पाकिस्तान का ये क्रिकेटर निकला ड्रग पॉजिटिव

Pak Cricketer Nawaz Tests Positive

पाकिस्तान का ये क्रिकेटर निकला ड्रग पॉजिटिव

Mohammad Nawaz, Pakistani cricketer, tested positive in a drug test during T-20 World Cup 2026. PCB and ICC are conducting confidential investigations.

पाकिस्तान का ये क्रिकेटर निकला ड्रग पॉजिटिव

Pak Cricketer Nawaz Drug Test: पाकिस्तान के ऑलराउंडर क्रिकेटर मोहम्मद नवाज ड्रग टेस्ट करने पर पॉजिटिव पाया गया। ESPNcricinfo के अनुसार, यह सैंपल T-20 वर्ल्डकप 2026  के दौरान लिया गया था। ICC ने इस बात की जानकारी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) को दी। फिलहाल PCB इसकी जांच कर रहा है।

इस पर PCB के प्रवक्ता का बयान

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने 22 अप्रैल को कहा कि-  'ICC ने इस मामले की जानकारी दी है और PCB ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके नतीजे आज ICC को बताए जाएंगे। फिलहाल जांच जारी है और अंतिम फैसला अभी नहीं आया है।'
 

ICC गोपनीय तरीके से कर रहा जांच

पाकिस्तानी स्पिनर इमाद वसीम नवाज के खिलाफ चल रही एंटी-डोपिंग जांच पूरी तरह गोपनीय तरीके से की जा रही है। यह मामला ICC की एंटी-डोपिंग प्रक्रिया के तहत चल रहा है और पॉजिटिव टेस्ट रिक्रिएशनल ड्रग (नशीली दवाओं) से संबंधित बताया जा रहा है। 

ICC की ओर से इस पूरे मामले में अब तक कोई ऑफिशियल बयान नहीं आया है।

नवाज करियर पे पड़ा असर

ड्रग पॉजिटिव निकलने के बाद इसका असर नवाज के करियर पर पड़ा है। इंग्लैंड के T-20 ब्लास्ट टूर्नामेंट के लिए नवाज को सरे टीम से जुड़ना था। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने उन्हें No Objection Certificate (NOC) भी जारी कर दिया था और क्लब इस हफ्ते उनका साइनिंग औपचारिक रूप से ऐलान करने वाला था। हालांकि अब यह डील रद्द कर दी गई है। नवाज इस सीजन सरे टीम के लिए नहीं खेलेंगे। क्लब ने इस मामले पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

पॉजिटिव टेस्ट के बावजूद PSL में खेल रहे नवाज

जांच चलने के बावजूद इमाद नवाज पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में मुल्तान सुल्तांस की ओर से लगातार मैच खेल रहे हैं। हाल ही में कराची में रावलपिंडी के खिलाफ खेले गए मैच में उन्होंने तीन ओवर फेंके, लेकिन कोई विकेट नहीं लिया।

बता दें कि, नवाज ने इस साल श्रीलंका में हुए T-20 वर्ल्डकप में पाकिस्तान के सभी सात मैच खेले थे। टीम सुपर-8 स्टेज में बाहर हो गई थी। इस दौरान उन्होंने 15 रन बनाए और 7 विकेट लिए। 

संबंधित सामग्री

भारत बनाम इंग्लैंड 2026 वनडे सीरीज़ में इंग्लैंड की जीत

देश-विदेश

भारत बनाम इंग्लैंड 2026 वनडे सीरीज़ में इंग्लैंड की जीत

इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ वनडे क्रिकेट सीरीज़ में वापसी करते हुए 2-1 से जीत दर्ज की है। पहला मैच हारने के बावजूद, उन्होंने अगले दो मैचों में शानदार प्रदर्शन किया।

भारत को इंग्लैंड ने दिया 388 रनों का टारगेट, डकेट का शतक, रूट-बेथल ने जड़ा अर्धशतक

देश-विदेश

भारत को इंग्लैंड ने दिया 388 रनों का टारगेट, डकेट का शतक, रूट-बेथल ने जड़ा अर्धशतक

लॉर्ड्स में इंग्लैंड और इंडिया के बीच तीसरे वनडे में दोनों टीमें मुकाबले में बदलावों के साथ उतरीं। बेन डकेट और जो रूट की शानदार पारियां।

क्या रोहित ले रहे सन्यास? इस बड़े खिलाड़ी का भी नाम, कौन बना रहा दबाव?

खेल

क्या रोहित ले रहे सन्यास? इस बड़े खिलाड़ी का भी नाम, कौन बना रहा दबाव?

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा का अगला मैच उनके करियर का आखिरी वनडे हो सकता है, बीसीसीआई ने नए खिलाड़ियों को मौका देने का फैसला किया।

भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा वनडे मैच, गिल इंजर्ड हुए तो कौन होगा नया कप्तान?

खेल

भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा वनडे मैच, गिल इंजर्ड हुए तो कौन होगा नया कप्तान?

भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा वनडे मैच आज कार्डिफ में खेला जाएगा। चोटिल शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर कप्तानी कर सकते हैं।

जसप्रीत बुमराह बन सकते है MI के अगले कप्तान, रीव्यू मीटिंग होगा फैसला

खेल

जसप्रीत बुमराह बन सकते है MI के अगले कप्तान, रीव्यू मीटिंग होगा फैसला

जसप्रीत बुमराह मुंबई इंडियंस के अगले कप्तान बनने की संभावना है। हार्दिक पंड्या और कोचिंग स्टाफ में बदलाव की भी चर्चा है।