RCB Enters IPL 2026 Final

रजत पाटीदार की कप्तानी में RCB ने GT को हराकर IPL 2026 के फाइनल में बनाई जगह

Royal Challengers Bangalore, led by Rajat Patidar, defeated Gujarat Titans by 92 runs in the IPL 2026 Qualifier 1, securing a spot in the final.

By : हेमा गुप्ता
रजत पाटीदार की कप्तानी में RCB ने GT को हराकर IPL 2026 के फाइनल में बनाई जगह

रजत पाटीदार की कप्तानी में RCB ने GT को हराकर IPL 2026 के फाइनल में बनाई जगह

RCB vs GT IPL 2026: IPL 2026 के फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने की एंट्री। क्लीफायर- 1 में RCB टीम ने गुजरात टाइटंस को 92 रन से हराया। इसी के साथ टीम लगातार दूसरी बार रजत पाटीदार की कप्तानी में फाइनल में पहुंची। यह मैच HPCA स्टेडियम में खेला गया, जहां गुजरात टाइटंस ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बैटिंग करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 20 ओवर में 5 विकेट गवांकर 254 रन की धुंआाधार पारी खेली। वहीं टारगेट का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस 19.3 ओवर में 162 में सिमट गई। 

कप्तान रजत की तूफानी पारी 

पहले बैटिंग करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम की ओर से वेंकटेश अय्यर 19 रन और किंग कोहली 5 चौके और 1 छ्क्के की मदद से 43 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। पडिक्कल भी 30 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं रजत पाटीदार ने कमाल कर दिया कप्तान के साथ - साथ शानदार बल्लेबाजी करते हुए 33 गेंद में 5 चौके और 9 छक्के की मदद से 93 रन की पारी खेलकर नाबाद रहें।  रजत के अलावा क्रुणाल पांड्या ने भी अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाई। उन्होंने 28 गेंद में 5 चौके और 2 चक्के की मदद से 43 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं जितेश 15 रन बनाकर आउट हो गए। इसी के साथ टीम का स्कोर 20 ओवर में 5 विकेट गवांकर 254 रन का स्कोर खड़ा किया।

GT की ओर से कसिगो रबाड़ा और होल्डर ने 2-2 विकेट चटकाएं। वहीं प्रसिद्ध कृष्णा को 1 विकेट मिला।

GT की पारी

टारगेट का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस की ओर से साई 14 रन, गिल 2 रन, जोस 29रन पवेलियन लौट गए। वहीं टीम से सबसे ज्यादा राहुल तेवतिया ने रन बनाए। उन्होंने 43 गेंद में 8 चौके और 4 छक्के की मदद से 68 रन बनाकर आउट हो गए। इसके अलावा कोई भी प्लेयर 10 भी नहीं बना सके।

RCB की ओर से जैकब डफी ने 3 विकेट और भुवनेश्वर , रासिख, क्रुणाल ने 2-2 विकेट चटकाएं। वहीं जोश हेजलवुड को 1 विकेट मिला।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB)

विराट कोहली, वेंकटेश अय्यर, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार, जितेश शर्मा, टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, जोश हेजलवुड और रसिख सलाम।

इम्पैक्ट ऑप्शंस- रोमारियो शेफर्ड।

गुजरात टाइटंस (GT)

शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, निशांत सिंधु, जेसन होल्डर, राशिद खान, कुलवंत खेजरोलिया, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा।

इम्पैक्ट- राहुल तेवतिया।


 

संबंधित सामग्री

जगतार सिंह हवारा ने कस्टडी पेरोल से किया इनकार, पुलिस सुरक्षा में मां से मिलने से मना

जगतार सिंह हवारा ने कस्टडी पेरोल से किया इनकार, पुलिस सुरक्षा में मां से मिलने से मना

दिल्ली की मंडोली जेल में बंद हवारा ने बीमार मां से मिलने के लिए कस्टडी पेरोल को ठुकरा दिया है, सामान्य पेरोल की मांग की है।

 जयसूर्या के खिलाफ 2 बार आउट हुए गिल, दूसरे टेस्ट से पहले बाएं हाथ के स्पिनर्स के खिलाफ की खास तैयारी

जयसूर्या के खिलाफ 2 बार आउट हुए गिल, दूसरे टेस्ट से पहले बाएं हाथ के स्पिनर्स के खिलाफ की खास तैयारी

श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ विशेष अभ्यास किया है।

पंजाब में 7 घंटे का बंद: सिख कैदियों की रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे प्रदर्शनकारी, कई जगह पुलिस से झड़प

पंजाब में 7 घंटे का बंद: सिख कैदियों की रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे प्रदर्शनकारी, कई जगह पुलिस से झड़प

कौमी इंसाफ मोर्चा ने सिख कैदियों की रिहाई और अन्य मांगों के लिए पंजाब में बंद का आह्वान किया। राज्य भर में जगह-जगह बंद के दौरान व्यापक प्रभाव देखने को मिला।

श्रीलंका के खिलाफ भारत का दबदबा, 165 रन से जीता 600वां टेस्ट

श्रीलंका के खिलाफ भारत का दबदबा, 165 रन से जीता 600वां टेस्ट

भारत ने गॉल टेस्ट में श्रीलंका को 165 रनों से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल की। मानव सुथार ने 10 विकेट लिए।

डेविड वॉर्नर को शराब पीकर गाड़ी चलाना पड़ा भारी: ₹1.3 लाख जुर्माना

डेविड वॉर्नर को शराब पीकर गाड़ी चलाना पड़ा भारी: ₹1.3 लाख जुर्माना

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर डेविड वॉर्नर को ईस्टर संडे के दिन शराब पीकर गाड़ी चलाने के आरोप में 1,500 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर का जुर्माना लगाया गया।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026