Khajuraho Dance Festival 2025: 51वां खजुराहो नृत्य समारोह का आगाज 20 फरवरी से,एम...

51st-khajuraho-dance-festival-2025-dr-mohan-yadav

Khajuraho Dance Festival 2025: 51वां खजुराहो नृत्य समारोह का आगाज 20 फरवरी से,एमपी के मुखिया डॉ. मोहन यादव करेंगे समारोह का शुभारंभ

khajuraho dance festival 2025 51वां खजुराहो नृत्य समारोह का आगाज 20 फरवरी सेएमपी के मुखिया डॉ मोहन यादव करेंगे समारोह का शुभारंभ   

भारतीय कला एवं संस्कृति का होगा भव्य आयोजन

Khajuraho Dance Festival 2025: खबर मप्र के खजुराहो से है जहां ऐतिहासिक मंदिरों के बीच 51वां खजुराहो नृत्य समारोह 20 से 26 फरवरी, 2025 तक आयोजित किया जाएगा। बतादें कि इस आयोजन में देश-विदेश के श्रेष्ठ नृत्य कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे और भारतीय संस्कृति व कला को दर्शकों से परिचित कराएंगे। बतादें कि राज्य के संस्कृति और पर्यटन राज्य मंत्री धर्मेंद्र लोधी ने आज इस कार्यक्रम की जानकारी दी।

खजुराहो के कंदरिया महादेव मंदिर प्रांगण में होगा कार्यक्रम का आयोजन

बतादें कि मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति विभाग और उस्ताद अलाउद्दीन खां संगीत एवं कला अकादमी भोपाल द्वारा आयोजित इस समारोह में कई नवाचार भी होंगे। खजुराहो के कंदरिया महादेव मंदिर और देवी जगदंबा मंदिर के बीच स्थित मंदिर प्रांगण में यह अंतर्राष्ट्रीय नृत्य का समागम होगा। इस साल समारोह की भव्यता और आकर्षण को और बढ़ाया गया है, जिसमें विभिन्न कला माध्यमों के लिए विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। [caption id="attachment_61924" align="alignnone" width="339"]Khajuraho Dance Festival 2025: Khajuraho Dance Festival 2025:[/caption]

एमपी के मुखिया करेंगे समारोह का शुभारंभ

जानकारी के लिए बतादें कि समारोह का उद्घाटन 20 फरवरी 2025 को एमपी के मुखिया डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में होगा,सीएम इस समारोह का शुभारंभ भी करेंगे। साथ ही मध्यप्रदेश राज्य रूपंकर कला पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे।

आयोजन को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराने का प्रयास

नृत्य प्रस्तुतियां हर दिन शाम 6:30 बजे से शुरू होंगी, जिसमें कथक, भरतनाट्यम, कुचीपुड़ी, ओडिसी जैसी प्रमुख भारतीय शास्त्रीय नृत्य शैलियों का आयोजन किया जाएगा। इस बार एक विशेष कार्यक्रम में 24 घंटे से भी अधिक समय तक चलने वाली शास्त्रीय नृत्य मैराथन का आयोजन होगा, जिसमें लगभग 125 कलाकार भाग लेंगे। इस आयोजन को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराने का भी प्रयास किया जाएगा। Khajuraho Dance Festival 2025: बतादें कि नृत्य के अलावा, खजुराहो बाल नृत्य महोत्सव, प्रणाम, सृजन और नाद जैसे विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा, जो न केवल युवा कलाकारों के लिए प्रदर्शन का अवसर प्रदान करेंगे, बल्कि कला प्रेमियों को भारतीय कला के विभिन्न रूपों से अवगत कराएंगे। read more: 60 साल बाद महाशिवरात्रि पर शुभ योग, स्वर्णिम काल शुरू Khajuraho Dance Festival 2025: यह समारोह भारतीय कला और संस्कृति के प्रति गहरी श्रद्धा और सम्मान का प्रतीक बनेगा और खजुराहो के ऐतिहासिक महत्व को और अधिक उजागर करेगा। watch now: मोहन सरकार की कैबिनेट बेठक  

संबंधित सामग्री

भारत ने जिम्बाब्वे को 35 रनों से हराया, T20 सीरीज अपने नाम की, वैभव बने हीरो

खेल

भारत ने जिम्बाब्वे को 35 रनों से हराया, T20 सीरीज अपने नाम की, वैभव बने हीरो

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारत ने जिम्बाब्वे को T20 सिरीज में 3-0 से हराया। वैभव सूर्यवंशी और मयंक यादव ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

PM मोदी ने का नया वीडियो, पेपर लीक को लेकर हाईपावर टॉस्क फोर्स बनाने का फैसला

देश-विदेश

PM मोदी ने का नया वीडियो, पेपर लीक को लेकर हाईपावर टॉस्क फोर्स बनाने का फैसला

PM मोदी ने इंस्टाग्राम पर नया वीडियो पोस्ट किया, जिसमें छात्रों के भविष्य के लिए नई पहल और कठोर सजा के प्रावधानों की घोषणा की।

तेज प्रताप यादव को बिहार बंद के दौरान जेल भेजा, साथ खड़े हुए भाई तेजस्वी

राज्य

तेज प्रताप यादव को बिहार बंद के दौरान जेल भेजा, साथ खड़े हुए भाई तेजस्वी

RJD नेता तेज प्रताप यादव को बिहार बंद के दौरान गिरफ्तार कर जेल में भेज दिया गया। उनके भाई तेजस्वी यादव ने सरकार की कार्रवाई की निंदा की।

धन की तंगी होगी छूमंतर! बाथरूम में चुपचाप रख दें ये सफेद चीज, वास्तु के अनुसार सुधर सकती है आर्थिक स्थिति

सनातन

धन की तंगी होगी छूमंतर! बाथरूम में चुपचाप रख दें ये सफेद चीज, वास्तु के अनुसार सुधर सकती है आर्थिक स्थिति

वास्तु शास्त्र के अनुसार, बाथरूम में नमक रखने से नकारात्मक ऊर्जा कम होती है और सकारात्मक वातावरण बनता है, हालांकि इसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।

भारत को मिला पहला गोल्ड, मीराबाई ने वेटलिफ्टिंग में 190 KG उठाया; ऋषिकांत ने मेंस में सिल्वर जीता

देश-विदेश

भारत को मिला पहला गोल्ड, मीराबाई ने वेटलिफ्टिंग में 190 KG उठाया; ऋषिकांत ने मेंस में सिल्वर जीता

मणिपुर के ऋषिकांत सिंह ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में मेन्स वेटलिफ्टिंग 60 KG कैटेगरी में सिल्वर मेडल जीतकर भारत का परचम लहराया।