गंगा के बाद सरयू में शराब और नॉनवेज पार्टी, वीडियो हुआ वायरल, अयोध्या में बवाल

अयोध्या में वायरल वीडियो

गंगा के बाद सरयू में शराब और नॉनवेज पार्टी, वीडियो हुआ वायरल, अयोध्या में बवाल

अयोध्या के गुप्तार घाट पर युवकों द्वारा नाव पर बीयर पीते और पार्टी करते हुए वीडियो वायरल होने पर विवाद उत्पन्न हुआ। पुलिस ने कार्रवाई की।

गंगा के बाद सरयू में शराब और नॉनवेज पार्टी वीडियो हुआ वायरल अयोध्या में बवाल

गंगा के बाद सरयू में शराब और नॉनवेज पार्टी |

अयोध्या में मां सरयू के तट से जुड़ा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ युवक नाव पर बैठकर बीयर पीते और पार्टी कर  रहे हैं। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 3 युवकों को हिरासत में लिया। घटना गुप्तार घाट की बताई जा रही है। जिसे लेकर संतो और श्रद्धालुओं में नाराजगी है।

सरयू में शराब पार्टी

अयोध्या के कैंट थाना इलाके स्थित गुप्तार घाट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। वायरल वीडियो में कुछ युवक सरयू नदी के बीच नाव पर पार्टी करते दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि वीडियो कुछ दिन पहले का है। हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। जिसके बाद मामला सुर्खियों में आ गया। हालांकि नेशन मिरर वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

वीडियो में क्या?

वीडियो में 4 युवक नाव पर बैठे नजर आते हैं। इनमें से कुछ युवक नशीला पदार्थ का सेवन करते दिखाई दे रहे हैं। साथ ही वीडियो में एक शख्स अपने साथियों के नाम लेते हुए पार्टी का जिक्र करता सुनाई देता है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, वीडियो में दिख रहे युवक गुप्तार घाट क्षेत्र के निवासी हैं और नाव चलाने का काम करते हैं। 

गुप्तार घाट अयोध्या

गुप्तार घाट अयोध्या के प्रमुख धार्मिक स्थलों में से एक है। यहां हर दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु सरयू स्नान और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में धार्मिक महत्व वाले स्थान से जुड़ा यह वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने नाराजगी जताई। सोशल मीडिया पर भी कई लोग इस घटना पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। धार्मिक स्थलों की गरिमा बनाए रखने की मांग की जा रही हैं।

संबंधित सामग्री

मानसून सत्र शुरू होने से पहले सर्वदलीय बैठक, विपक्ष का आरोप - बागी सांसदों को बैठक में क्यों बुलाया?

देश-विदेश

मानसून सत्र शुरू होने से पहले सर्वदलीय बैठक, विपक्ष का आरोप - बागी सांसदों को बैठक में क्यों बुलाया?

संसद की एनेक्सी बिल्डिंग में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान, विपक्षी दलों ने वॉकआउट किया। विवाद TMC के 20 बागी सांसदों की उपस्थिति को लेकर था।

 राम मंदिर चढ़ावा चोरी: राहुल गांधी ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कहा- आपकी चुप्पी स्वीकार नहीं

राज्य

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: राहुल गांधी ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कहा- आपकी चुप्पी स्वीकार नहीं

राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे ने PM मोदी को चिट्ठी लिखकर राम मंदिर ट्रस्ट के वित्तीय मामलों की स्वतंत्र जांच की मांग की है।

‘29 जुलाई से पहले नया नेता चुन लें हेमंत सोरेन’: पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा का दावा, संभावित राजनीतिक संकट की चेतावनी

राज्य

‘29 जुलाई से पहले नया नेता चुन लें हेमंत सोरेन’: पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा का दावा, संभावित राजनीतिक संकट की चेतावनी

झारखंड पीपुल्स पार्टी के संस्थापक सूर्य सिंह बेसरा ने हेमंत सोरेन के खिलाफ राजनीतिक और संवैधानिक संकट की चेतावनी दी है।

नशे में झूमता ​मिला कॉन्स्टेबल VIDEO हुआ वायरल ,एसपी ने बोली बड़ी बात 

राज्य

नशे में झूमता ​मिला कॉन्स्टेबल VIDEO हुआ वायरल ,एसपी ने बोली बड़ी बात 

पंजाब में नशे में धुत एक पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल हो गया है, जिसे हिरासत में लिया गया और डोप टेस्ट की तैयारी हो रही है।

राम मंदिर से चढ़ावा चोरी: जेल से टिन्नु के भतीजे मनीष के साथ ले गई पुलिस

राज्य

राम मंदिर से चढ़ावा चोरी: जेल से टिन्नु के भतीजे मनीष के साथ ले गई पुलिस

अयोध्या राम मंदिर से चोरी गए चढ़ावे के मामले में टिन्नू और उसके भतीजे मनीष यादव को पुलिस ने रिमांड पर लिया है। दोनों से पूछताछ जारी है।