खजुराहो में दर्दनाक हादसा

खजुराहो में बड़ा हादसा टला: झूलती बिजली लाइन से टकराया बच्चों से भरा ऑटो, कई छात्र घायल

मध्य प्रदेश के खजुराहो में बिजली की लापरवाही के कारण स्कूली बच्चों को करंट लग गया, जिससे अफरा-तफरी मच गई।

खजुराहो में बड़ा हादसा टला: झूलती बिजली लाइन से टकराया बच्चों से भरा ऑटो, कई छात्र घायल

मध्य प्रदेश के खजुराहो में एक लापरवाही भरा मामला सामने आया है, जहां स्कूली बच्चों को घर ले जा रहा ऑटो बिजली की झूलती मेन लाइन की चपेट में आ गया। हादसा राजनगर थाना क्षेत्र के पाय गांव में हुआ। ऑटो में बैठे कई बच्चों को करंट लग गया, जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि इस घटना में कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई।

सांदीपनि स्कूल से लौट रहे थे छात्र

जानकारी के अनुसार, पाय गांव के बच्चे सांदीपनि स्कूल में पढ़ते हैं। स्कूल की छुट्टी के बाद सभी छात्र ऑटो से अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में अचानक बिजली का एक तार खंभे से लटकता हुआ ऑटो से टकरा गया। तार के संपर्क में आते ही ऑटो में करंट फैल गया और उसमें बैठे बच्चे डर गए।

चार बच्चों के हाथों पर मिले करंट के निशान

हादसे के बाद बच्चों की जांच की गई, जिसमें चार बच्चों के हाथों पर करंट लगने के निशान पाए गए। वहीं एक बच्चे की जीभ पर चोट आई है। बताया जा रहा है कि ऑटो में एक दर्जन से ज्यादा बच्चे सवार थे। समय रहते स्थिति संभल गई, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

बिजली विभाग पर उठे लापरवाही के सवाल

ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में बिजली का तार टूटने और नीचे लटकने की जानकारी पहले ही बिजली विभाग को दी गई थी, लेकिन समय रहते सुधार नहीं किया गया। इसी लापरवाही के कारण बच्चों से भरे ऑटो को हादसे का सामना करना पड़ा। घटना के बाद बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं।

जांच और कार्रवाई की मांग

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग से लापरवाही करने वालों पर कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि खुले और झूलते बिजली तारों से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। प्रशासन से मांग की गई है कि क्षेत्र में बिजली लाइनों की जांच कर उन्हें सुरक्षित किया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन 24 को करेंगे राज्य स्तरीय कॉन्क्लेव का शुभारंभ, समृद्ध मध्यप्रदेश @2047 पर होगी चर्चा

सीएम डॉ. मोहन 24 को करेंगे राज्य स्तरीय कॉन्क्लेव का शुभारंभ, समृद्ध मध्यप्रदेश @2047 पर होगी चर्चा

CM डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में राज्य स्तरीय कॉन्क्लेव का शुभारंभ किया, जहाँ 'समृद्ध मध्यप्रदेश@2047' पर चर्चा होगी।

अन्नदाता के लिए छेड़ा नया अभियान, सीएम डॉ. मोहन बोले- किसान अपनी फार्मर आईडी जरूर बनवाएं

अन्नदाता के लिए छेड़ा नया अभियान, सीएम डॉ. मोहन बोले- किसान अपनी फार्मर आईडी जरूर बनवाएं

मध्यप्रदेश सरकार ने किसानों के लिए फार्मर आईडी और शून्य ब्याज पर खाद उपलब्ध कराने की योजना शुरू की। किसानों को अब अधिक सुविधाएं और समर्थन मिलेगा।

इंदौर में मिड-डे मील खाने के बाद 38 बच्चे बीमार, 19 अस्पताल में भर्ती; 4 ICU में

इंदौर में मिड-डे मील खाने के बाद 38 बच्चे बीमार, 19 अस्पताल में भर्ती; 4 ICU में

इंदौर के सांवेर क्षेत्र में 38 बच्चे मिड-डे मील खाने के बाद बीमार पड़े। भोजन में कढ़ी-चावल शामिल थे, फूड पॉइजनिंग की आशंका है।

सीएम डॉ. मोहन ने सबके सामने रखा विकास का रोडमैप, बताया आज किस ऊंचाई पर है एमपी

सीएम डॉ. मोहन ने सबके सामने रखा विकास का रोडमैप, बताया आज किस ऊंचाई पर है एमपी

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने वर्ल्ड लीडर्स फोरम में प्रदेश के विकास और निवेश संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की।

CM डॉ. यादव का दिखा देसी अंदाज, बीच रास्ते रुकवाया काफिला; दुकान पर पी लस्सी

CM डॉ. यादव का दिखा देसी अंदाज, बीच रास्ते रुकवाया काफिला; दुकान पर पी लस्सी

मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने टीकमगढ़ दौरे के दौरान सड़क किनारे लस्सी की दुकान पर रुककर लस्सी पी और स्थानीय लोगों से संवाद किया।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026