Arif Masood Supreme Court relief: कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद को SC से बड़ी राहत, ...

arif-masood-supreme-court-fir-stay

Arif Masood Supreme Court relief: कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद को SC से बड़ी राहत, प्रियदर्शनी कॉलेज केस में FIR जांच पर रोक

arif masood supreme court relief कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद को sc से बड़ी राहत प्रियदर्शनी कॉलेज केस में fir जांच पर रोक

सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के आदेश पर लगाई रोक

Arif Masood Supreme Court relief:भोपाल से सामने आए इस बड़े राजनीतिक मामले में सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद को राहत दी है। मसूद ने मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के उस फैसले को चुनौती दी थी जिसमें उनके खिलाफ FIR दर्ज करने और SIT गठित करने के निर्देश दिए गए थे। सुप्रीम कोर्ट ने 22 अगस्त को हुई सुनवाई में FIR जांच पर फिलहाल रोक लगा दी है।

फर्जी दस्तावेजों का आरोप, कॉलेज की मान्यता हुई थी रद्द

यह मामला इंदिरा प्रियदर्शनी कॉलेज से जुड़ा है, जिसके सचिव आरिफ मसूद हैं। आरोप था कि कॉलेज को फर्जी सेल डीड के जरिए संचालित किया जा रहा था। इसी के आधार पर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने 9 जून 2025 को कॉलेज की मान्यता रद्द कर दी थी और FIR दर्ज करने के आदेश दिए थे।

read more: मंदिर के पास खुदाई में निकला‘खजाना’ चांदी के 45 सिक्कों पर ऊर्दू-फारसी में लिखी लिपी

छात्रों को भी सुप्रीम कोर्ट से राहत

सुप्रीम कोर्ट ने न सिर्फ आरिफ मसूद के खिलाफ FIR की जांच पर रोक लगाई है, बल्कि कॉलेज में पढ़ रहे छात्रों को भी राहत दी है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि छात्र अपनी पढ़ाई जारी रख सकेंगे, जिससे उनकी शिक्षा प्रभावित न हो।

राजनीतिक और प्रशासनिक समर्थन पर हाईकोर्ट की टिप्पणी

Arif Masood Supreme Court relief: हाईकोर्ट ने अपने फैसले में कहा था कि जाली दस्तावेजों के आधार पर कॉलेज का संचालन प्रशासनिक और राजनीतिक संरक्षण के बिना संभव नहीं था। इसी टिप्पणी को चुनौती देते हुए मसूद ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था, जहां उन्हें फिलहाल राहत मिल गई है।

read more: भोपाल में स्ट्रीट डॉग्स को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत, महापौर ने की अपील – “खुले में न दें खाना”

संबंधित सामग्री

स्लीमनाबाद टनल उद्घाटन से 1500 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

राज्य

स्लीमनाबाद टनल उद्घाटन से 1500 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

मध्यप्रदेश में स्लीमनाबाद टनल का उद्घाटन जल्द होने वाला है, जिससे 1500 गांवों की लगभग ढाई लाख हेक्टेयर भूमि को सिंचाई की सुविधा मिलेगी।

कोटा में कथित ऑनलाइन नेटवर्क का खुलासा, हिन्दू महिलाओं को निशाना बनाने के आरोप; पाकिस्तान लिंक की भी जांच

देश-विदेश

कोटा में कथित ऑनलाइन नेटवर्क का खुलासा, हिन्दू महिलाओं को निशाना बनाने के आरोप; पाकिस्तान लिंक की भी जांच

कोटा में ऑनलाइन नेटवर्क के जरिए महिलाओं की गोपनीयता में दखल देने का मामला सामने आया है, पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

हिमाचल के CBSE स्कूलों में जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती, 30 जून तक नियुक्त होंगे योग व संगीत शिक्षक: सीएम सुक्खू

राज्य

हिमाचल के CBSE स्कूलों में जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती, 30 जून तक नियुक्त होंगे योग व संगीत शिक्षक: सीएम सुक्खू

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए नए शिक्षकों की भर्ती का ऐलान किया।

झारखण्ड सीएम सोरेन को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, आचार संहिता उल्लंघन का मामला हुआ खारिज

राज्य

झारखण्ड सीएम सोरेन को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, आचार संहिता उल्लंघन का मामला हुआ खारिज

झारखंड हाईकोर्ट ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ 2014 के विधानसभा चुनाव से जुड़ी FIR को निरस्त कर उन्हें बड़ी कानूनी राहत प्रदान की है।

सरकार ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के प्रतिबंध को हटाया, नए कनेक्शन पर राहत नहीं

देश-विदेश

सरकार ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के प्रतिबंध को हटाया, नए कनेक्शन पर राहत नहीं

केन्द्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के वितरण पर लगाई गई रोक हटा दी है, जिससे वाणिज्यिक उपयोगकर्ताओं को राहत मिलेगी।