French Open 2025: अल्कारेज ने सिनर को हराकर जीता 5वां ग्रैंड स्लैम...

french-open-2025-alcaraz-wins-5th-grand-slam

French Open 2025: अल्कारेज ने सिनर को हराकर जीता 5वां ग्रैंड स्लैम...

french open 2025 अल्कारेज ने सिनर को हराकर जीता 5वां ग्रैंड स्लैम

French Open 2025: पांच सेट तक चले ऐतिहासिक मुकाबले में सिनर को दी शिकस्त, ग्रैंड स्लैम में अल्कारेज ने पांचवी जीत दर्ज की। पेरिस के प्रतिष्ठित रोलां गैरो स्टेडियम में रविवार को खेले गए फ्रेंच ओपन 2025 के फाइनल मुकाबले में स्पेन के 22 वर्षीय टेनिस स्टार कार्लोस अल्कारेज ने इतिहास रच दिया। उन्होंने इटली के वर्ल्ड नंबर-1 जैनिक सिनर को बेहद संघर्षपूर्ण मुकाबले में 4-6, 6-7, 6-4, 7-6, 7-6 से हराकर अपना पांचवां ग्रैंड स्लैम खिताब जीत लिया। Read M0re: क्रिकेटर रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज की रिंग सेरेमनी, स्टेज पर रो पड़ी सांसद

5 घंटे 29 मिनट तक चला मुकाबला...

यह मुकाबला फ्रेंच ओपन के इतिहास में ओपन एरा का सबसे लंबा पुरुष सिंगल्स फाइनल बन गया, जो 5 घंटे और 29 मिनट तक चला। इसने 1982 में गुइलेरमो विलास और मेट्स विलेंडर के बीच हुए 4 घंटे 42 मिनट के फाइनल का रिकॉर्ड तोड़ा।

ऐतिहासिक टाई-ब्रेकर में हुआ फैसला...

फाइनल मुकाबले का नतीजा पांचवें सेट के टाई-ब्रेकर में निकला। यह ओपन एरा में केवल तीसरी बार हुआ जब ग्रैंड स्लैम फाइनल का निर्णय टाई-ब्रेकर में हुआ। इससे पहले, 2020 यूएस ओपन (थिएम बनाम ज्वेरेव) और 2019 विम्बलडन (जोकोविच बनाम फेडरर) में ऐसा हुआ था। पांचवें सेट में दोनों खिलाड़ियों ने एक-एक बार अपनी सर्विस गंवाई और स्कोर 6-6 हो गया। टाई-ब्रेकर में अल्कारेज ने 10-2 से जीत हासिल की और चैम्पियन बने।

ग्रैंड स्लैम फाइनल में अल्कारेज का 5-0 का रिकॉर्ड...

इस जीत के साथ अल्कारेज ने ग्रैंड स्लैम फाइनल में अपना 100% रिकॉर्ड बरकरार रखा है। वे अब तक पांच बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में पहुंचे हैं और हर बार विजेता बनकर उभरे हैं। यह रिकॉर्ड उन्हें मौजूदा दौर के सबसे प्रभावशाली खिलाड़ियों में शुमार करता है।

विजेता को 25 करोड़ रुपये की इनामी राशि...

फ्रेंच ओपन 2025 के विजेता कार्लोस अल्कारेज को 25 करोड़ रुपये (करीब 2.8 मिलियन यूरो) की प्राइज मनी मिली, जबकि उपविजेता जैनिक सिनर को 13 करोड़ रुपये (करीब 1.5 मिलियन यूरो) से संतोष करना पड़ा।

लगातार पांचवीं बार सिनर पर भारी पड़े अल्कारेज...

अल्कारेज ने सिनर के खिलाफ लगातार पांचवीं जीत दर्ज की है। दोनों के बीच अब तक 12 मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिनमें से अल्कारेज ने 8 मैच जीते हैं। पिछली भिड़ंत में भी उन्होंने रोम मास्टर्स 2025 के फाइनल में सिनर को हराया था।

महिलाओं और पुरुषों के टाइटल नंबर-2 खिलाड़ियों के नाम...

फ्रेंच ओपन 2025 में महिला और पुरुष सिंगल्स दोनों खिताब वर्ल्ड नंबर-2 खिलाड़ियों ने जीते। शनिवार को अमेरिका की कोको गॉफ ने वर्ल्ड नंबर-1 आर्यना सबालेंका को हराया, और रविवार को पुरुष वर्ग में नंबर-2 अल्कारेज ने नंबर-1 सिनर को शिकस्त दी। Watch Now - https://youtu.be/w_vtB3VOh-Q?si=UEOds0-8LvNiws-f

संबंधित सामग्री

28 जुलाई 2026 राशिफल: इन राशियों को मिलेंगे नए मौके और आर्थिक लाभ, जानें आपका दिन कैसा रहेगा

सनातन

28 जुलाई 2026 राशिफल: इन राशियों को मिलेंगे नए मौके और आर्थिक लाभ, जानें आपका दिन कैसा रहेगा

28 जुलाई 2026 राशिफल: जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का राशिफल, व्यापार, नौकरी, प्रेम, पढ़ाई, निवेश और सफलता से जुड़े महत्वपूर्ण संकेत।

CM डॉ. यादव ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले-  5 पीढ़ियों से सिर्फ एक परिवार तक सिमटी पार्टी, किसी को आगे नहीं

राज्य

CM डॉ. यादव ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले- 5 पीढ़ियों से सिर्फ एक परिवार तक सिमटी पार्टी, किसी को आगे नहीं

दतिया उपचुनाव में, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भाजपा की विकास नीतियों का प्रचार किया और कांग्रेस के शासन की आलोचना की।

Balram Krishi Mahotsav Connects Farmers with Scientific Farming and Prosperous Future: Chief Minister Dr. Yadav

राज्य

Balram Krishi Mahotsav Connects Farmers with Scientific Farming and Prosperous Future: Chief Minister Dr. Yadav

CM Dr. Mohan Yadav transferred ₹3308 crore to over 82 lakh farmers in MP, aiming to modernize agriculture and increase farmers' income.

लुधियाना को CM मान की डबल सौगात: शिक्षा और उद्योग को मिली बड़ी रफ्तार, ₹1,116 करोड़ के स्टील प्लांट की रखी नींव

राज्य

लुधियाना को CM मान की डबल सौगात: शिक्षा और उद्योग को मिली बड़ी रफ्तार, ₹1,116 करोड़ के स्टील प्लांट की रखी नींव

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शिक्षा और उद्योग क्षेत्र में दो बड़ी परियोजनाएं लुधियाना में शुरू कीं, जिसमें शिक्षा और व्यापार को बढ़ावा मिलेगा।

बाहरी आडंबरों से अलग है दादाजी धूनीवाले धाम, जहां आध्यात्मिक शक्ति का होता है अनुभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राज्य

बाहरी आडंबरों से अलग है दादाजी धूनीवाले धाम, जहां आध्यात्मिक शक्ति का होता है अनुभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खंडवा में धूनीवाले धाम के विकास के लिए सरकार की योजनाओं पर प्रकाश डाला और इसे भव्य बनाने की बात कही।