IND Vs AFG Test Match: टेस्ट मैच की शुरुआत आज, अब तक भारत का स्कोर 84/1

IND vs AFG Test Match Begins

IND Vs AFG Test Match: टेस्ट मैच की शुरुआत आज, अब तक भारत का स्कोर 84/1

India opts to bat first in the sole Test match against Afghanistan at Maharaja Yadavindra Singh Stadium, Mullanpur. India's score stands at 84/1.


ind vs afg test match टेस्ट मैच की शुरुआत आज अब तक भारत का स्कोर 841

IND Vs AFG Test Match: टेस्ट मैच की शुरुआत आज, अब तक भारत का स्कोर 84/1 |

IND Vs AFG Test Match: भारत और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट मैच मुल्लांपुर के महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में आज से खेला जा रहा है, जहां भारतीय टीम ने टॉस जीतकर बैटिंग करने का फैसला किया।

पहले सेशन के ड्रिंक्स ब्रेक से ठीक पहले भारत ने अपना पहला विकेट गंवाया। यशस्वी जायसवाल 24 रन बनाकर विकेटकीपर के हाथो कैच आउट हो गए। फिलहाल, पहली पारी में इंडिया का स्कोर 84/1 है। केएल राहुल और साई सुदर्शन क्रीज पर हैं।

15वें ओवर में इंडिया की फिफ्टी

15वें ओवर की आखिरी गेंद पर अजमतुल्लाह उमरजई की ओवरपिच गेंद को साई सुदर्शन ने ऑफ स्टंप के बाहर फ्लिक करते हुए चौका जड़ दिया। इस शॉट के साथ ही इंडिया ने 50 रनों का आंकड़ा पार किया।

मानव सुथार ने किया डेब्यू

टेस्ट क्रिकेट में मानव सुथार ने डेब्यू किया। उन्हें कुलदीप यादव ने डेब्यू कैप दी। वहीं ऋषभ पंत का यह 50वां टेस्ट मैच है। 

खास बात यह है कि, इस बार भारतीय टीम की ओर से 6 लेफ्टी बल्लेबाज खेल रहे हैं। मुल्लांपुर का महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम भारत का 31वां टेस्ट वेन्यू बना है। इससे पहले पिछले साल गुवाहाटी टेस्ट वेन्यू बना था।

दोनों टीमों की प्लेइंग-XI

भारत

केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, वॉशिंगटन सुंदर, मानव सुथार, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा।

अफगानिस्तान

सेदीकुल्लाह अटल, रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), अब्दुल मलिक, रहमत शाह, हश्मतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अफसर जजई, अजमतुल्लाह उमरजई, शराफुद्दीन अशरफ, नांगेयालिया खारोटे, जियाउर रहमत शरीफी और मोहम्मद सलीम शमी।

संबंधित सामग्री

पाकिस्तान सीमा से सटे पंजाब के स्कूलों में स्वतंत्रता दिवस नहीं मनाने पर NHRC सख्त, सरकारी स्कूलों में न ध्वजारोहण

राज्य

पाकिस्तान सीमा से सटे पंजाब के स्कूलों में स्वतंत्रता दिवस नहीं मनाने पर NHRC सख्त, सरकारी स्कूलों में न ध्वजारोहण

पंजाब के पाकिस्तान सीमा से सटे स्कूलों में स्वतंत्रता दिवस नहीं मनाने की खबर पर NHRC ने पंजाब सरकार से जवाब मांगा है।

बाजार में गिरावट जारी: सेंसेक्स 100 अंक फिसला, निफ्टी भी कमजोर

देश-विदेश

बाजार में गिरावट जारी: सेंसेक्स 100 अंक फिसला, निफ्टी भी कमजोर

19 अगस्त को सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट देखी गई। मेटल और ऑटो सेक्टर के शेयरों में बिकवाली जारी, एशियाई बाजारों से मिले मिले-जुले संकेत।

फाइटर जेट से मिसाइल सिस्टम तक स्वदेशी निर्माण को बढ़ावा, 405 प्रोडक्ट की लिस्ट जारी

देश-विदेश

फाइटर जेट से मिसाइल सिस्टम तक स्वदेशी निर्माण को बढ़ावा, 405 प्रोडक्ट की लिस्ट जारी

केंद्र सरकार ने रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता बढ़ाने के लिए 405 नए स्ट्रैटेजिक आइटम्स की लिस्ट जारी की। इससे विदेशी आयात कम होगा।

डेविड वॉर्नर को शराब पीकर गाड़ी चलाना पड़ा भारी: ₹1.3 लाख जुर्माना

खेल

डेविड वॉर्नर को शराब पीकर गाड़ी चलाना पड़ा भारी: ₹1.3 लाख जुर्माना

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर डेविड वॉर्नर को ईस्टर संडे के दिन शराब पीकर गाड़ी चलाने के आरोप में 1,500 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर का जुर्माना लगाया गया।

इस बार किसी खिलाड़ी को नहीं मिला खेल रत्न, 17 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड

खेल

इस बार किसी खिलाड़ी को नहीं मिला खेल रत्न, 17 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड

2025 के राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों में किसी खिलाड़ी को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न नहीं मिला। 17 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड के लिए चुना गया है।