Kritika Gaurav Wedding Card Viral: एक्ट्रेस कृतिका कामरा स्पोर्ट्स प्रेजेंटर से करेंगी शादी!

kritika-gaurav-wedding-after-party-invitation-card-viral

Kritika Gaurav Wedding Card Viral: एक्ट्रेस कृतिका कामरा स्पोर्ट्स प्रेजेंटर से करेंगी शादी!

kritika gaurav wedding card viral एक्ट्रेस कृतिका कामरा स्पोर्ट्स प्रेजेंटर से करेंगी शादी

Kritika Gaurav Wedding Card Viral: टीवी और फिल्म इडंस्ट्री की जानी – मानी एक्ट्रेस कृतिका कामरा कभी अपनी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर तो कभी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। ऐसे में उनके और स्पोर्ट्स प्रेजेंटर गौरव कपूर के रिलेशनशिप की चर्चाएं सुर्खियों में है। बताया जा रहा है, दोनों 11 मार्च को शादी करने वाले हैं।

बता दें कि, दोनों की शादी होने से पहले ही ऑफ्टर पार्टी का इंविटेशन कार्ड सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

11 मार्च को कृतिका और गौरव करेंगे शादी

रिपोर्ट के अनुसार, कृतिका कामरा और फेमस स्पोर्ट्स प्रेजेंटर गौरव कपूर 11 मार्च को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। दोनों शादी बहुत ही प्राइवेट तरीके से करेंगे। परिवार और क्लोज फ्रैंड के बीच रजिस्टर्ड मैरीज करने वाले हैं।

12 मार्च को ऑफ्टर पार्टी का आयोजन

शादी के बाद 12 मार्च की शाम ऑफ्टर पार्टी का आयोजन किया जाएगा, जिसका इविटेशन कार्ड सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। हालांकि इस वायरल कार्ड में अब तक शादी और पार्टी की कोई लोकेशन मेंशन नहीं की गई।

वायरल कार्ड में लिखा है कि- "हम अपनी शादी का जश्न आप लोगों के साथ मनाना चाहते हैं। आराम से, सुकून से और जल्दी आइए। रात भर रुकिए।"

   

कृतिका ने रिलेशनशिप की दी थी कंफर्मेशन

एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम के ऑफिशियल अकाउंट से एक पोस्ट शेयर की थी, जिसमें वो गौरव खन्ना के साथ ब्रेकफास्ट करते नजर आ रही हैं। दोनों उस पोस्ट में एक दूसरे की तस्वीरें लें रहें हैं। एक पोस्ट में दोनों के सूज दिखाई दे रहें हैं, उस पिक्चर के ऊपर लिखा है – ‘does it have to be this cheesy’। वहीं लास्ट पोस्ट में एक वीडियो शेयर की है, जिसमें दोनों कप से चेस करते नजर आ रहें हैं।

करण कुंद्रा को कर चुकी हैं डेट

एक्ट्रेस अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ – साथ पर्सनल लाइफ को भी लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। कृतिका कामरा ने टीवी के मशहूर ‘कितनी मोहब्बत है’ से पॉपुलैरिटी हासिल की। इस शो में करण कुंद्रा के साथ वो लीड रोल में नजर आईं थी। इसी शो के दौरान दोनों के बीच नजदिकियां बढ़ी और यहीं से उनके लवस्टोरी की शुरुआत हुई। फिर दोनों का ब्रेकअप हो गया। इसके बाद उनका नाम “मित्रो” के को एक्टर जैकी भगनानी के साथ भी जोड़ा गया।

आखिर कौन हैं गौरव कपूर?

गौरव कपूर एक एक्टर के साथ – साथ वो क्रिकेट टूर्नामेंट की होस्टिंग करते हैं। उन्होंने अपने करियक की शुरुआत एफएम रेडियो से की और बाद में टीवी में वीजे बन गए।उन्होंने अपना ग्रेजुएशन वेंकटेश्वर कॉलेज से ग्रेजुएशन किया। वो इंडियन प्रीमियर लीग, T-20 मैच के कवरेज और यूट्यूब के पॉपुलर शो ‘ब्रेकफास्ट विद चैंपियंस’ के लिए मशहूर हैं और कभी- कभी कमेट्री भी करते हैं।

गौरव ने कुछ फिल्मों में भी किया काम

साल 2003 में गौरव कपूर ने फिल्म ‘डरना मना है’ से एक्टिंग करियर की शुरुआती की। ‘श्श्श’ फिल्म फिर ‘शोले’ के रीमेक ‘राम गोपाल वर्मा की आग’, ‘अगली और पगली’, ‘ए वेन्सडे’, ‘क्विक गन मुरुगन’, ‘चला मुसद्दी ऑफिस ऑफिस’ और ‘काय पो छे!’ जौसी फिल्मों में उन्होंने काम किया है।

2016 में गौरव ने की थी शादी

गौरव ने साल 2016 में एक्ट्रेस और मॉडल किरत भट्टल से शादी की थी। बताया जा रहा है, वो अपनी वाइफ से अलग हो चुके हैं, हालांकि इस बात की कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, हाल हि में गौरव कपूर कृतिका कामरा को डेट कर रहें हैं, दोनों अक्सर बांद्रा के मशहूर रेस्टोरेंट में दोनों को साथ देखा गया है। लेकिन उन्होंने पहले अपने रिश्ते को लेकर कोई बात नहीं की लेकिन अब कृतिका कामरा की पोस्ट ने दोनों की रिलेशनशिप को कंफर्म कर दिया है।

संबंधित सामग्री

अलग अंदाज में मोनालिसा ने किया अगस्त का स्वागत, नो मेकअप लुक ने जीता फैंस का दिल

मनोरंजन

अलग अंदाज में मोनालिसा ने किया अगस्त का स्वागत, नो मेकअप लुक ने जीता फैंस का दिल

मोनालिसा ने अगस्त की शुरुआत में बिना मेकअप के तस्वीरें साझा कीं, जिसमें उन्होंने एक सादगी भरा लुक अपनाया था। इसे सोशल मीडिया पर बहुत सराहा गया।

भीलवाड़ा में पारिवारिक विवाद बना खूनी संघर्ष, जीजा ने साली को गोली मारकर की हत्या; आरोपी 2 घंटे में गिरफ्तार

राज्य

भीलवाड़ा में पारिवारिक विवाद बना खूनी संघर्ष, जीजा ने साली को गोली मारकर की हत्या; आरोपी 2 घंटे में गिरफ्तार

भीलवाड़ा में पारिवारिक कलह के दौरान एक व्यक्ति ने अपनी साली को गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की और आरोपी को हिरासत में लिया।

द हंड्रेड लीग में जेमिमा रोड्रिग्स और फातिमा सना की मुलाकात चर्चा में, मैच के बाद गले मिलने का वीडियो वायरल

देश-विदेश

द हंड्रेड लीग में जेमिमा रोड्रिग्स और फातिमा सना की मुलाकात चर्चा में, मैच के बाद गले मिलने का वीडियो वायरल

द हंड्रेड लीग के दौरान भारतीय जेमिमा रोड्रिग्स और पाकिस्तानी फातिमा सना की मुलाकात ने सोशल मीडिया पर व्यापक चर्चा और विवाद उत्पन्न किया।

बारिश और मॉनसून में तेजी से झड़ रहे हैं बाल? प्याज का रस बन सकता है असरदार घरेलू उपाय

लाइफ स्टाइल

बारिश और मॉनसून में तेजी से झड़ रहे हैं बाल? प्याज का रस बन सकता है असरदार घरेलू उपाय

मानसून के दौरान बढ़ती हेयर फॉल की समस्या के लिए प्याज का रस एक प्राकृतिक उपाय है। इसमें मौजूद सल्फर बालों को मजबूत बनाता है।

पटना मेट्रो निर्माण के बीच ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, बेली रोड चौड़ीकरण के निर्देश

राज्य

पटना मेट्रो निर्माण के बीच ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, बेली रोड चौड़ीकरण के निर्देश

पटना में मेट्रो निर्माण के साथ ट्रैफिक जाम को कम करने के लिए सरकार ने रोड विस्तार और वैकल्पिक मार्गों की योजना बनाई है।