CM से मिलने के लिए रोई थी अनामिका, अब मोहन सरकार ने किया बड़ा ऐलान, होंगे सपने पूरे

anamika-baiga-cm-mohan-yadav-government-announcement-doctor-dream

CM से मिलने के लिए रोई थी अनामिका, अब मोहन सरकार ने किया बड़ा ऐलान, होंगे सपने पूरे

cm से मिलने के लिए रोई थी अनामिका अब मोहन सरकार ने किया बड़ा ऐलान होंगे सपने पूरे

Anamika Baiga CM Mohan: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव शुक्रवार को सीधी जिले की सिहावल विधानसभा के बहरी में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे। यहां का एक वीडियो सामने आया, जिसमें मुख्यमंत्री से गुहार लगाने एक आदिवासी छात्रा अनामिका बहरी पहुंची। ताकि अपनी पढ़ाई के लिए मदद मांग सके, लेकिन अनामिका को मिलने नहीं दिया गया। 

रोती रही आनामिका

इसका वीडियो भी सामने आया। जिसमें अनामिका सुरक्षा कर्मियों के सामने गिड़गिड़ा रही है, कि उसे पढ़ना है, डॉक्टर बनना है। लेकिन पैसा नहीं है। अनामिका के रोने का वीडियो भी सामने आया। लेकिन अनामिका की CM से मुलाकात नहीं हो पाई।  [caption id="attachment_127485" align="alignnone" width="631"]CM से मिलने के लिए रोई थी अनामिका CM से मिलने के लिए रोई थी अनामिका[/caption]

CM ने किया मदद का ऐलान

Anamika Baiga CM Mohan: हालांकि, कल अनामिका की मुलाकात सीएम मोहन से नहीं हो पाई। लेकिन, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मामले को संज्ञान में लेते हुए अनामिका को हर संभव मदद देने का ऐलान किया. CM डॉ मोहन यादव ने X पर पोस्ट करते हुए लिखा - कल सीधी प्रवास के दौरान बिटिया सुश्री अनामिका बैगा ने पढ़ाई में मदद हेतु अनुरोध किया था। जानकारी प्राप्त करने पर यह संज्ञान में आया कि अनामिका अभी NEET की तैयारी कर रही है और कोचिंग की पढ़ाई तथा छात्रावास के लिए मदद चाहती है। अभी तक उसने NEET की परीक्षा दी नहीं है। 

‘मध्यप्रदेश का नाम रोशन करेगी अनामिका’

CM ने आगे लिखा - यह संज्ञान में आने के बाद बिटिया के लिए उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। आगे भी मेडिकल कॉलेज में प्रवेश होने पर राज्य सरकार की ओर से हर संभव सहायता की जाएगी। मुझे पूर्ण विश्वास है कि एक दिन बिटिया अनामिका एक विख्यात चिकित्सक के रूप में मध्यप्रदेश का नाम रोशन करेगी। अनामिका

Anamika Baiga CM Mohan: मजदूरी करते है पिता

बता दे कि, बैगा जनजाति को परंपरागत रूप से जड़ी-बूटियों से इलाज करने वाले वैद्यों के रूप में जाना जाता है। इसी समुदाय की एक बेटी अनामिका अब डॉक्टर बनना चाहती है। सीधी जिले के मझौली के ग्राम डेवा की अनामिका घर पर रहकर NEET की तैयारी कर रही है, लेकिन आर्थिक तंगी के कारण उसके सपने पूरे नहीं हो पा रहे। अनामिका बेहद गरीब परिवार से आती है। उसके पिता राजकुमार बैगा मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं।

संबंधित सामग्री

PV सिंधु की जापान ओपन के फाइनल में एंट्री, अकाने यामागुची से होगा मुकाबला

देश-विदेश

PV सिंधु की जापान ओपन के फाइनल में एंट्री, अकाने यामागुची से होगा मुकाबला

भारतीय स्टार शटलर PV सिंधु ने जापान ओपन सुपर 750 के फाइनल में जगह बनाई, जहां उनका सामना जापान की अकाने यामागुची से होगा।

जमीन विवाद में बुजुर्ग दंपती को उतारा मौत के घाट ,डबल मर्डर का पुलिस ने किया खुलासा

राज्य

जमीन विवाद में बुजुर्ग दंपती को उतारा मौत के घाट ,डबल मर्डर का पुलिस ने किया खुलासा

छत्तीसगढ़ में जमीन विवाद के चलते बुजुर्ग दंपती की हत्या। पुलिस ने दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया, जिन्होंने हत्या के बाद शवों को जलाया।

हरियाणा में गैंगस्टरों के महिमामंडन पर लगेगी लगाम: सोशल मीडिया, प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के लिए जारी होगी एडवाइजरी

राज्य

हरियाणा में गैंगस्टरों के महिमामंडन पर लगेगी लगाम: सोशल मीडिया, प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के लिए जारी होगी एडवाइजरी

हरियाणा में गैंगस्टरों का महिमामंडन रोकने के लिए सरकार कड़े नियम लागू करेगी। मीडिया पर नियंत्रण के लिए जल्द ही एडवाइजरी जारी होगी।

उत्तराखंड में नई रेल सेवा शुरू, कुमाऊं और गढ़वाल को जोड़ेगी, CM धामी और रेलमंत्री ने दिखाई हरि झंड़ी

राज्य

उत्तराखंड में नई रेल सेवा शुरू, कुमाऊं और गढ़वाल को जोड़ेगी, CM धामी और रेलमंत्री ने दिखाई हरि झंड़ी

उत्तराखंड में नई रेल सेवा रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस शुरू की गई, जो कुमाऊं और गढ़वाल क्षेत्रों को सीधे जोड़ेगी। यह ट्रेन सप्ताह में दो दिन चलेगी।

'विक्रम-1' का पहला ऑर्बिटल लॉन्चिंग सफल, सीएम डॉ. मोहन ने कहा - नए कीर्तिमान गढ़ रहा भारत

राज्य

'विक्रम-1' का पहला ऑर्बिटल लॉन्चिंग सफल, सीएम डॉ. मोहन ने कहा - नए कीर्तिमान गढ़ रहा भारत

स्काई रूट एयरोस्पेस द्वारा निर्मित विक्रम-1, भारत का पहला निजी प्रक्षेपण यान, का पहला ऑर्बिटल लांच 18 जुलाई को सफल रहा।