बम बनाने की पर्ची मिली

अयोध्या में छात्र के पास मिली बम बनाने की पर्ची, जांच में जुटी सुरक्षा एजेंसियां

अयोध्या के मेडिकल कॉलेज में एक छात्र के पास से बम बनाने के तरीके लिखी पर्ची मिली, पुलिस ने छात्र को हिरासत में लिया।

By : नेशन मिरर
अयोध्या में छात्र के पास मिली बम बनाने की पर्ची, जांच में जुटी सुरक्षा एजेंसियां

अयोध्या में छात्र के पास मिली बम बनाने की पर्ची

अयोध्या मेडिकल कॉलेज में एक छात्र के पास से बम बनाने के तरीके लिखी एक पर्ची मिली है। इसमें लिखा है- बड़ा धमाका,हालैंड हॉल। साथ ही कई सारे केमिकल फॉमूले और उनके डायग्राम भी बने हैं। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गईं। पुलिस ने शनिवार सुबह 11 बजे छात्र को हिरासत में ले लिया।       

मेडिकल कॉलेज में मिला बम वाला नोट

यह नोट राजर्षि दशरथ ऑटोनॉमस स्टेट मेडिकल कॉलेज की एक्स-रे लैब में नाइट शिफ्ट खत्म होने के बाद मिला.शनिवार को स्टाफ ने इसे मेडिकल कॉलेज प्रशासन को सौंपा,जिन्होंने बाद में पुलिस को इसकी जानकारी दी। 

पर्ची में लिखा है, बम बनाने का केमिकल फॉर्मूला

बलरामपुर का रहने वाला सरफराज अयोध्या के राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज में लैब टेक्नीशियन (पैरामेडिकल) फर्स्ट ईयर का छात्र है। सफाईकर्मी लैब की सफाई करने पहुंचे  वहां उन्हें एक पर्ची मिली । स्टाफ ने देखा कि पर्ची में बम बनाने की विधि, केमिकल फार्मूला,बड़ा धमाका और उसका रिएक्शन समेत कई जानकारी लिखी हैं। इसके बाद स्टाफ ने यह बात पुलिस को बताई।

सुरक्षा एजेंसियां भी जांच में जुटी 

मेडिकल  प्रशासन ने इसकी सूचना पुलिस को दी है. पुलिस ने छात्र को हिरासत में ले लिया है, अब छात्र से पुलिस के साथ सुरक्षा एजेंसियां भी पूछताछ कर रही है । फिलहाल,पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि तथ्यों की पुष्टि के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित सामग्री

‘जय श्री राम’ के नारों से गूंजी अयोध्या, रामकोट की नित्य परिक्रमा का एक साल पूरा

‘जय श्री राम’ के नारों से गूंजी अयोध्या, रामकोट की नित्य परिक्रमा का एक साल पूरा

अयोध्या में रामकोट परिक्रमा की पहली वर्षगांठ पर बड़े पैमाने पर आयोजन हुआ, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं और संतों ने भाग लिया।

क्रिकेटर अभिषेक पोरेल रेप आरोप में गिरफ्तार, आरोप - शादी का दिया झांसा, DC के लिए चुके

क्रिकेटर अभिषेक पोरेल रेप आरोप में गिरफ्तार, आरोप - शादी का दिया झांसा, DC के लिए चुके

भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज अभिषेक पोरेल को रेप के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पीड़िता ने उन पर शादी का झांसा देकर यौन संबंध बनाने का आरोप लगाया है।

सावन के दूसरे सोमवार पर काशी में उमड़ा आस्था का सैलाब, 3.5 लाख से ज्यादा भक्तों ने किए बाबा विश्वनाथ के दर्शन

सावन के दूसरे सोमवार पर काशी में उमड़ा आस्था का सैलाब, 3.5 लाख से ज्यादा भक्तों ने किए बाबा विश्वनाथ के दर्शन

उत्तर प्रदेश के शिव मंदिरों में सावन के दूसरे सोमवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई। वाराणसी, अयोध्या, प्रयागराज में विशेष इंतजाम किए गए।

अयोध्या में खत्म हुआ VIP पास सिस्टम, अब कतार से ही होंगे राम दरबार के दर्शन

अयोध्या में खत्म हुआ VIP पास सिस्टम, अब कतार से ही होंगे राम दरबार के दर्शन

राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने घोषणा की है कि अब राम दरबार के दर्शन के लिए VIP पास की आवश्यकता नहीं होगी। श्रद्धालु सामान्य दर्शन कतार से दर्शन कर सकेंगे।

16 अगस्त को अलवर दौरे पर रहेंगे अमित शाह, नए प्लांट का करेंगे शिलान्यास

16 अगस्त को अलवर दौरे पर रहेंगे अमित शाह, नए प्लांट का करेंगे शिलान्यास

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 16 अगस्त को अलवर में सरस डेयरी के नए प्लांट का शिलान्यास और अलवर मेडिकल कॉलेज के भवन का उद्घाटन करेंगे।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026