Kritika Gaurav Wedding: एक्ट्रेस कृतिका कामरा ने स्पोर्ट्स प्रेजेंटर गौरव कपूर स...

kritika-kamra-gaurav-kapoor-wedding-mumbai

Kritika Gaurav Wedding: एक्ट्रेस कृतिका कामरा ने स्पोर्ट्स प्रेजेंटर गौरव कपूर से की रजिस्टर्ड मैरिज..

kritika gaurav wedding एक्ट्रेस कृतिका कामरा ने स्पोर्ट्स प्रेजेंटर गौरव कपूर से की रजिस्टर्ड मैरिज

Kritika Gaurav Wedding: टीवी और फिल्म इडंस्ट्री की जानी – मानी एक्ट्रेस कृतिका कामरा और स्पोर्ट्स प्रेजेंटर गौरव कपूर शादी के बंधन में बंधे। दोनों ने 11 मार्च को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर पर रजिस्टर्ड मैरिज की। इस समारोह में कई सेलिब्रिटीज और क्रिकेटर्स पहुंचे।

तामझाम से दूर सादगी भरे अंदाज में की शादी

जहां आजकल हर कोई एक अलग वेन्यू चुनते हैं। धूमधाम से शादी करते हैं, वहां कृतिका और गौरव ने सादगी का रास्ता चुना और करीब दोस्तों और परिवार की मौजूदगी में रजिस्टर्ड मैरिज की। इस अंदाज से शादी कर फैंस का भी दिल जीता।

शादी में कृतिका ने पहनी मां की दी हुई साड़ी

कृतिका ने अपनी शादी में उनकी मां के द्वारा गिफ्ट की गई खूबसूरत लाल रंग की चंदेरी साड़ी पहनी। रेड कलर की साड़ी में वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वहीं गौरव कपूर ने व्हाइट -क्रीम कलर के आउटफीट पहने नजर आएं।

बता दें कि, कृतिका ने जो साड़ी पहनी थी वो उनके खुद के ब्रांड 'सिन्नाबार' ने तैयार किया है, जो पारंपरिक चंदेरी कला को बचाने और महिला कारीगरों को बढ़ावा देने का काम करता है। वहीं गौरव कपूर ने डिजाइनर राघवेंद्र राठौड़ का आइवरी और गोल्ड रंग का ट्रेडिशनल आउटफिट पहन रखा है।

सेलिब्रिटीज और क्रिकेटर्स हुए शामिल

गौरव कपूर और कृतिका कामरा की शादी के बाद आफ्टर पार्टी रखी गई। यह पार्टी किसी होटल में नहीं बल्कि उनके ही घर के छत पर रखी गई। इसमें कई सेलिब्रिटी जैसे मलाइका अरोड़ा, रिया चक्रवर्ती, नेहा धूपिया, अंगद बेदी, सोहा अली खान सेलेब्स नजर आएं वहीं कई क्रिकेटर्स भी नजर आएं, जिसमें वीरेंद्र सहवाग, पत्नी और बच्चों के साथ युवराज सिंह, जहीर खान जैसे क्रिकेटर्स नजर आएं। इतना ही नहीं इन लोगों ने जमकर डांस भी किया।

शादी के बाद कपल ने कहा कि-

'हम हमेशा से मानते रहे हैं कि जिंदगी के सबसे खास पल वही होते हैं, जो आप अपने प्रिय लोगों के साथ साझा करते हैं। हमें बहुत खुशी है कि हम अपनी जिंदगी का यह नया अध्याय मुंबई में अपने घर पर, अपने परिवार और सबसे करीबी दोस्तों के बीच शुरू कर पा रहे हैं।'

संबंधित सामग्री

अलग अंदाज में मोनालिसा ने किया अगस्त का स्वागत, नो मेकअप लुक ने जीता फैंस का दिल

मनोरंजन

अलग अंदाज में मोनालिसा ने किया अगस्त का स्वागत, नो मेकअप लुक ने जीता फैंस का दिल

मोनालिसा ने अगस्त की शुरुआत में बिना मेकअप के तस्वीरें साझा कीं, जिसमें उन्होंने एक सादगी भरा लुक अपनाया था। इसे सोशल मीडिया पर बहुत सराहा गया।

भीलवाड़ा में पारिवारिक विवाद बना खूनी संघर्ष, जीजा ने साली को गोली मारकर की हत्या; आरोपी 2 घंटे में गिरफ्तार

राज्य

भीलवाड़ा में पारिवारिक विवाद बना खूनी संघर्ष, जीजा ने साली को गोली मारकर की हत्या; आरोपी 2 घंटे में गिरफ्तार

भीलवाड़ा में पारिवारिक कलह के दौरान एक व्यक्ति ने अपनी साली को गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की और आरोपी को हिरासत में लिया।

द हंड्रेड लीग में जेमिमा रोड्रिग्स और फातिमा सना की मुलाकात चर्चा में, मैच के बाद गले मिलने का वीडियो वायरल

देश-विदेश

द हंड्रेड लीग में जेमिमा रोड्रिग्स और फातिमा सना की मुलाकात चर्चा में, मैच के बाद गले मिलने का वीडियो वायरल

द हंड्रेड लीग के दौरान भारतीय जेमिमा रोड्रिग्स और पाकिस्तानी फातिमा सना की मुलाकात ने सोशल मीडिया पर व्यापक चर्चा और विवाद उत्पन्न किया।

बारिश और मॉनसून में तेजी से झड़ रहे हैं बाल? प्याज का रस बन सकता है असरदार घरेलू उपाय

लाइफ स्टाइल

बारिश और मॉनसून में तेजी से झड़ रहे हैं बाल? प्याज का रस बन सकता है असरदार घरेलू उपाय

मानसून के दौरान बढ़ती हेयर फॉल की समस्या के लिए प्याज का रस एक प्राकृतिक उपाय है। इसमें मौजूद सल्फर बालों को मजबूत बनाता है।

पटना मेट्रो निर्माण के बीच ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, बेली रोड चौड़ीकरण के निर्देश

राज्य

पटना मेट्रो निर्माण के बीच ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, बेली रोड चौड़ीकरण के निर्देश

पटना में मेट्रो निर्माण के साथ ट्रैफिक जाम को कम करने के लिए सरकार ने रोड विस्तार और वैकल्पिक मार्गों की योजना बनाई है।