U-18 हॉकी एशिया कप के सेमीफाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 5-3 से हराकर फाइनल में की एंट्री

India U18 Hockey Beats Pakistan

U-18 हॉकी एशिया कप के सेमीफाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 5-3 से हराकर फाइनल में की एंट्री

India's U18 men's hockey team secured a spot in the Asia Cup finals by defeating Pakistan 5-3, with Ashish Tani Purti scoring four goals, including a hat-trick.

u-18 हॉकी एशिया कप के सेमीफाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 5-3 से हराकर फाइनल में की एंट्री

U-18 हॉकी एशिया कप के सेमीफाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 5-3 से हराकर फाइनल में की एंट्री |

India U18 Hockey Semifinal: भारतीय अंडर-18 मेंस हॉकी टीम ने शुक्रवार को सेमीफाइनल में पाकिस्तान को 5-3 से हराकर एशिया कप के फाइनल में जगह पक्की की। इसका फाइनल मुकाबला 6 जून शनिवार को जापान के खिलाफ खेला जाएगा।

आशीष का शानदार प्रदर्शन से मिली जीत

जापान के काकामिगाहारा में खेले गए मुकाबले में भारत तीसरे क्वार्टर के बाद 2-3 से पीछे चल रहा था। लेकिन आखिरी 15 मिनट में भारतीय टीम ने आक्रामक खेल दिखाया और लगातार 3 गोल कर मैच पलट दिया।

जीत के हीरो रहे आशीष तानी पुर्ति। उन्होंने मैच में 4 गोल किए, जिसमें से 3 गोल आखिरी क्वार्टर में दागे। आशीष ने इस दौरान अपनी हैट्रिक भी पूरी की।

तीसरे क्वार्टर में पाकिस्तान रहा आगे 

पहले क्वार्टर के 12वें मिनट में आशीष ने पेनल्टी स्ट्रोक को गोल में बदलकर भारत को 1-0 की बढ़त दिलाई। दूसरे क्वार्टर में वापसी करते हुए पाकिस्तान ने 27वें मिनट में अदील के गोल से स्कोर 1-1 से बराबर किया।

तीसरे क्वार्टर के 35वें मिनट में शाहरुख अली ने भारत को 2-1 से आगे किया। पाकिस्तान ने 37वें मिनट में मुहम्मद फरहान असलम के गोल से 2-2 किया। 42वें मिनट में उजैर अहमद कुरैशी के पेनल्टी कॉर्नर से पाकिस्तान 3-2 से आगे हो गया।

चौथे क्वार्टर में भारत ने की वापसी 

चौथा क्वार्टर में भारत ने शानदार वापसी करते हुए। टीम की ओर से 49वें मिनट में आशीष ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल कर स्कोर 3-3 से बराबर किया। 53वें मिनट में आशीष ने फिर गोल कर भारत को 4-3 की बढ़त दिलाई।

मैच खत्म होने से 4 मिनट पहले आशीष ने अपना चौथा गोल कर भारत को 5-3 से जीत दिलाई।

टूर्नामेंट में भारत का सफर

भारत ने टूर्नामेंट की शुरुआत कजाकिस्तान पर 13-0 की बड़ी जीत से की थी। जापान से 4-2 से हार के बावजूद टीम ने साउथ कोरिया को 4-1 और चीनी ताइपे को 13-1 से हराकर फाइनल तक का सफर तय किया।

संबंधित सामग्री

आतंकी नेटवर्क का सफाया आतंकवाद के प्रति हमारी जीरो-टॉलरेंसी का प्रमाण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राज्य

आतंकी नेटवर्क का सफाया आतंकवाद के प्रति हमारी जीरो-टॉलरेंसी का प्रमाण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भारत में 14 राज्यों में एक साथ चलाये गए ऑपरेशन में आईएसआई समर्थित आतंकी नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया गया, 200 से अधिक सदस्य गिरफ्तार।

लुधियाना में स्कूल गई 14 साल की छात्रा लापता, CCTV में संदिग्ध युवक के साथ एक्टिवा पर जाती दिखी

राज्य

लुधियाना में स्कूल गई 14 साल की छात्रा लापता, CCTV में संदिग्ध युवक के साथ एक्टिवा पर जाती दिखी

लुधियाना के फुल्लांवाल इलाके में 14 वर्षीय छात्रा 10 अगस्त को स्कूल से लापता हो गई। परिवार और पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर जांच कर रहे हैं।

गॉल टेस्ट में भारत का दबदबा, श्रीलंका 284 पर ऑलआउट; 178 रन की बढ़त

खेल

गॉल टेस्ट में भारत का दबदबा, श्रीलंका 284 पर ऑलआउट; 178 रन की बढ़त

भारत ने गॉल टेस्ट में श्रीलंका के खिलाफ पहली पारी में 178 रन की बढ़त हासिल की। सोनल दिनूषा और रवींद्र जडेजा के प्रदर्शन ने खबरें बटोरीं।

MP के 5 नेताओं को BJP की नई टीम में जगह, वीडी शर्मा और लाल सिंह आर्य समेत कई दिग्गज शामिल

राज्य

MP के 5 नेताओं को BJP की नई टीम में जगह, वीडी शर्मा और लाल सिंह आर्य समेत कई दिग्गज शामिल

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने नई टीम का ऐलान किया, जिसमें अनुभवी और नए चेहरों को महत्वपूर्ण भूमिकाएं दी गई हैं।

रक्षाबंधन पर रेल यात्रियों को बड़ी राहत, भोपाल-रीवा के बीच चलेंगी कई स्पेशल ट्रेनें; 25 से 31 अगस्त तक अतिरिक्त सेवाएं

राज्य

रक्षाबंधन पर रेल यात्रियों को बड़ी राहत, भोपाल-रीवा के बीच चलेंगी कई स्पेशल ट्रेनें; 25 से 31 अगस्त तक अतिरिक्त सेवाएं

रक्षाबंधन के लिए भोपाल-रीवा के बीच विशेष ट्रेन सर्विसेज की शुरूआत, यात्रियों को मिलेगी अधिक सुविधा और विकल्प।