अलकनंदा नदी उफान पर

रुद्रप्रयाग में बारिश से अलकनंदा नदी उफान पर, प्रशासन ने की जनता से अपील

रुद्रप्रयाग में हुई मूसलाधार बारिश के कारण अलकनंदा और मंदाकिनी नदी का जलस्तर बढ़ गया है। नदी किनारे के घाट जलमग्न हो गए हैं और सड़कें बंद हो गई हैं।

रुद्रप्रयाग में बारिश से अलकनंदा नदी उफान पर, प्रशासन ने की जनता से अपील

रुद्रप्रयाग में बारिश से अलकनंदा नदी उफान पर

रुद्रप्रयाग में चमोली में हुई भारी बारिश का असर दिखने लगा है। अलकनंदा नदी उफान पर है और इसका जलस्तर डेंजर लेवल के करीब पहुंच गया है। नदी किनारे बने सभी घाट जलमग्न हो गए, जबकि घाटों तक जाने वाले रास्ते भी पानी में डूब गए।

ऊफान पर अलकनंदा

केदारघाटी में देर रात हुई बारिश के बाद मंदाकिनी नदी का जलस्तर भी सामान्य से काफी बढ़ गया है। नदी का तेज बहाव देखकर लोग चिंतित हैं। प्रशासन ने नदी किनारे रहने वाले लोगों को सतर्क रहने के निर्देश दिए। भारी बारिश के कारण रुद्रप्रयाग के बेलनी इलाके में नदी किनारे से करीब 30 मीटर दूर स्थापित भगवान शिव की विशाल प्रतिमा भी पानी में डूब गई। तेज बहाव के चलते आसपास के घाट पूरी तरह जलमग्न हो गए हैं और नदी तक पहुंचने वाले सभी रास्ते बंद हो गए।


जनता से अपील

प्रशासन लगातार अलकनंदा और मंदाकिनी के जलस्तर पर नजर बनाए रखे हुए है। पुलिस और प्रशासन की टीमें संवेदनशील इलाकों में तैनात की गई हैं। लोगों से नदी किनारे न जाने, बच्चों को घाटों और बरसाती नालों से दूर रखने और प्रशासन की ओर से जारी निर्देशों का पालन करने की अपील की।

सड़क पर गिरा मलबा-बोल्डर

इधर रुद्रप्रयाग में रात हुई मूसलाधार बारिश से सोनप्रयाग-त्रियुगीनारायण मोटर मार्ग बंद हो गया। ठुलसांग गदेरे में बरसाती नाले का बहाव तेज होने से सड़क पर भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर गिर गए। सुबह दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। मार्ग बंद होने से त्रियुगीनारायण मंदिर में शादी करने पहुंचे दूल्हा-दुल्हन को पैदल जाना पड़ा। दुल्हन करीब 2 किमी पैदल चलकर मंदिर पहुंची। त्रियुगीनारायण को भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह स्थल के रूप में माना गया है। यहां देशभर से जोड़े विवाह के लिए पहुंचते हैं।

संबंधित सामग्री

मानसून का महातांडव: वाराणसी के 84 घाट डूबे, MP-UP में बाढ़ जैसे हालात; राजस्थान में 40° के करीब पारा

मानसून का महातांडव: वाराणसी के 84 घाट डूबे, MP-UP में बाढ़ जैसे हालात; राजस्थान में 40° के करीब पारा

उत्तर भारत में मानसून के कारण विभिन्न नदियों का जलस्तर बढ़ने से वाराणसी के 84 घाट डूबे, अन्य राज्यों में भी बाढ़ की स्थिति गंभीर।

MP-UP में 7 नदियां खतरे के निशान से ऊपर, हिमाचल में 219 मौतें

MP-UP में 7 नदियां खतरे के निशान से ऊपर, हिमाचल में 219 मौतें

मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में नदियां उफान पर हैं। हिमाचल में बारिश से 219 मौतें, राजस्थान में तापमान 40° पार।

MP में फिर बारिश का तांडव कहीं स्कूल बंद, कहीं सड़कों पर नाव तो कहीं नाले में बह गया चरवाहा !

MP में फिर बारिश का तांडव कहीं स्कूल बंद, कहीं सड़कों पर नाव तो कहीं नाले में बह गया चरवाहा !

मध्य प्रदेश में मानसून से भारी बारिश के कारण स्कूल बंद और जनजीवन प्रभावित हुआ है। नदियाँ उफान पर हैं और कई जगहों पर आवागमन रुका है।

देशभर में बारिश का डबल अटैक! दिल्ली से MP और हिमाचल तक बिगड़े हालात

देशभर में बारिश का डबल अटैक! दिल्ली से MP और हिमाचल तक बिगड़े हालात

भारी बारिश के कारण दिल्ली-NCR, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में जलभराव, बाढ़ और लैंडस्लाइड ने जनजीवन को प्रभावित किया है।

देशभर में बारिश का तांडव: दिल्ली-NCR डूबा, प्रयागराज में 5 फीट पानी; MP समेत 6 राज्यों में बाढ़ जैसे हालात

देशभर में बारिश का तांडव: दिल्ली-NCR डूबा, प्रयागराज में 5 फीट पानी; MP समेत 6 राज्यों में बाढ़ जैसे हालात

भारत के कई राज्यों में मानसून की भारी बारिश से बाढ़ के हालात बन गए हैं। दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश में जलभराव और लैंडस्लाइड की घटनाएं हो रही हैं।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026