SC बोला - पुलिस की बर्बरता गलत

देश-विदेश

संसद में हंगामा, परीक्षा संशोधन बिल पर नहीं हो सकी चर्चा, SC बोला - पुलिस की बर्बरता गलत

लोकसभा और राज्यसभा में विपक्ष के हंगामे के कारण परीक्षा संशोधन बिल पर चर्चा बार-बार स्थगित हो गई। धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया और सरकार ने कड़े कानूनों की घोषणा की।

'काला हिरण' का हटेगा टीजर, कोर्ट से सलमान खान को राहत, प्रोड्यूसर को पड़ी फटकार

मनोरंजन

'काला हिरण' का हटेगा टीजर, कोर्ट से सलमान खान को राहत, प्रोड्यूसर को पड़ी फटकार

दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान की याचिका के बाद 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' फिल्म के टीजर को हटाने का आदेश दिया। फिल्म पर कानूनी विवाद बढ़ता जा रहा है।

वैभव सूर्यवंशी बने सबसे यंगेस्ट प्लेयर ऑफ द सीरीज, सचिन तेंदुलकर का भी रिकॉर्ड टूटा

देश-विदेश

वैभव सूर्यवंशी बने सबसे यंगेस्ट प्लेयर ऑफ द सीरीज, सचिन तेंदुलकर का भी रिकॉर्ड टूटा

वैभव सूर्यवंशी ने तीसरे T20 मैच में जिम्बाब्वे को हराते हुए इतिहास रचा, सबसे कम उम्र में प्लेयर ऑफ द सीरीज बने।

UP में बाढ़ का खतरा, स्कूल सरयू में समाया, 75 जिलो में बरिश का अलर्ट

राज्य

UP में बाढ़ का खतरा, स्कूल सरयू में समाया, 75 जिलो में बरिश का अलर्ट

उत्तर प्रदेश में हो रही लगातार बारिश के कारण कई नदियाँ उफान पर हैं। स्कूल और फसलें डूबीं, कई शहरों में बाढ़ का अलर्ट जारी।