अविमुक्तेश्वरानंद पर दर्ज होगा यौन शोषण का मुकदमा, शंकराचार्य बोले - झूठा केस लगाया

avimukteshwaranand-sexual-harassment-case-shankaracharya-reaction

अविमुक्तेश्वरानंद पर दर्ज होगा यौन शोषण का मुकदमा, शंकराचार्य बोले - झूठा केस लगाया

अविमुक्तेश्वरानंद पर दर्ज होगा यौन शोषण का मुकदमा शंकराचार्य बोले - झूठा केस लगाया

Avimukteshwaranand sexual harassment allegations: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर नाबालिग बच्चों के यौन शोषण का मुकदमा दर्ज होगा। यह आदेश प्रयागराज की पॉक्सो कोर्ट ने दिया है। 13 फरवरी को इस मामले में नाबालिग बच्चों के बयान दर्ज किए गए थे। रामभद्राचार्य के शिष्य आशुतोष महाराज ने 2 शिष्यों को कोर्ट में पेश कर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर यौन शोषण का आरोप लगाया। 

शंकराचार्य पर होगी FIR

कैमरे के सामने बच्चों के बयान दर्ज हुए थे। स्पेशल जज पॉक्सो एक्ट विनोद कुमार चौरसिया की कोर्ट ने प्रयागराज पुलिस कमिश्नर की जांच रिपोर्ट के बाद शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद, उनके शिष्य मुकुंदानंद और 2-3 अज्ञात लोगों पर केस दर्ज करने के आदेश जारी किए। कोर्ट ने 13 फरवरी को अपना आदेश रिजर्व रखा था।

2 शिष्यों के साथ यौन शोषण 

आशुतोष महाराज ने स्वयं को ही अपना वकील बताया था। 13 फरवरी को हुई सुनवाई में उन्होंने स्पेशल जज पॉक्सो विनोद कुमार चौरसिया के समक्ष कहा कि 2 शिष्यों ने उनके पास आकर अपने साथ हुए यौन शोषण की आपबीती सुनाई। उन्होंने अदालत से मांग की कि शंकराचार्य के खिलाफ FIR दर्ज कर निष्पक्ष जांच कराई जाए। आशुतोष महाराज ने अदालत में यह भी कहा कि उन्हें लगातार धमकियां मिल रही हैं और उनकी कार को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। उन्होंने आशंका जताई कि उनका मर्डर भी हो सकता है। 

Avimukteshwaranand sexual harassment allegations: कोर्ट क्या बोला?

प्रयागराज कोर्ट ने सुप्रीम कोर्ट के कई फैसलों का हवाला दिया। कहा, हर मामले में FIR दर्ज करना जरूरी नहीं होता। मजिस्ट्रेट को तय करना होता है कि FIR का निर्देश दिया जाए या शिकायत के रूप में आगे बढ़ाया जाए। यदि मामले में पुलिस जांच जरूरी हो, तो FIR दर्ज कर जांच करना सही होता है। कोर्ट ने कहा, आरोप गंभीर और अपराध की श्रेणी में आते हैं और पॉक्सो अधिनियम लागू होता है। साक्ष्य जुटाने के लिए पुलिस जांच जरूरी है। केवल निजी शिकायत के रूप में मामला आगे बढ़ाना ठीक नहीं होगा।

शंकराचार्य का पलटवार

कोर्ट के फैसले के बाद शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा- यौन शोषण का केस फर्जी साबित होगा। ये बनाया हुआ मामला है। आशुतोष महाराज रामभद्राचार्य का एक चेला है। हिस्ट्रीशीटर है। उसने पहले भी कई लोगों के ऊपर झूठे केस किए हैं। वह लोगों को डराता है, और धन उगाही करता है। शंकराचार्य ने कहा- कोर्ट का एक प्रोसिजर है, उसका हम सहयोग करेंगे। इसके बाद दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। बनावटी केस तो बनावटी ही रहने वाला है। इसलिए हम चाहते हैं कि जल्दी जांच हो जाए।  

संबंधित सामग्री

26 July 2026 Rashifal: नौकरी, बिज़नेस और प्यार में इन राशियों को मिलेंगे शुभ संकेत

सनातन

26 July 2026 Rashifal: नौकरी, बिज़नेस और प्यार में इन राशियों को मिलेंगे शुभ संकेत

26 जुलाई 2026 राशिफल: जानें मेष से मीन तक 12 राशियों का आज का दैनिक राशिफल, बिज़नेस, नौकरी, प्यार, शिक्षा और सफलता से जुड़े महत्वपूर्ण संकेत।

अन्नदाता की डबल इनकम का प्रयास, सीएम डॉ. मोहन बोले- किसानों का कल्याण सर्वोपरि

राज्य

अन्नदाता की डबल इनकम का प्रयास, सीएम डॉ. मोहन बोले- किसानों का कल्याण सर्वोपरि

मध्यप्रदेश के खरगोन में आयोजित बलराम कृषि महोत्सव में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उन्नत कृषि तकनीक को अपनाने की अपील की, किसानों की आय वृद्धि पर ध्यान केंद्रित।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे 193 करोड़ के विकास कार्यों का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे 193 करोड़ के विकास कार्यों का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 26 जुलाई को निवाड़ी जिले में 193 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का भूमि-पूजन और लोकार्पण करेंगे।

भारत ने जिम्बाब्वे को 90 रनों से हराया, ईशान-तिलक की फिफ्टी, अभिषेक ने 3 विकेट झटके

देश-विदेश

भारत ने जिम्बाब्वे को 90 रनों से हराया, ईशान-तिलक की फिफ्टी, अभिषेक ने 3 विकेट झटके

हरारे में भारत और जिम्बाब्वे के बीच दूसरे मैच में भारत ने 90 रनों से जीत हासिल की। ईशान किशन और तिलक वर्मा की शानदार पारियाँ रहीं।

हापुड़ में युवती ने युवक पर पहचान छिपाकर संबंध बनाने का आरोप लगाया, शादी से इनकार के बाद ब्लैकमेलिंग की शिकायत

देश-विदेश

हापुड़ में युवती ने युवक पर पहचान छिपाकर संबंध बनाने का आरोप लगाया, शादी से इनकार के बाद ब्लैकमेलिंग की शिकायत

उत्तर प्रदेश के हापुड़ में एक युवती ने युवक पर धार्मिक पहचान छिपाकर शादी का झांसा देने और बाद में ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया।