भारत और इंग्लैंड के बीच आज होगा पहला T-20 मैच, बारिश की आशंका, वैभव पर नजर

भारत-इंग्लैंड T-20 सीरीज शुरू

भारत और इंग्लैंड के बीच आज होगा पहला T-20 मैच, बारिश की आशंका, वैभव पर नजर

भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की T-20 सीरीज का पहला मुकाबला आज चेस्टर ली स्ट्रीट में होगा। बारिश का साया भी है, और वैभव सूर्यवंशी का इंटरनेशनल डेब्यू पर नजरें।

भारत और इंग्लैंड के बीच आज होगा पहला t-20 मैच बारिश की आशंका वैभव पर नजर

भारत-इंग्लैंड T-20 सीरीज शुरू |

भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की T-20 सीरीज का पहला मुकाबला आज होगा। ये मौच चेस्टर ली स्ट्रीट में खेला जाएगा। मैच भारतीय समयानुसार रात 10 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 9:30 बजे होगा। मैच पर बारिश का साया भी है। यहां करीब 80% बारिश की आशंका जताई गई है।

वैभव पर नजर

आयरलैंड के खिलाफ 2-0 से सीरीज गंवाने के बाद श्रेयस अय्यर की अगुआई वाली Indian Team जीत के साथ नए अभियान की शुरुआत करना चाहेगी। सीरीज से पहले सबसे ज्यादा बात 15 साल के युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी के इंटरनेशनल डेब्यू को लेकर हो रही है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने उनके डेब्यू के सवाल पर कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया। 

दोनों टीमों का हेड टू हेड

भारत और इंग्लैंड के बीच अब तक 30 T-20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें भारतीय टीम ने 18 और इंग्लैंड ने 12 मैच जीते हैं। हालांकि, इंग्लैंड में मेजबान टीम का पलड़ा थोड़ा भारी रहा है। वहां खेले गए 9 मैचों में भारत को 4 जीत, जबकि इंग्लैंड को 5 जीत मिली।

भारत और इंग्लैंड के बीच अब तक 9 T-20 सीरीज खेली गई। इनमें भारतीय टीम ने 5 सीरीज जीती, जबकि इंग्लैंड ने 3 सीरीज अपने नाम की। एक सीरीज ड्रॉ रही। भारत ने पिछली 5 सीरीज लगातार जीती।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

India -  श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी. 

England - हैरी ब्रूक (कप्तान), फिल सॉल्ट, टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, जॉस बटलर, जेम्स कोल्स, जॉर्डन कॉक्स, सैम करन, लियाम डॉसन, विल जैक्स, रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, सॉनी बेकर, साकिब महमूद, आदिल राशिद,  जॉश टंग, ल्यूक वुड.

संबंधित सामग्री

भारत बनाम इंग्लैंड 2026 वनडे सीरीज़ में इंग्लैंड की जीत

देश-विदेश

भारत बनाम इंग्लैंड 2026 वनडे सीरीज़ में इंग्लैंड की जीत

इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ वनडे क्रिकेट सीरीज़ में वापसी करते हुए 2-1 से जीत दर्ज की है। पहला मैच हारने के बावजूद, उन्होंने अगले दो मैचों में शानदार प्रदर्शन किया।

भारत को इंग्लैंड ने दिया 388 रनों का टारगेट, डकेट का शतक, रूट-बेथल ने जड़ा अर्धशतक

देश-विदेश

भारत को इंग्लैंड ने दिया 388 रनों का टारगेट, डकेट का शतक, रूट-बेथल ने जड़ा अर्धशतक

लॉर्ड्स में इंग्लैंड और इंडिया के बीच तीसरे वनडे में दोनों टीमें मुकाबले में बदलावों के साथ उतरीं। बेन डकेट और जो रूट की शानदार पारियां।

मानसून सत्र शुरू होने से पहले सर्वदलीय बैठक, विपक्ष का आरोप - बागी सांसदों को बैठक में क्यों बुलाया?

देश-विदेश

मानसून सत्र शुरू होने से पहले सर्वदलीय बैठक, विपक्ष का आरोप - बागी सांसदों को बैठक में क्यों बुलाया?

संसद की एनेक्सी बिल्डिंग में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान, विपक्षी दलों ने वॉकआउट किया। विवाद TMC के 20 बागी सांसदों की उपस्थिति को लेकर था।

पीवी सिंधु ने रचा इतिहास, पहली भारतीय जिसने जापान ओपन सुपर-750 जीता

देश-विदेश

पीवी सिंधु ने रचा इतिहास, पहली भारतीय जिसने जापान ओपन सुपर-750 जीता

भारतीय बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु ने जापान की अकाने यामागुची को हराकर जापान ओपन सुपर-750 टूर्नामेंट जीत लिया है, जो उनका पहला सुपर-750 खिताब है।

बाढ़ या भारी बारिश से ट्रेन रद्द होने पर यात्रियों को मिलेगा पूरा टिकट रिफंड

राज्य

बाढ़ या भारी बारिश से ट्रेन रद्द होने पर यात्रियों को मिलेगा पूरा टिकट रिफंड

मानसून की वजह से रद्द ट्रेनों का टिकट रिफंड प्रक्रिया सरल है। IRCTC और PRS दोनों के लिए यात्री अपने पैसे पूरी तरह वापस पा सकते हैं।